Advertisment

Dunki : डंकी फिल्म से लें जिंदगी की ये महत्वपूर्ण सीखें

हाल ही में आई राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित फिल्म डंकी ने दर्शकों के दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी। वर्ल्डवाइड इसने 400 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है। यह फिल्म एक महत्वपूर्ण टॉपिक के बारे में है। साथ ही ये जिंदगी के बारे में भी बहुत कुछ सिखाती है।

author-image
Shruti
New Update
dunki

(Image Credit - BookMyShow)

Life lessons from film Dunki : यह कहना गलत नहीं होगा कि साल 2023 शाहरुख खान के नाम रहा। उनकी एक के बाद एक आई तीनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया और लोगों के दिलों पर राज करने में वह एक बार फिर कामयाब हुए। हाल ही में आई राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित फिल्म डंकी ने भी दर्शकों के दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी। अभी तक वर्ल्डवाइड इसने 400 करोड़ का भी आंकड़ा छू लिया है। यह फिल्म एक अत्यंत महत्वपूर्ण टॉपिक के बारे में है। साथ ही ये जिंदगी के बारे में भी बहुत कुछ सिखाती है। आईए जानते हैं डंकी फिल्म से जीवन की यह महत्वपूर्ण सीखें

Advertisment

जानिए डंकी फिल्म से जिंदगी की ये महत्वपूर्ण सीखें

1. अंग्रेज़ी भाषा

फिल्म में दिखाया गया है कि हर कोई अंग्रेजी भाषा सीख कर विदेश जाना चाहता है। कैसे विदेश जाने के लिए अंग्रेजी भाषा सीखने पर ज़ोर दिया जाता है। अंग्रेजी को केवल एक भाषा नहीं बल्कि बड़े लोगों की पहचान समझा जाता है। कैसे बाकी भाषाओं को कम दर्जे का समझा जाता है। विदेश जाने के लिए हमेशा यह पूछा जाता है कि आपको अंग्रेजी आती है या नहीं जबकि जब किसी और देश के लोग हमारे देश में आते हैं तो उनसे कोई यह पूछना जरूरी नहीं समझता कि उन्हें हमारी भाषा आती है कि नहीं। हिंदी और लोकल भाषाओं को निचली श्रेणी में रखा जाता है। भाषाओं के इस भेदभाव पर डंकी आवाज उठाती है।

Advertisment

2. विदेश में रहने की असलियत

लोगों के मन में कई बार यह धारणाएं होती हैं कि यदि कोई अपना देश छोड़कर दूसरे देश में रहने जाता है तो वहां उसको ज्यादा सुख सुविधाएं मिलती हैं। वहां वह ज्यादा पैसे कमा सकता है और ज्यादा ऐशो आराम से रह सकता है। जबकि डंकी में यह दिखाया गया है कि यह जरूरी नहीं है कि हर इंसान जो अपना देश छोड़कर दूसरे देशों में जाता है उसकी जिंदगी पहले से ज्यादा अच्छी हो जाए। कभी-कभी दूसरे देश में जाकर भी इंसान फंस जाता है और वहां की चीजे उसे सूट नहीं करती। कभी-कभी असलियत इमेजिनेशन से अलग भी हो सकती है। डंकी फिल्म में भी जब कुछ किरदार अपना देश छोड़कर गैर कानूनी तरीके से दूसरे देश में जाते हैं तो उन्हें समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

3. देशभक्ति

Advertisment

फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे पहले कुछ किरदार दूसरे देश में जाने के लिए कोई भी हद पार करने को तैयार थे। परंतु बाद में उन्हें अपने देश का महत्व समझ आ जाता है। इसमें शाहरुख खान का किरदार हार्डी अपने देश से बहुत प्यार करता था। उसने दूसरे देश में रहने के लिए अपने देश के खिलाफ गवाही नहीं दी। यह दिखाया गया है कि हमेशा एक इंसान को अपने देश का सम्मान करना चाहिए और उसपे गर्व करना चाहिए।

4. जॉब

डंकी में दिखाया गया है कि कैसे अभी भी गांव में पढ़ाई को उतना महत्व नहीं दिया जाता है। अभी भी नकली डिग्रियां बांटी जाती हैं और बेची जाती हैं। यह समय है कि अपने एजुकेशन सिस्टम को और मजबूत बनाया जाए और गांव-गांव में लोगों को अच्छे से पढ़ाया और लिखाया जाए। ताकि वह खुद ही अपने पैरों पर खड़े हो सके और देश की तरक्की में अपना योगदान दे सके।

Advertisment

5. नकली एजेंट्स का भरोसा ना करें

आज भी लोग कुछ नकली एजेंट्स के झांसे में आकर अपना बहुत सारा पैसा खो देते हैं। डंकी पिक्चर में इस बात पर जोर दिया गया है कि कभी भी किसी नकली एजेंट के जाल में न फंसे। आप अपने पैसे कहां दे रहे हैं इस पर सावधानी बरतें।

6. डंकी रूट

Advertisment

यह फिल्म एक बहुत ही जरूरी टॉपिक डंकी के ऊपर चर्चा करती है। फिल्म में यह दर्शाया गया है कि लोग अपना देश छोड़कर कैसे गैर कानूनी तौर पर डंकी मार के दूसरे देश में जाते हैं। जिसमें उनकी जान का भी बहुत खतरा होता है। ऐसा करने के क्या-क्या नतीजे हो सकते हैं उसको इस फिल्म ने बखूबी तरीके से दिखाया है।

7. परिवार का महत्त्व

यह फिल्म दिखाती है कि कैसे किरदार अपने परिवार और प्रिय जनों को छोड़कर दूसरे देश जाने के लिए परेशान होते हैं। पूरी जिंदगी उनसे दूर रहते हैं, ढेरों परेशानियां झेलते हैं।परंतु बाद में वह उनसे मिलने के लिए ही तड़प जाते हैं। उन्हें यह आखिर में समझ में आता है कि उनका असली सुख उनका देश और परिवार ही है।

Dunki डंकी फिल्म
Advertisment