Advertisment

Joint Family: संयुक्त परिवार में मिलता है बुजुर्गों का प्यार भरा संसार

blogs | इश्यूज: आज के युग में परिवार को दो हिस्सों में बांट दिया गया है जिसमें से एक जॉइंट फैमिली होता है और दूसरा न्यूक्लियर फैमिली होता है। तो आइए इस ब्लॉग में जानें जॉइंट फैमिली के फ़ायदे‌

author-image
Ayushi
New Update
Joint Family

5 Benefits Of Joint Family

5 Benefits Of Joint Family : आज के युग में परिवार को दो हिस्सों में बांट दिया गया है जिसमें से एक जॉइंट फैमिली या संयुक्त परिवार होता है और दूसरा न्यूक्लियर फैमिली या एकल परिवार होता है। जॉइंट फैमिली का मतलब ऐसे परिवारों से होता है, जिनमें कई सारे सदस्य होते हैं।अधिकतर जॉइंट फैमिली में घर के बुजुर्गों को घर का मुखिया माना जाता है। 

Advertisment

जॉइंट फैमिली में रहने से क्या फ़ायदे मिलते हैं

तो आइए जानें जॉइंट फैमिली के फ़ायदे‌ :-

Advertisment

1. संयुक्त परिवार में मिलता है ज्यादा प्यार

छोटे परिवार जिसमें 3-4 सदस्य होने से प्यार कम मिलता है मगर जॉइंट फैमिली में ज्यादा सदस्य होने से आपको ज्यादा प्यार करने वाले लोग मिलते हैं साथ ही उनका सपोर्ट भी मिलता है। यह प्यार आपको आपके 'दादा-दादी', 'चाचा-चाची', 'चचेरे भाई अथवा बहनों' और 'माता-पिता' से मिलता है। जॉइंट फैमिली में रहने वाले बच्चे अक्सर बड़े होकर ज्यादा परिपक्व और समझदार होते हैं।

2. संयुक्त परिवार में जिम्मेदारियों का अहसास कम होता है

Advertisment

संयुक्त परिवार में ज्यादा सदस्य होने के कारण काम और जिम्मेदारी आपस में बंट जाता है जिसके कारण आपको जिम्मेदारियों का अहसास कम महसूस होता है। जिम्मेदारियां हर एक परिवार में होती है मगर ज्यादा लोग होने के कारण बच्चे को संस्कार अच्छा मिलता है‌। उन्हें सिखाने वाले बहुत सारे लोग होते हैं।

3. बुजुर्गों का मार्गदर्शन करने को मिलता है

जिस किसी के परिवार में भी मार्गदर्शन देने के लिए अनुभवी सदस्य जैसे की बड़े बुजुर्ग मौजूद होते हैं, उस परिवारों में दूसरे परिवार के सदस्य को किसी भी मुद्दे और समस्या का निराकरण करने में मदद मिलती है। बहुत से समय लोगों के सामने गंभीर परिस्थिति आ जाती है, जिसका हल निकालने में बहुत सारी दिक्कतें आती है। ऐसे परिस्थिति में बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन बहुत मददगार होता है।

Advertisment

4. आर्थिक तथा भावनात्मक मदद मिलता है

आज के महंगाई भरे समय में परिवार ही जीवन में एक रीढ़ की हड्डी की तरह आगे बढ़ने में मदद करता है। परिस्थिति चाहें कितनी भी कठिन क्यों न हो सबसे पहले परिवार के सदस्य ही मदद के लिए आगे आते हैं। आज‌ के युग की कठिन जीवन जीने के लिए सबसे महत्वपूर्ण पैसा होता है। जॉइंट फैमिली की यह सबसे अच्छी बात होती है, जब भी जरूरत पड़ने पर परिवार के सदस्य ही सहयोग करते हैं चाहे परिस्थिति जिस प्रकार की हो।

5. त्यौहारों का ज्यादा आनंद मिलता

जॉइंट फैमिली में बहुत सारे मेंबर्स होते हैं। ज्यादा सदस्य होने के कारण घर में एक अलग-सा ही चहल-पहल और खुशी का माहौल बना रहता है। त्योहारों और उत्सवों के समय में परिवार के सभी सदस्य बड़े ही धूमधाम से विभिन्न त्योहारों का आनंद लेकर मनाते हैं। जब घर के सदस्य एकजुट हो करके त्योहारों को मनाते हैं और आनंद लेते हैं तब सभी के मन में अलग-सा ही उत्साह रहता है।

त्योहारों संयुक्त परिवार Joint Family बुजुर्गों
Advertisment