/hindi/media/media_files/2025/04/14/mH1UndulpvABjSXz1UQb.png)
Earthen pots Photograph: (Freepik)
Benefits of using earthen pots in daily life: मिट्टी के बर्तनों को घर में इस्तेमाल करने के कई फायदे होते हैं जो हमे सीधा हमारी प्रकृति से जोड़ते हैं और हमें स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। मिट्टी के बर्तनों को पहले के समय में रोज़ाना इस्तेमाल किया जाता था पर अब जैसे जैसे हमारी लाइफस्टाइल बदल रही है हमारे रूटीन में परिवर्तन आ रहे हैं उसी तरह हमारे खाना बनाने के तरीके और बर्तनों में भी फ़र्क आ गया है। अब हम मिट्टी के बर्तनों में भी बल्कि स्टील या प्लास्टिक के बर्तनों में खाना बनाते हैं जिससे हमारी सेहत भी बिगड़ती जा रही है। मिट्टी के बर्तनों की खासियत होती है कि वो खाने को ठंडा और बैक्टीरिया से मुक्त रखता है और खाने के पौष्टिक तत्व नष्ट नहीं करता। तो चलिए देखते हैं इस आर्टिकल में मिट्टी के बर्तन इस्तेमाल करने के फायदे।
जाने क्या है फायदे मिट्टी के बर्तन इस्तेमाल करने के
1. प्राकृतिक खुशबू
जिस प्रकार मिट्टी के मटके में रखा हुआ पानी ठंडा रहता है और उससे एक सोंधी सी खुशबू आती है उसी प्रकार मिट्टी के बर्तन में बना हुआ खाना सेंधा महकता है और उसमें एक अलग स्वाद आता है जो खाने को और स्वादिष्ट बना देता है।
2. पाचन में सहायक
मिट्टी के बर्तन में खाना धीरे धीरे पकता है जिससे उसके पौष्टिक गुण नष्ट नहीं होते जो इसके स्वाद और निखरता है जिससे ये आसानी से पेट में पांच जाता है और शरीर में फायदा भी करता है। इन बर्तनों में बना खाना हल्का होता है जिसे ज़्यादा समय नहीं लगता पचने में।
3. केमिकल रहित
आज कल इस्तेमाल होने वाले नॉन स्टीक बर्तनों में केमिकल की एक परत चढ़ी होती है जो खाना बनाते समय खाने में ही मिल जाती है और हमारे शरीर को नुकसान पहुंचाती है। मिट्टी के बर्तनों में ऐसा कोई भी केमिकल का इस्तेमाल नहीं किया जाता है।
4. पी एच बैलेंस रखना
मिट्टी के बर्तनों में बना खाना नेचुरली बेस होता है जो खाने में मौजूद एसिड को न्यूट्रल करके बैलेंस करता है। इससे पूरे शरीर का पी एच एकदम बैलेंस रहता है जो खाने को सही से पचने और शरीर के अलग अलग अंगों तक पोषण पहुंचने में मदद करता है।
5. सस्टेनेबल
मिट्टी से बने बर्तनों का उपयोग करके हम अपनी संस्कृति को संजोते हैं, प्रकृति पर ध्यान देते हैं और उसके प्रति अपना सम्मान दिखाते हैं। क्योंकि ये प्राकृतिक मिट्टी से बने होते हैं तो ये आसानी से मिट्टी में ही मिलके डीकंपोज हो जाते हैं और अन्य मिट्टी जैसे ही हो जाते हैं।
6. वोकल फॉर लोकल
कुम्हार ही पुराने समय से मिट्टी के बर्तन बनाते आए हैं जो अब जाके लोकप्रिय हो रहे हैं। इनकी खरीदी करके या इस्तेमाल करके आपके स्थानीय कलाकारों को प्रोत्साहन मिलेगा मोटिवेशन मिलेगा अपना काम करते रहने का और उनकी कला के महत्वको भी समझा जाए।