Advertisment

पीरियड्स के दौरान सेक्स करने से मिलते हैं यह 5 बेहतरीन फ़ायदे

लाइफ़स्टाइल : पीरियड्स (मासिक धर्म) के दौरान सेक्स करने से जुड़े फ़ायदे और नुकसान व्यक्ति के शारीरिक स्वास्थ्य पर निर्भर करता है। पीरियड्स के दौरान सेक्स करने से बहुत सारे फ़ायदे हो सकते हैं।

author-image
Ayushi
New Update
Cigarette (Verywell Health).png

5 Benefits Of Having Sex During Periods (Image Credit: Verywell Health)

5 Benefits Of Having Sex During Periods : पीरियड्स में महिलाओं के शरीर में बहुत सारे परिवर्तन देखने को मिलते हैं साथ ही वे शारीरिक और मानसिक रूप से जूझती है। इस समय महिलाओं को अधिक देखभाल की जरूरत होती है। पीरियड्स के दौरान सेक्स करने से स्वस्थ में बहुत सारे लाभ मिलते हैं। यह लाभ उनको पीरियड्स में होने वाले दर्द से राहत पहुंचाने में मदद करते हैं। तो आइए जानें पीरियड्स के दौरान सेक्स करने से मिलते हैं यह 5 बेहतरीन फ़ायदे के बारे में। 

Advertisment

पीरियड्स के दौरान सेक्स करने से क्या फ़ायदे मिलते हैं 

1. दर्द कम करने में मदद

ज्यादातर महिलाएं पीरियड्स के समय दर्द का एक्सपीरियंस करती हैं। पीरियड्स के दौरान सेक्स करने  से उन्हें अंदरूनी दर्द में राहत मिलती है क्योंकि सेक्स के दौरान महिलाओं के हृदय और शरीर में एंडोर्फिन जैसे हैप्पी हार्मोन्स को उत्पन्न होता है। पीरियड्स के समय, कई महिलाओं को पेट में दर्द और पीठ में दर्द का सामना करना पड़ता है। यह आपको दर्द को कम करने और पीरियड्स के समय आराम पहुंचाने में मदद करता है।

Advertisment

2. तनाव को कम करने में मदद

पीरियड्स के दौरान सेक्स करने से तनाव को भी कम करने में मदद मिलती है। यह सेक्स समय में आपको ध्यान केंद्रित करके और स्त्री और पुरुष दोनों को एक-दूसरे के साथ जुड़ने में मदद करता है। तनाव कम करने से आपको स्वस्थ मेहसूस करने में भी मदद मिलती है साथ ही मानसिक स्थिति बेहतर होती है। 

3. फिजिकल बैलेंस बनाए रखने में मदद 

Advertisment

पीरियड्स के दौरान फिजिकल बैलेंस काफ़ी बदल जाता है और इसके कारण कई महिलाएं अनबैलेंस और थकी हुई महसूस करती हैं। पीरियड्स के दौरान सेक्स करने से आपके शारीर का टेंपरेचर बढ़ता है और शारीर का बैलेंस में सुधार आता है, जिससे आपको ताज़गी महसूस होती है।

4. नींद की समस्या को सुधारने में मदद

पीरियड्स के दौरान कुछ  महिलाएं नींद की समस्या से गुजर सकती हैं। पीरियड्स के दौरान सेक्स करने से शरीर एक रिलैक्सेशन पोजीशन में आता है, जिससे आपको अच्छी नींद मिलती है और आपके मस्तिष्क की चिंता कम होती है साथ ही मानसिक रूप से स्वस्थ महसूस करते हैं। सेक्स के दौरान, अधिक मात्रा में एंडोर्फिन और ऑक्सीटोसिन जैसे हैप्पी हार्मोन्स उत्पन्न होते हैं। ये हार्मोन्स तनाव को कम करते हैं और मस्तिष्क को शांति प्रदान करते हैं जिसके कारण उन्हें नींद अच्छी मिलती है। 

5. अच्छा रिलेशन 

पीरियड्स के दौरान, कुछ महिलाएं तनाव और चिंता महसूस करती हैं। सेक्स करने से शरीर में हैप्पी हारमोंस बढ़ाने में मदद मिलती है जो उन्हें राहत दिलाने में मदद करता है। पीरियड्स के दौरान सेक्स करने से दोनों पार्टनरों के बीच भरोसा और सम्मान को बढ़ाने में मदद मिलती है। पीरियड्स के दौरान सेक्स करना दोनों के लिए एक दूसरे के साथ कम-से-कम समय बिताने का मौका प्रदान करता है, जिससे उनकी रिश्ते में और भी गहराई आती है।

Periods sex सेक्स पीरियड्स
Advertisment