Diwali 2024: दीपावली को और भी स्पेशल बनाएगी ये 5 स्वादिष्ट स्नैक्स

दिवाली अवसर पर लोग एक दूसरे को मिठाईयां उपहार और शुभकामनाएं देते हैं। इस अवसर पर घरों में खास पकवान और स्नेक्स तैयार किए जाते हैं, जो इस त्यौहार को और भी खास बनाता है।

author-image
Sneha yadav
New Update
Diwali 2024

(File Image)

5DeliciousSnacksToMakeYourDiwaliEvenMoreSpecial: दीपावली भारत का सबसे लोकप्रिय और प्रमुख त्योहार माना जाता है। यह भारतीय संस्कृति में सबसे महत्वपूर्ण त्योहार में से एक है जिसमें लोग परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर खुशियां मनाते हैं। इस दिन लोग घरों में दीप जलते हैं और हर तरफ खुशी का उजाला फैलाते हैं। इस अवसर पर लोग एक दूसरे को मिठाईयां उपहार और शुभकामनाएं देते हैं। इस अवसर पर घरों में खास पकवान और स्नेक्स तैयार किए जाते हैं, जो इस त्यौहार को और भी खास बनाता है। स्नेक्स न केवल मेहमानों के स्वागत के लिए होता है बल्कि त्यौहार की खुशी हो और भी बढ़ता है। तो आईए जानते हैं कुछ ऐसे स्वादिष्ट स्नैक्स जो आपके इस दिवाली को और भी स्पेशल बना देगा। 

दिवाली को और भी स्पेशल बनाएगा यह 5 स्वादिष्ट स्नैक्स 

1. मूंगफली और तिल के लड्डू 

Advertisment

मूंगफली और तिल के लड्डू एक पारंपरिक मिठाई है जो खासतौर पर सर्दियों के मौसम में बनाई जाती है। यह स्वादिष्ट होने के साथ पोषण भी प्रदान करती है। इस इस दिवाली पर जरूर बनाएं जिससे आपके मेहमानों का मन और भी आनंदित हो जाएगा। इसे बनाने के लिए 1 गुड़ को कढ़ाई में पिघले उसमें मूंगफली और तिल डालकर अच्छे से मिले और घी की मदद से हाथों से लड्डू बना ले। 

2. आलू के चिप्स 

आलू के चिप्स एक क्रंची और स्वादिष्ट स्नेक्स होते हैं जो हर उम्र के लोग को द्वारा पसंद किया जाता है। यह किसी भी चाय या पेय के साथ परोस से जाने पर स्वादिष्ट और आनंद देते है। इसे बनाना बहुत ही आसान होता है इसके लिए आपको दो से तीन बड़े आलू चाहिए उन्हें पतले स्लाइस में काटे, उन स्लाइस को 10–20 मिनट के लिए पानी में भिगो दें फिर आलू को निकाल कर उसे अच्छे से सुख ले, सूखने के बाद उसे गर्म तेल में डालकर पाक ले, पकाने के बाद उसमें नमक और मसाले छिड़क दें।

3. पनीर टिक्का 

4 पनीर टिक्का एक स्वादिष्ट और मसालेदार स्नेक्स है जो आमतौर पर पार्टी और त्योहार पर बनाया जाता है और मेहमानों को परोसा जाता है। इस दिवाली इसे जरूर बनाएं यह पनीर और सब्जियों का स्वादिष्ट कांबिनेशन होता है। इसे बनाने के लिए एक बर्तन में दही ले, उसमें अदरक लहसुन का पेस्ट मसाले और नींबू मिले, पनीर और सब्जियां दालें उसके बाद 1 से 2 घंटे के लिए मैरीनेट करें, आखिर में उसे तंदूर पर ग्रिल कर ले। 

4. कश्मीरी पकोड़े 

Advertisment

कश्मीरी पकोड़े आलू और फूलगोभी जैसे सब्जियों से बनते हैं जिन्हें मसालेदार बेसन के साथ लपेटकर तेल में चला जाता है। यह कुरकुरे होने के साथ भी हर स्वादिष्ट भी होते हैं। इसे बनाने के लिए बेसन को मसाले के साथ मिले और उसका घोल बना ले। उसके बाद सब्जियों को बेसन के घोल में डीप करें और गर्म तेल में तले। कुरकुरा होने पर निकलना। इससे चाय के साथ बहुत पसंद किया जाता है। 

5. दिवाली मठरी 

दिवाली हो और मठरी ना बने ऐसा तो हो नहीं सकता। मातृ एक कुरकुरी और नमकीन स्नेक्स होता है जिसे त्योहार पर विशेष रूप से बनाया जाता है। यह मेहमानों के स्वागत के लिए अच्छा विकल्प होता है। इसे बनाने के लिए एक बर्तन में मैदा, घी, अजवाइन और नमक मिलाएं। फिर धीरे-धीरे पानी डालकर इसका एक डो बना ले। इसके बाद छोटी-छोटी गोलियां बनाकर बेल और गर्म तेल में तल दे। 

Diwali 2024 Diwali Recipes Diwali sweets