Advertisment

Sleeping Pattern: 10-3-2-1-0 नियम आपको बेहतर नींद में मदद कर सकता है

अपनी दिनभर की थकान को मिटाने के लिए हमारे शरीर को 6-8 घंटे की नींद लेना उपयुक्त बताया गया है। 10-3-2-1-0 नींद नियम का मुख्य उद्देश्य एक स्वस्थ और आरामदायक नींद पैटर्न को प्रोत्साहित करना है।

author-image
Kavya Gupta
New Update
Sleeping Pattern(FREEPIK)

(Image Source: FREEPIK)

The 10-3-2-1-0 Rule Can Help You Sleep Better: मानव शरीर के लिए स्वस्थ खानपान और अच्छी नींद के लिए समय से सोना बहुत जरूरी है। अपनी दिनभर की थकान को मिटाने के लिए हमारे शरीर को 6-8 घंटे की नींद लेना उपयुक्त बताया गया है। लेकिन अपने काम के स्ट्रेस और खराब आदतों के कारण अक्सर लोग अनिंद्रा का सामना करते है और तरह तरह की बीमारियों के शिकार बन जाते हैं। ऐसे में हमे एक नियमित और स्वस्थ नींद का पैटर्न बनाना बहुत जरूरी है और साथ ही ध्यान, योग और विश्राम तकनीकें भी हमारे स्ट्रेस को कम करने में मदद कर सकती हैं।

Advertisment

10-3-2-1-0 नियम आपको बेहतर नींद में मदद कर सकता है

1. सोने से 10 घंटे पहले 

यह समय अपने दिमाग और बॉडी के आराम करने और सोने की तैयारी शुरू करने का है। सोने से 10 घंटे पहले, कैफीन और शराब से बचना महत्वपूर्ण है। इन उत्तेजक पदार्थों का सेवन सोने की गुणवत्ता को प्रभावित कर सकता है और नींद में बाधा डाल सकता है और आपकी पांच घंटे काम करने की क्षमता को बढ़ा देता है।  

Advertisment

2. सोने से 3 घंटे पहले

यह समय भारी भोजन या बड़ी मात्रा में तरल पदार्थ का सेवन करने से बचने का है, क्योंकि ये अपच या बार-बार बाथरूम जाने के कारण नींद में बाधा डाल सकते हैं। सोने से 3 घंटे पहले, भारी खाने से बचना उचित है। सोने से पहले हल्का और सही मात्रा में खाना अच्छा होता है, जो नींद की गुणवत्ता को बनाए रखने में मदद कर सकता है।

3. सोने से 2 घंटे पहले

Advertisment

सोने से 2 घंटे पहले रूटीन कामों को समाप्त करना एक अच्छे नींद के लिए महत्वपूर्ण है। इससे आप अपने मन को शांत कर सकते हैं और शांतिपूर्ण माहौल में सोने के लिए तैयार हो सकते हैं।

4. सोने से 1 घंटे पहले

सोने से 1 घंटे पहले इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का सेवन कम करना महत्वपूर्ण है। इन उपकरणों की नीली रोशनी में मौजूद ब्लू लाइट नींद को प्रभावित कर सकती है और आपके सोने की गुणवत्ता को कम कर सकती है। आरामदायक गतिविधियां जैसे किताब पढ़ना, गाने सुनना, मेडिटेशन, हल्की फुल्की एक्सरसाइज, आपके शरीर को सोने के लिए तैयार करने में मदद करती हैं और मानसिक चिंता को कम करने में भी सहायक हो सकती है। 

Advertisment

5. 0 मतलब "स्नूज़" बटन को शून्य बार दबाना

 "स्नूज़" बटन को शून्य बार दबाने की तकनीक व्यक्ति के नींद अच्छी बना सकती है। अकसर लोग सुबह के अलार्म के समय स्नूज बटन का प्रयोग करते हैं जो की ठीक नही हैं। जागने से ठीक पहले हमें जो नींद आती है वह आमतौर पर नींद की आरईएम या स्वप्न अवस्था होती है और स्नूज़ करने से यह बाधित हो जाता है, यह आपके दिल की धड़कन को तेज़ कर देती हैं। इसीलिए अच्छी नींद के लिए आप इस चक्र को फॉलो कर सकते हैं।

Disclaimer: "इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।"

sleeping pattern नींद Sleep Better
Advertisment