Advertisment

Lifestyle: जानिए कैसे छोड़ें प्रोक्रस्टिनेशन की आदत

प्रोक्रास्टिनेशन एक सामान्य समस्या है जो लोगों को उनके लक्ष्य की प्राप्ति में बाधित कर सकती है और आपकी लाइफस्टाइल पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है। कार्य को टालने की आदत से आपको अपनी योग्यता का आभास नहीं हो पाएगा।

author-image
Neha Dixit
New Update
Get rid of procrastination

Get rid of procrastination (Image Credit: Pinterest)

How To Get Rid Of Procrastination? : प्रोक्रास्टिनेशन एक सामान्य समस्या है जो लोगों को उनके लक्ष्य की प्राप्ति में बाधित कर सकती है और आपकी लाइफस्टाइल पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है। कार्य को टालने की आदत से आपको अपनी योग्यता का आभास नहीं हो पाएगा। 

Advertisment

कैसे छोड़ें प्रोक्रस्टिनेशन की आदत?

जब आप कुछ निश्चय करने के पश्चात उस कार्य को पूर्ण नहीं करते उस लक्ष्य को हासिल करने के लिए परिश्रम नहीं करते तब आपका मन आपको यह कहता है कि आप उस लक्ष्य को हासिल करने के योग्य नहीं है। कार्य को टालने की आदत से आपको अपनी योग्यता का आभास नहीं हो पाएगा। अब क्या कारण हो सकते हैं जिस वजह से मनुष्य अपने कार्यों को टालने लगता है। 

1. छोटे लक्ष्य बनाएं

Advertisment

बड़े लक्ष्यों को छोटे हिस्सों में विभाजित करने से कार्य को सरल बनाया जा सकता है। बड़े कार्यो को छोटे भागों में विभाजित करने से आपके लक्ष्य हासिल करने में आसानी होगी और आप अपने समय रहते अपने लक्ष्य तक पहुंच भी सकेंगे | यह आपको प्रत्येक चरण में सकारात्मकता महसूस करने में मदद करेगा और प्रोक्रास्टिनेशन को दूर करेगा।

2. लक्ष्य निर्धारित करें

आप कार्य पूर्ण होने के पश्चात क्या हासिल करना चाहते हैं आपका अंतिम लक्ष्य क्या है यह पता होना अति आवश्यक है। उस लक्ष्य को हासिल करने की इच्छा ही आपको प्रेरणा देती है। जब आपके लक्ष्य पता होगा तो आप अपने कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण करने के लिए समर्थ हो पाएंगे।

Advertisment

3. आलस से बचे

जिस व्यक्ति के अंदर आलस होता है वह कभी कठिन परिश्रम नहीं कर सकता । एक आलसी व्यक्ति के जीवन में समय और कार्यों का कोई महत्व नहीं होता। जब आपके अंदर आलस होगा तब आप अपने कार्यों को पूर्ण नहीं कर सकते ना ही आप अपने समय को अपने लक्ष्य के अनुसार निर्धारित कर सकते हैं। 

4. समय प्रबंधन करना

Advertisment

यदि आप अपने समय को कार्यों के अनुसार विभाजित नहीं कर सकते तो आप अपना लक्ष्य हासिल करने में असमर्थ हो जाते हैं। यदि आपको यह पता नहीं होता कि आप क्या हासिल करना चाहते हैं तब आप हर काम को तलना शुरू कर देते हैं जिससे कि आपका समय और आपकी ऊर्जा दोनों व्यर्थ हो जाती है। 

5. कार्यों की सूची बनाएं

ऐसा अक्सर कहा जाता है कि जो चीज हम देखे और पढ़ते हैं वह चीज हमें ज्यादा जल्दी स्मरण हो जाती है। अपने लक्ष्य को छोटे-छोटे कार्यों में विभाजित करें और फिर उसकी एक सूची बना ले उस सूची के अनुसार अपने कार्यों को शुरू करें। टू डू लिस्ट के अनुसार जब आप कार्य करेंगे तो आप अपने कार्यों को कम समय में और जल्दी पूरा कर सकेंगे इससे आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा और आपका समय भी बचेगा। 

Advertisment

6. अपनी कला पर ध्यान दें।

लक्ष्य हासिल करने के हेतु जिन कार्यों की अपने सूची बनाई है उन कार्यों को पूर्ण करने के लिए जिनकी स्किल की आवश्यकता है उन स्किल पर ध्यान दीजिए। जब आपके भीतर वह स्किल होगी तब आपके अंदर आत्मविश्वास और भरोसा होगा कि आप इस लक्ष्य को हासिल करने के योग्य हैं। ऐसा करने से आप अपने कार्य को जल्द ही पूर्ण भी कर लेंगे और प्रोक्रेस्टिनेशन से बचेंगे। 

7. कार्य पर ध्यान दें फल की चिंता छोड़ दे।

अपना पूर्ण ज्ञान कार्यों को पूरा करने के लिए लगे ना की और रिजल्ट पर जब आप अपना ध्यान कार्यों से मिलने वाले फल पर लगाते हैं तब आप अपने कार्य को अपनी पूरी योग्यता से नहीं कर पाते। जो मनुष्य कार्यों से मिलने के पश्चात मिलने वाले फल पर अपना ध्यान लगता है वह कभी अपना कार्य पूर्ण ही नहीं कर पाता और अपना समय व्यर्थ कर देता है।

प्रोक्रास्टिनेशन
Advertisment