/hindi/media/media_files/2026/02/14/the-japanese-hara-hachi-bu-rule-secret-to-weight-loss-without-strict-diet-2026-02-14-13-59-22.png)
Photograph: (freepik)
वेट लोस्स की बात आते ही मंद में सबसे पहले क्या आता है? कैलोरी काउंटिंग, जिम के लंबे सेशन, फूड चार्ट और “ये मत खाओ, वो मत खाओ” वाली लिस्ट। लेकिन क्या हो अगर हम आपको बताएं कि जापान में एक ऐसा रूल है, जो बिना स्ट्रिक्ट डाइटिंग के भी वेट कंट्रोल में मदद करता है? इसे कहा जाता है—हारा-हाची-बू (hara-hachi-bu)।
वेट लॉस का जापानी सीक्रेट: ‘हारा-हाची-बू’ रूल जो बिना सख्त डाइट भी करता है काम
क्या है ‘हारा-हाची-बू’?
‘हारा-हाची-बू’ एक ट्रेडिशनल जापानी फूड फिलॉसफी है, जिसका मतलब है—“पेट को 80% तक भरना।” यानी खाना तब तक खाएं जब तक आप लगभग 80% फुल महसूस करें, पूरी तरह नहीं। ये प्रैक्टिस खासकर जापान के ओकिनावा रीजन में पॉपुलर है, जहां लोग लंबी उम्र और हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए जाने जाते हैं। यह कोई क्रैश डाइट नहीं है, न ही किसी खास फूड ग्रुप को छोड़ने की सलाह देती है। यह बस एक माइंडफुल ईटिंग हैबिट है, जो आपको ओवरईटिंग से बचाती है।
क्यों काम करता है यह रूल?
हम में से कई लोग तब तक खाते रहते हैं जब तक प्लेट खाली न हो जाए या पेट पूरी तरह भर न जाए। लेकिन असल में, मंद को ये समझने में लगभग 15–20 मिनट लगते हैं कि पेट भर चुका है। ऐसे में हम जरूरत से ज्यादा खा लेते हैं।
‘हारा-हाची-बू’ आपको खाने के दौरान पॉज लेकर अपने बॉडी के सिग्नल्स सुनने की आदत सिखाता है। जब आप 80% फुल महसूस करें, तो खाना बंद कर दें। इससे आप डेली अनजाने में ली जाने वाली एक्स्ट्रा कैलोरी से बच सकते हैं—बिना किसी स्ट्रिक्ट डाइट प्लान के।
बिना डाइटिंग के वेट लॉस?
इस रूल की सबसे खास बात यही है कि यह “रिस्ट्रिक्शन” पर नहीं, “अवेयरनेस” पर बेस्ड है। आप अपनी पसंद का खाना खा सकते हैं, बस क्वांटिटी पर ध्यान देना होता है। धीरे-धीरे खाने, छोटे पोर्शन लेने और हर बाइट को एंजॉय करने से आप कम खाते हुए भी सटिस्फीएड (Satisfied) महसूस करते हैं। यह आदत लंबे टाइम तक सस्टेनेबल है, क्योंकि इसमें खुद को भूखा रखने का दबाव नहीं होता।
कैसे अपनाएं ‘हारा-हाची-बू’?
सबसे पहले, खाने की स्पीड कम करें। टीवी या मोबाइल देखते हुए खाने की बजाय फूड पर फोकस करें। छोटे प्लेट का उसे करें, ताकि पोर्शन कंट्रोल आसान हो। खाने के बीच में एक छोटा ब्रेक लें और खुद से पूछें—“क्या मैं अभी भी भूखी हूं या बस आदत से खा रही हूं?” यह छोटा सा सवाल आपकी ईटिंग हैबिट बदल सकता है।
सिर्फ वेट नहीं, हेल्थ भी
‘हारा-हाची-बू’ (hara-hachi-bu) सिर्फ वेट लॉस तक सीमित नहीं है। ये बेटर डाइजेशन (Better Digestion), ब्लोटिंग (Bloating) और एनर्जी लेवल (Energy Levels) के इम्प्रूव से भी जुड़ा है। जब आप जरूरत से ज्यादा नहीं खाते, तो बॉडी को फूड प्रोसेस करने में भी आसानी होती है।
क्या यह सबके लिए सही है?
अगर आपको किसी मेडिकल कंडीशन के रीज़न से खास डाइट फॉलो करनी है, तो डॉक्टर या न्यूट्रिशनिस्ट से सलाह लेना जरूरी है। लेकिन जनरलली, माइंडफुल ईटिंग की यह जापानी हैबिट'हर किसी के लिए फायदेमंद हो सकती है।
वेट लॉस सिर्फ कम खाने का नहीं, सही तरीके से खाने का खेल है। ‘हारा-हाची-बू’ हमें यही सिखाता है—पेट भरने से पहले रुकना भी एक हेल्दी चॉइस है। कभी-कभी कम खाना ही ज्यादा समझदारी होता है।
/hindi/media/agency_attachments/zkkRppHJG3bMHY3whVsk.png)
Follow Us