Advertisment

Push Ups: नियमित अभ्यास से पुश-अप्स में पाएं जीत

ब्लॉग | फिटनेस: पुश-अप्स (Push-ups) एक बार शुरू करने से जरूरी है इसका नियमित प्रयास किया जाए। ऐसा इसलिए लिए कि बीच में छोड़ने से शरीर में दर्द जैसी समस्या पैदा हो सकती है। पुश-अप्स दिन में कभी भी कहीं भी कर सकते हैं।

author-image
Prabha Joshi
New Update
पुश अप्स

पुश-अप्स से मिलती है शरीर को मजबूती

Push Ups: आपने अक्सर बॉलिवुड में और अभिनेताओं से पुश-अप्स के बारे में सुना होगा। पुश-अप्स हमारे शरीर में बहुत फायदा पहुंचाते हैं। पुश-अप्स को करने से शरीर में मजबूती आती है और मानसिक स्वास्थ्य ठीक होता है। पुश-अप्स रोजाना करने के बहुत से फायदे होते हैं। 

Advertisment

पुश-अप्स (Push-ups) एक बार शुरू करने से जरूरी है इसका नियमित प्रयास किया जाए। ऐसा इसलिए लिए कि बीच में छोड़ने से शरीर में दर्द जैसी समस्या पैदा हो सकती है। पुश-अप्स दिन में कभी भी कहीं भी कर सकते हैं। इसको करने के लिए किसी तरह के स्पेशल अरेंजमेंट की जरूरत नहीं पड़ती। 

पुश-अप्स करने से क्या फायदे होते हैं 

पुश-अप्स (Push-ups) करने से हमारे अंदर शारीरिक मजबूती आती है। इसको करने से सीने की मसल्स (Muscles) में मजबूती, शोल्डर्स मसल्स, लैग्स मसल्स और पूरा शरीर मजबूत बनता है। इसके साथ ही पुश-अप्स से शरीर का स्वास्थ्य भी ठीक रहता है। पुश-अप्स के दौरान मसल्स में स्ट्रैच आता है जिससे मसल्स मजबूत होती हैं। इससे मोटापे, पेट बाहर निकलने और वजन बढ़ने जैसी समस्या भी कम होती है।

Advertisment

इसके साथ ही पुश-अप्स को करने से शरीर से जुड़ी इंजरी भी कम होती है। कुछ लोगों को शरीर के विभिन्न हिस्सों में आए-दिन मोच आने जैसी शिकायते होतीं हैं। पुश-अप्स करने से ये शिकायतें दूर होती हैं। पीठ का दर्द, कंधे में दर्द, रीढ़ की हड्डी में दर्द और जोड़ों आदि में दर्द दूर होता है।

दिन में कितनी बार पुश-अप्स करने चाहिएं 

वैसे तो ऐसे किसी तरह की कोई गणना नहीं है, लेकिन पुश-अप्स की शुरुआत आप अपने शरीर की क्षमता के अनुसार कर सकते हैं। शुरुआत में 5-10 पुश-अप्स से शुरू कर आप इसे धीरे-धीरे बढ़ा सकते हैं। इस तरह पूरे दिन में 40 पुश-अप्स किए जा सकते हैं। पुश-अप्स हमेंशा अपनी शारीरिक क्षमता के अनुसार ही करें। पुश-अप्स को करने के दौरान किसी विशेषज्ञ से पहले सलाह ले लें और विशेषज्ञ की देखरेख में ही करें। ऐसा इसलिए कि पुश-अप्स के दौरान शरीर के विभिन्न हिस्सों में खिंचाव आता है जिससे शुरुआत में शारीरिक परेशानियां पैदा हो सकती हैं। 

पुश-अप्स कई तरह से किए जाते हैं। जरूरी है किसी विशेषज्ञ की देखरेख में पुश-अप्स करें। गलत पुश-अप्स करने से आपके शरीर में इंजरी आ सकती है जिससे शरीर के अंग प्रभावित हो सकते हैं। पुश-अप्स को करने के लिए हमेशा समतल जमीन का प्रयोग करें। इसे योग मैट में करना ज्यादा सही है।

muscles शारीरिक Push Ups पुश-अप्स मसल्स
Advertisment