/hindi/media/media_files/2025/02/05/8HjnpocCLqfzpVVUTVEt.png)
Photograph: (Canva)
10 Important Benefits of Yoga and Meditation for Women: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में महिलाएं कई भूमिका निभाती है, घर, काम, करियर और सामाजिक जिम्मेदारियाँ आदि। ऐसे में योग और मेडिटेशन हमारे जीवन में शांति और स्वास्थ्य को संतुलन में लाने का बेहद ही आसान और महत्वपूर्ण माध्यम है, खासकर उन महिलाओं के लिए जो खुद को अशांत और बेचैन महसूस करती है, शारीरिक और मानसिक तौर पर।
Yoga for women: महिलाओं के लिए योग और मेडिटेशन करने के 10 महत्वपूर्ण फायदे
1. आत्मविश्वास और आत्म-संतुलन में वृद्धि होती है
योग शारीरिक अभ्यास के साथ, आत्मा और मन को जोड़ने का कार्य भी करती है। इससे आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और आत्म-संतुलन बढ़ता है, जो महिलाओं को हर परिस्थिति में मजबूत बनाता है।
2. मानसिक तनाव और चिंता दूर करता है
आज के समय न तनाव और मानसिक समस्या होना आम बात है। ध्यान और प्राणायाम जैसे योग मन को शांत करने और तनाव से बचने न सहायक है।
3. इम्यून सिस्टम को मजबूती देता है
योग करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने के साथ, महिलाओं को सामान्य बीमारियों से लड़ने की भी ताकत मिलती है।
4. शरीर को संतुलन और लचक प्रदान करता है
योग करने से शरीर के सभी अंग स्ट्रेच होते है, जिससे मांसपेशियाँ मजबूत होती हैं, और शरीर में लचीलापन भी आता है। महिलाओं के लिए शरीर को लचीला और मजबूत बनाए रखना जरूरी भी होता है।
5. त्वचा को निखरता है और सेहत प्रदान करता है
योग और ध्यान करने से शरीर का रक्तसंचार बेहतर होता है, जिससे त्वचा में चमक आती है। नियमित योग करना त्वचा को जवान और स्वस्थ बनाए रखता है।
6. नींद की गुणवत्ता बेहतर होती है
योग और ध्यान तनाव को कम करने और नींद को बेहतर बनाने न मदद करते है। जिन महिलाओं को अनिद्रा की समस्या है, उन्हें योग से काफी राहत मिल सकती है।
7. पीरियड्स के दौरान होने वाली समस्याओं से राहत मिलती है
योग करने से पीरियड्स सही होते है, और इस दौरान होने वाली समस्याओं में भी मदद मिलती है। सुप्त बद्ध कोणासन, पवनमुक्तासन आदि जैसे योगासन इसमें मदद करते हैं।
8. वजन घटाने में भी सहायता करता है
योगा करने से शरीर का मेटाबॉलिज्म तेज होता है। सूर्य नमस्कार और पावर योग करने से वजन में भी नियंत्रण रहता है।
9. प्रेग्नेंसी के दौरान भी फायदेमंद साबित होता है
प्रेग्नेंसी के समय योग करना बेहद ही फायदेमंद साबित होता है और इससे करने से डिलीवरी में भी आसानी होती है और शरीर तथा मन दोनों स्वस्थ रहते हैं।
10. हार्मोन संतुलन में मदद करता है
महिलाओं के शरीर में पीरियड्स, गर्भावस्था और मेनोपॉज़ जैसे हार्मोनल परिवर्तन होते हैं। योग इन समय में हार्मोनल संतुलन बनाए रखने में मदद करता है, जिससे मूड स्विंग्स, थकान और चिड़चिड़ापन जैसी समस्याएं कम होती है।