Advertisment

Women's Fitness: 5 योगासन जो महिलाओं को बनाएंगे फिट और जवान

फिटनेस: आज कल के समय में सुन्दर दिखना बहुत ही जरूरी माना जाता है। महिला हो या पुरुष सुन्दरता को प्राथमिकता देते हैं। लेकिन आज कल नेचुरली ब्यूटीफुल दिखना भी एक कठिन काम है। अधिक पढ़ें इस ब्लॉग में-

author-image
Priya Singh
New Update
Women's Fitness (Yourstory)

5 Yoga Poses For Women That Will Make Them Fit And Young (Image Credit - Yourstory)

Women's Fitness: आज कल के समय में सुन्दर दिखना बहुत ही जरूरी माना जाता है। महिला हो या पुरुष सुन्दरता को प्राथमिकता देते हैं। लेकिन आज कल नेचुरली ब्यूटीफुल दिखना भी एक कठिन काम है। आपने अक्सर देखा होगा कि एक्टर्स और एक्ट्रेसेज ऐज बढ़ने के बाद भी खूबसूरत और जवान दिखते हैं क्या आपने सोचा है कि ऐसा कैसे होता है। उनकी फिटनेस का राज है उनका फिजिकल एक्टिव होना। वे नियमित रूप से व्यायाम और योग करते हैं। जिसकी वजह से उनकी बॉडी फिट और जवान बनी रहती है और उन पर एजिंग का कोई असर नहीं दिखाई देता है। जो महिलाएं फिट और जवान दिखना चाहती हैं उन्हें खानपान के साथ व्यायाम और योग करने पर भी विचार करना चाहिए। इससे उनकी बॉडी फिट भी रहेगी और उन पर एजिंग का ज्यादा असर नहीं होगा। 

Advertisment

 फिट और जवान दिखने के लिए लड़कियाँ करें ये योगासन

1. अधो मुख संवासन

इस पोज को करने से आर्म्स, कंधों, हैमस्ट्रिंग और पिंडलियों के साथ साथ कई मसल ग्रुप्स स्ट्रेच होती हैं और स्ट्रांग बनती हैं। इससे फेस पर ब्लड फ्लो भी बढ़ता है, जिससे आपकी सुंदरता और भी ज्यादा बढ़ती है।

Advertisment

2. वृक्षासन

यह पोज बैलेंस बनाने, फोकस बढ़ाने और कॉर्डिनेशन को इंप्रूव करने में आपकी हेल्प करता है। यह स्पाइन को लंबा करते हुए पैरों और कोर की मसल्स को स्ट्रांग बनाता है। इस पोज से मेंटल क्लैरिटी की भावना को भी प्रोत्साहन मिलता है।

3. ऊँट मुद्रा 

Advertisment

इस मुद्रा को कैमल पोज़ भी बोलते हैं। यह पोज चेस्ट, शोल्डर्स और हिप्स के फ्लेक्सर्स को ओपन करता है और पूरी फ्रंट बॉडी को स्ट्रेच करता है। यह स्पाइन की फ्लेक्सिबिलिटी को इंप्रूव करता है, बैक की मसल्स को स्ट्रांग बनाता है और पाचन तंत्र को मज़बूत बनाता है। इस पोज से थकान को कम करने और ओवरऑल एनर्जी लेवल को इंप्रूव करने में हेल्प मिलती है।

4. त्रिकोण मुद्रा 

त्रिभुज पोज हैमस्ट्रिंग, हिप्स और धड़ के किनारों को स्ट्रेच करती है पैरों, हिप्स और कोर को जोड़ती है। यह बैलेंस, स्थिरता और पॉस्चर इंप्रूव करने में हेल्प करता है। त्रिभुज पोज़ पेट के ऑर्गंस को भी ठीक रखती है जिससे खाना अच्छे से डाइजेस्ट होता है।

5. नाव मुद्रा 

बोट पोज़ पेट की मसल्स को टारगेट करता है और कोर को स्ट्रांग बनाता है। जिसके कारण बॉडी की ओवरऑल स्टेबिलिटी में सुधार होता है। यह हिप्स के फ्लेक्सर्स, क्वाड्रिसेप्स और बैक के लोअर पार्ट की मसल्स को भी जोड़े रखने में हेल्प करता है। बोट पोज़ से बैलेंस और कंसंट्रेशन में इंप्रूवमेंट होता है साथ ही आपकी स्ट्रेंथ और सहनशक्ति को बनाए रखने में हेल्प कर सकता है।

fitness योगासन Women's Fitness फिट और जवान
Advertisment