Advertisment

Benefits Of Giloy: जानिए गिलोय से होने वाले 5 फायदे

गिलोय, जिसे गुडुची के नाम से भी जाना जाता है, आयुर्वेदिक चिकित्सा में एक जड़ी बूटी के तौर पर जानी जाती है। भारत में इसे आयुर्वैदिक औषधि के रूप में उपयोग किया जाता है। इसमें स्वास्थ्य को सुधारने वाले कई गुण मौजूद होते हैं। अधिक पढ़ें इस हैल्थ ब्लॉग में -

author-image
Priya Singh
New Update
Benefits Of Giloy

Know The 5 Benefits Of Giloy  ( Image Credit - HealthShots )

Benefits Of Giloy: गिलोय, जिसे टीनोस्पोरा कॉर्डिफोलिया या गुडुची के नाम से भी जाना जाता है, आयुर्वेदिक चिकित्सा में एक जड़ी बूटी के तौर पर जानी जाती है। भारत में इसे आयुर्वैदिक औषधि के रूप में उपयोग किया जाता है। इसमें स्वास्थ्य को सुधारने वाले कई गुण मौजूद होते हैं। यह चढ़ने वाली झाड़ी अपने इम्यूनोमॉड्यूलेटरी प्रभावों के लिए जानी जाती है, जो संक्रमण और बीमारियों से लड़ने के लिए इम्यून सिस्टम की हेल्प करती है। इसमें शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं। गिलोय में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं, जो गठिया और अस्थमा जैसी स्थितियों से राहत दिला सकते हैं। इस जड़ी बूटी का उपयोग अक्सर बुखार को कम करने के लिए और पाचन में सुधार करने के लिए जाना जाता है। इससे कई तरह की दवाइयां बनाई जाती हैं।

Advertisment

क्या हैं गिलोय के 5 फायदे

1. इम्यून सिस्टम को स्ट्रांग बनाता है

गिलोय को इम्यूनोमॉड्यूलेटरी गुणों के कारण जाना जाता है, कि यह इम्यूनिटी को और मजबूत करने में हेल्प करता है। यह व्हाइट ब्लड सेल्स को प्रोड्यूस होने में हेल्प करता है, शरीर में एंटीबॉडीज़ को इनक्रीज करता है, और बॉडी को इन्फेक्शन से लड़ने में हेल्प करता है, यह बॉडी की पूरी तरह से रोगों से बचाव में हेल्प करता है।

Advertisment

2. बॉडी को डिटॉक्स करता है

गिलोय शरीर से पॉल्यूटेड और डेंजरस कंपोनेंट्स को हटाकर एक नेचुरल डिटॉक्सिफायर के रूप में काम करता है। यह ब्लड को क्लीन करने में हेल्पफुल है। गिलोय लीवर को सपोर्ट करता है। गिलोय के रेगुलर सेवन से शरीर के सभी ऑर्गन प्रॉपर वर्क करते हैं और ओवरऑल हेल्थ को इनक्रीज कर  सकता है।

3. डाइजेशन में मदद करता है

Advertisment

गिलोय को अपने डाइजेस्टिव गुणों के लिए जाना जाता है जो डाइजेशन को इंप्रूव करने में मदद करता है। यह एसिडिटी, सूजन और इनडाईजेशन को कम कर सकता है। गिलोय आपके पेट को साफ करता है और कॉन्स्टिपेशन से आराम दिलाता  है।

4. ब्रीदिंग इन्फेक्शन से लड़ने में हेल्प करता है

गिलोय को अपने बुखार कम करने वाले गुणों के लिए जाना जाता है, जो हमें सर्दी,फ्लू और ब्रोंकाइटिस जैसी ब्रीदिंग इंफेक्शंस से बचाव में हेल्पफुल है। यह फीवर को भी कम करने में हेल्प  करता है, खांसी को शांत करता है और सांस नली को साफ करके राहत देता है।

5. मेंटल हेल्थ को ठीक रखता है

गिलोय  बॉडी को स्ट्रेस के अनुकूल बनाने में हेल्प करता है और ओवरऑल मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है। यह चिंता को कम करने और  दिमाग को शांत करने में हेल्प कर सकता है। गिलोय के रेगुलर यूज से मानसिक क्लैरिटी, मेमोरी और कॉनसनट्रेट करने में हेल्प कर सकता है।

giloy फ़ायदे Benefits Of Giloy
Advertisment