Yoga and Confidence: शरीर और मन को सशक्त बनाने वाले आसन

Yoga and Confidence: योग प्राचीन भारत से चलती आ रही है। योग मन और आत्मा को संतुलित करती है। कुछ आसान और असरदार योग आसन जो शरीर और मन दोनों को सशक्त बनाते हैं।

author-image
Tamnna Vats
New Update
yoga

Photograph: (Canva)

Asanas that strengthen the body and mind: योग प्राचीन भारत से चलती आ रही है। योग मन और आत्मा को संतुलित करती है। रोज़ाना योग करने से न सिर्फ़ शरीर मज़बूत होता है, बल्कि मन को भी शांति मिलती है और फोकस बढ़ता है। ऐसे ही कुछ आसान और असरदार योग आसन जो शरीर और मन दोनों को सशक्त बनाते हैं। 

Advertisment

Yoga and Confidence: शरीर और मन को सशक्त बनाने वाले आसन

ताड़ासन (Mountain Pose)

ताड़ासन एक आसान और फायदेमंद योग आसन है, जो शरीर का पोस्चर ठीक करता है और आत्मविश्वास बढ़ाता है। इसमें सीधे खड़े होकर हाथों को ऊपर उठाकर हथेलियों को मिलाया जाता है। यह रीढ़ की हड्डी को मजबूत करता है, मांसपेशियों में लचीलापन लाता है और शरीर को ऊर्जा देता है। ताड़ासन से मन शांत होता है और फोकस बढ़ता है।

Advertisment

भुजंगासन (Cobra Pose)

भुजंगासन रीढ़ की हड्डी को लचीला बनाने में मदद करता है और पीठ दर्द में आराम पहुंचाता है। इसमें पेट के बल लेटकर छाती को ऊपर उठाना और सिर को पीछे झुकाना होता है। यह आसन फेफड़ों की क्षमता को बढ़ाता है, जिससे सांस लेने में बेहतरी होती है। साथ ही, यह तनाव और चिंता को कम करता है, जिससे मन शांत और ऊर्जा से भरा रहता है। भुजंगासन से पाचन तंत्र को भी मज़बूत होता है। 

शवासन (Corpse Pose)

Advertisment

शवासन से काफी आराम मिलता है शरीर और मन दोनों को। इस आसन को योग के आखिर में किया जाता है। ये आसन अपने नाम की तरह ही है, जिसमें पीठ के बल लेटकर शरीर को ढीला छोड़ दिया जाता है और गहरी सांस ली जाती है। इससे थकान दूर होता है, मन को शांति मिलती है और शरीर को भी आराम मिलता है। साथ ही इस आसन से नींद में भी बेहतरी होती है। 

वृक्षासन (Tree Pose)

वृक्षासन शरीर और मन को स्थिरता देता है। इसमें एक पद की तरह खड़े होना होता है, जैसे एक पैर पर संतुलन बनाने वाला आसन है। इसमें एक पैर को जांघ पर रखकर हाथों को सिर के ऊपर जोड़ते हैं। यह पैरों को मजबूत करता है, मन को शांत कर के फोकस बढ़ता है और चिंता, तनाव घटाने में मदद करता है। इसे नियमित रूप से करने से आत्मविश्वास और संतुलन बेहतर होता है।

Strengthen Mind confidence Yoga