Tired Eyes: जानें आंखों की थकान कैसे दूर करें

फिटनेस: बहुत से लोगों को तो आंख की रोशनी से जु़ड़ी समस्याएं बढ़ रही हैं। इन सभी परेशानियों के पीछे आंखों को आराम न देना और लगातार स्क्रीन लाइट में काम करना कारण हैं।

author-image
Prabha Joshi
New Update
आंखों की थकान

घरेलू उपचार मिटा सकते हैं आंखों की थकान

Tired Eyes: आजकल का लाइफस्टाइल कुछ ऐसा हो गया है कि हम पल भर भी अपनी आंखों को आराम नहीं दे पा रहे हैं। दिनभर कंप्यूटर या लैपटॉप में काम और रात में फोन। इस तकनीकि और आधुनिकता से भरी जिंदगी ने हमारी आंखों में परेशानियां पैदा कर दी हैं। 

Advertisment

बहुत से लोगों को तो आंख की रोशनी से जु़ड़ी समस्याएं बढ़ रही हैं, वहीं कुछ लोगों में आंख में लाली होना, आंख ड्राई होना, कीचड़ आना और आंखों में तनाव महसूस होने संबंधी शिकायत है। इन सभी परेशानियों के पीछे आंखों को आराम न देना और लगातार स्क्रीन लाइट में काम करना कारण हैं।

आंखों की देखभाल

आंखों की थकान कैसे दूर करें 

जब ये परेशानियां बढ़ती जाती हैं, तब मन में सवाल उठता है आंखों की थकान कैसे दूर करें। आइए जानें आंखों को आराम देने या आंखों की थकान दूर करने के उपाय :-

खीरे का प्रयोग 

लगातार स्क्रीन वर्क के बाद आंखों को आराम देने के लिए खीरे के छोटे-छोटे टुकड़े कर लें। फिर इनको आंखों में रख दें। इससे न केवल आंखों की थकान दूर होगी बल्कि ये आंखों में ठंडक भी महसूस कराएगा। इस तरह आंखों में खीरे के इस्तेमाल से राहत पाई जा सकती है। 

Advertisment

आलू और पुदीना 

गर्मियों में पुदीना बहुत ज्यादा मात्रा में आता है। ऐसे में आंखों में थकान होने की स्थिथि में आलू को कसकर उसमें पुदीने को मिलाकर एक रुई में रखकर आंखों में रख दें। इससे आंखों का तनाव दूर होगा और आंखों को ठंडक मिलेगी। 

तरबूज का प्रयोग 

तरबूज के छिलकों को फेंके न। तरबूज के छिलकों को आंखों में रखने से आंखों की जलन और थकान मिटती है। इसका रस आंखों के आसपास लगाने से आंखों को आराम मिलता है। इसके इस्तेमाल से आंखों की ड्राइनेस भी दूर होती है। 

काम से ब्रेक लें 

आंखों के स्वास्थ्य के लिए उपर्यक्त सभी चीजों के अलावा जरूरी है काम से ब्रेक लें। लगातार पलक झपकते रहें और काम से थोड़ा-थोड़ा ब्रेक लेते रहें। इससे आंख की ड्राइनेस दूर होगी और आंखों में तनाव भी पैदा नहीं होगा। ब्रेक लेने से आंखों से जुड़ी समस्याएं भी दूर होंगी। 

Advertisment

इस तरह घरलू चीजों के इस्तेमाल से आंखों की थकान मिटाई जा सकती है। आंखों को आराम और ठंडक मिलना बहुत जरूरी है। गर्मियों में नेचुरल ठंडे पानी से बार-बार आंखों को धोने से भी आंखों की थकान मिटाई जा सकती है। इससे आंखों के रोग भी दूर होते हैं। इसके साथ ही जरूरी है किसी भी आंखों से जु़ड़ी समस्या में, आंखों से खिलवाड़ न कर आंख के डॉक्टर से तुरंत परामर्श लें। 

चेतावनी : प्रदान की जा रही जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्य से है। कुछ भी प्रयोग में लेने से पूर्व चिकित्सा विशेषज्ञ से अवश्य परामर्श लें।

आंखों की थकान Tired Eyes आंख गर्मियों