Advertisment

Dry Mango Pickle: बिना तेल वाले या सूखे आम के अचार के हैं बहुत फायदे

हैल्थ | फ़ूड: किसको तेल का आम का अचार अच्छा नहीं लगेगा? पर जितना तेल का आम का अचार अच्छा लगता है उतना ही बिना तेल का आम का अचार भी स्वाद में बहुत अच्छा होता है।

author-image
Prabha Joshi
08 Apr 2023
Dry Mango Pickle: बिना तेल वाले या सूखे आम के अचार के हैं बहुत फायदे

Dry Mango Pickle: जब भी अचार के बात की जाती है तो सबसे पहले दिमाग में एक छवि बनती है जिसमें वह प्रोडक्ट होता है और तेल में डूबा होता है। ऐसे ही आम के अचार के साथ होता है। गर्मियों में आम बहुत ज्यादा मार्केट में आता है। इन ही दिनों लोग आम का अचार बनाते भी हैं। आम का अचार भी सबसे पहले तेल वाला या सिरके वाला ध्यान में आता है। पर आज बात करते हैं आम के सूखे अचार की। आम का एक सूखा अचार भी बनता है। इसके लिए किसी भी तरह के तेल की आवश्यकता नहीं होती। बिना तेल के अचार को बनाया जाता है। इसके साथ ही आम के सूखे अचार के फायदे भी बहुत हैं। 

Advertisment

किसको तेल का आम का अचार अच्छा नहीं लगेगा? पर जितना तेल का आम का अचार अच्छा लगता है उतना ही बिना तेल का आम का अचार भी स्वाद में बहुत अच्छा होता है।

Sukha aam ka achaar

बिना तेल के आम के अचार की विधि क्या है

Advertisment

बिना तेल के आम के अचार की भी सेम वही विधि है जो तेल के अचार की है बस इसमें तेल नहीं मिलाया जाता। इसके साथ ही इसको बनाने के लिए आम के छिलके निकाल दिए जाते हैं। हालांकि बहुत से लोग छिलके सहित भी सूखा आम का अचार बनाते हैं।

बिना तेल का आम के अचार के फायदे क्या हैं

सूखा आम के अचार के बहुत से फायदे हैं, आइए जानें :-

Advertisment

ऑइली लोगों के लिए फायदेमंद

जिन लोगों की त्वचा बहुत ज्यादा ऑयली होती है, वे लोग बिना तेल के आम के अचार का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे उनकी त्वचा को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचेगा।

मोटापे से जुड़े लोगों के लिए लाभकारी

Advertisment

जिन लोगों में मोटापा ज्यादा होता है उनमें वसा ज्यादा होता है। ऐसे में जो लोग मोटे हैं और तेल से परेशान रहते हैं, इस आम के अचार को खा सकते हैं। इसके लिए उन्हें किसी भी तरह की फैट संबंधित शिकायत नहीं होगी।

हृदय के लिए लाभप्रद

जिन लोगों को कोलेस्ट्रॉल संबंधित शिकायत है, उनके लिए बिना तेल का आम का अचार फायदेमंद है। इसमें तेल न होने से यह ह्रदय के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है। इससे न केवल स्वाद का आनंद मिलता है बल्कि तेल से होने वाले दुष्प्रभावों से भी राहत मिल जाती है। 

Advertisment

बिना तेल के आम के अचार को धूप में अच्छे से सुखा लें। सुखाने के बाद इसे कांच के बर्तन में स्टोर करके रख दें‌। इसकी खासियत यह है कि यह जल्दी खराब भी नहीं होता। पर ध्यान रहे इसे एयरटाइट कंटेनर में ही रखें। गीले हाथों से न छुएं। गीले हाथों से छूने पर यह गीला होकर खराब हो सकता है।

चेतावनी : प्रदान की जा रही जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्य से है। कुछ भी प्रयोग में लेने से पूर्व चिकित्सा विशेषज्ञ से अवश्य परामर्श लें।

Sukha aam ka achaar image widget
Advertisment
Advertisment