Advertisment

Period Myths: जाने पीरियड्स के अजीब नियम भारतीय औरतों की ज़ुबानी

भारत में ऐसा बहुत होता है की हम पीरियड्स को अशुद्ध मानते है और एक मेंस्ट्रुटिंग महिला को भी अशुद्ध कह कर उस पर कई सारे पाबंदियां लगा दते हैं, पर क्या यह सही होता है? इन सारे पाबंदियों का कोई भी वैज्ञानिक वजह नहीं बताया गया है।

author-image
Ayushi Jha
New Update
periods (Pinterest)

(image source: Pinterest)

Shocking Things Indian Women Are Forced To Do While On Periods: भारत में ऐसा बहुत होता है की हम पीरियड्स को अशुद्ध मानते है और एक मेंस्ट्रुटिंग महिला को भी अशुद्ध कह कर उस पर कई सारे पाबंदियां लगा दते हैं, पर क्या यह सही होता है? इन सारे पाबंदियों का कोई भी वैज्ञानिक वजह नहीं बताया गया है सिवाए इसके की लोगो की मानसिकता में यह बैठा हुआ है की महिलाएं इस वक़्त अशुद्ध हो जाती हैं। आप, मैं और लगभग सारी औरतों के साथ कभी ना कभी उनके जीवन में यह ज़रूर घटा होगा, कुछ के साथ हर महीने होता होता। यह बात सोच कर भी दुःख देती है को जिस प्रक्रिया से आज दुनिया का निर्माण हुआ है, उसे लोग अशुद्धता का नाम देकर महिलाओं के साथ बुरा व्यवाहर करते हैं। आइये इस ब्लॉग में पढ़े कुछ ऐसे ही अजीब बातें जो औरतों को पीरियड्स के दौरान सहना परता है, जो की उन्ही के द्वारा बताई गयी है।  

Advertisment

जाने पीरियड्स के अजीब नियम भारतीय औरतों की ज़ुबानी में 

1. अलग बर्तन में खाना पीना

कईं सारे भारीतय घरों में ऐसा नियम होता है जाना अगर घर की महिला पीरियड्स पर हैं तो उन्हें सब कुछ अलग करना परता है। उनके खाने का बर्तन अलग होता है यहाँ तक की बाकी घर वालों के साथ पिने का पानी तक नहीं बाँट सकते। उनके बॉटल और गिलास और बर्तन साइड करके रखे जातें है और यह सब बस इस मान्यता पर की वो महिला उस समय अशुद्ध होते है। 

Advertisment

2. अलग बिस्तर पर सोना 

कई औरतों और महिलाओं के साथ ऐसा होता है की उन्हें पीरियड्स के समय घर के सदस्यों से दुरी रखनी होती है। उनका बिस्तर भी अलग कर दिया जाता है। बाकी कुर्सी या बेड पर बैठना उनके लिए मना होता है। 

3. अचार ना छूना 

Advertisment

भारत के घरों में कई बरसों से ऐसा मना जाता है के यदि पीरियड्स में महिला अचार को छुए तो वह अचार खराब होजाता है। यही नियम बहुत सारे घरों में चलता है की उन्हें अचार नहीं छूने देते। महिलाएं यह सवाल खुदसे भी रखती हैं की ऐसा क्यों होता है। 

4. किचन में प्रवेश नहीं करना 

पीरियड्स पर महिलाओं को किचन में प्रवेश एवं कोई भी बर्तन इधर उधर छूने की इजाज़त नहीं होती है। हलाकि यह एक बहाना ज़रूर हो सकता है के घर की औरते इसी चलते थोड़ा आराम कर पाएं लेकिन इस नियम के पीछे का वजह अशुद्धता की मानसिकता होती है जिसे जल्द से जल्द बदलने की ज़रूरत है।

पीरियड्स
Advertisment