Advertisment

Relationship Issues: रिश्ते में बर्दाश्त नहीं करने वाली बातें

कभी-कभी हम एक रिश्ते में गलत बातें स्वीकार कर लेते हैं, लेकिन यह गलत हो सकता है। अगर हम अपने पार्टनर के गलत व्यवहार को स्वीकार करते हैं, तो यह रिश्ते को बिगाड़ सकता है।

author-image
Kavya Gupta
New Update
Relationship Issues(freepik)

(Image Source: freepik)

Avoid These Things To Improve Your Relationship: कभी-कभी हम एक रिश्ते में गलत बातें स्वीकार कर लेते हैं, लेकिन यह गलत हो सकता है। अगर हम अपने पार्टनर के गलत व्यवहार को स्वीकार करते हैं, तो यह रिश्ते को बिगाड़ सकता है और आपका रिश्ता खतरे में आ सकता है। बातचीत हमारे रिश्ते के लिए महत्वपूर्ण हैं, लेकिन हमें यह भी समझना चाहिए कि किसी भी प्रकार की गलत बातें स्वीकार नहीं की जानी चाहिए। इसके बजाय, हमें सही तरीके से उन्हें सामने लाने और समस्या का समाधान करने के लिए प्रयास करना चाहिए।

Advertisment

रिश्ते में बर्दाश्त नहीं करने वाली बातें 

1. एब्यूज करना

रिश्तों में किसी भी प्रकार का एब्यूज नही होना चाहिए। एब्यूज एक संबंध को नुकसान पहुंचा सकता है और विश्वास को भंग कर सकता है। सही और स्वस्थ रिश्ते में, सम्मान की भावना होती है, और किसी भी प्रकार का एब्यूज यह सम्मान को हानि पहुंचाता है। 

Advertisment

2. डिसरेस्पेक्ट करना 

अगर किसी रिश्ते में एक व्यक्ति दूसरे को  बेज़्जत करता है, तो यह उस संबंध के लिए हानिकारक हो सकता है और यह दरारें पैदा कर सकता है। सही और स्वस्थ रिश्ते में, सम्मान और आदर की भावना होती है जो दोनों लोगो के बीच समझौता लाता है। 

3. धोखा देना 

Advertisment

यह भरोसे और सम्मान को हानि पहुंचाता है और रिश्ते को नुकसान पहुंचा सकता है। सच्चे रिश्ते में, विश्वास का महत्व होता है और जब यह टूटता है तब यह दूसरे पार्टनर के मन पर गहरी चोट भी पहुंचाता हैं।  धोखा देने को अनदेखा न करें, और यदि समस्या गंभीर है, तो सहायता लेने का विचार करें।

4. मैनिपुलेशन

मैनिपुलेशन एक अच्छे संबंध के लिए हानिकारक होता है और यह भरोसे और संबंध को कमजोर कर सकती है। सच्चे रिश्तों में, सहमति, सपोर्ट और समझौते की भावना होती है, न कि अपनी मर्जी जबरदस्ती धोपने या मनवाने की। 

Advertisment

5. कंट्रोल करना

कंट्रोलिंग बिहेवियर एक स्वस्थ रिलेशनशिप प्यार, विश्वास औरअपनेपन को कम कर सकता है। यह आत्मविश्वास और स्वतंत्रता के साथ खिलवाड़ कर सकता है और साथी की भावनाओं का अनादर कर सकता है। स्वतंत्रता और सहमति के भाव के साथ संबंध बनाना महत्वपूर्ण है, जबकि कंट्रोलिंग बिहेवियर संबंधों को कमजोर बना सकता है और संबंध में संतुष्टि और सुख को खतरे में डाल सकता है।

6. बॉडी शेमिंग

बॉडी शेमिंग रिश्ते के लिए हानिकारक हो सकता है। यह अपने साथी की स्वतंत्रता और स्वाभिमान को कमजोर कर सकता है और उन्हें अपने शरीर के प्रति इन्सेक्युरे महसूस करा सकता है। स्वस्थ रिश्तों में, हमें एक दूसरे की बॉडी टाइप को एक्सेप्ट करना चाहिए और बदलावों को सपोर्ट करना चाहिए। 

relationship रिश्ते Relationship Issues बर्दाश्त
Advertisment