Advertisment

Types Of Rest: टाइप ऑफ़ रेस्ट जिनकी हर व्यक्ति को जरूरत होती है

लाइफ़स्टाइल: आज कल की भाग-दौड़ भरी लाइफस्टाइल में हर किसी के लिए रेस्ट जरुरी है। लेकिन आज-कल के लाइफस्टाइल में लोगों को अलग-अलग कई प्रकार की रेस्ट की जरूरत होती है। लोग अपनी जीवन शैली और हैक्टिक वर्क कल्चर की वजह से परेशान रहते हैं। अधिक पढ़ें इस ब्लॉग में-

author-image
Priya Singh
New Update
Types of Rest (Calm Sage)

Types Of Rest Every Person Need (Image Credit-Calm Sage)

Types Of Rest Every Person Need: आज कल की भाग-दौड़ भरी लाइफस्टाइल में हर किसी को आराम की आवश्यकता होती है। लेकिन आज-कल के लाइफस्टाइल में लोगों को अलग-अलग कई प्रकार की रेस्ट की आवश्यकता होती है। लोग अपनी जीवन शैली और हैक्टिक वर्क कल्चर की वजह से परेशान रहते हैं। ओवर आल हेल्थ को ठीक रखने के लिए रेस्ट जरूरी है लेकिन कभी-कभी व्यक्ति शारीरिक रूप से थकने के आलावा भी कई अन्य तरीकों से थक जाता है। मेंटली, फिजिकली, इमोशनली कई तरीकों से लोग थक जाते हैं और ऐसे में उन्हें अलग-अलग तरह के रेस्ट की भी आवश्यकता है। हमारी बॉडी के लिए रेस्ट सबसे ज्याद जरूरी है यदि हम रेस्ट नहीं करते हैं तो धीरे-धीरे हमारा शरीर कमजोर होने लगता है हम कई तरह की बीमारियों का शिकार होने लगते हैं। आइये जानते हैं कौन-कौन से तरीके की रेस्ट इंसान के लिए जरूरी है।     

Advertisment

जानिए टाइप्स ऑफ़ रेस्ट जो हर व्यक्ति के लिए जरूरी हैं

1. फिजिकल रेस्ट  

फिजिकल रेस्ट का तात्पर्य आपके बॉडी को रिकवर करने और रिपेयर करने के लिए समय देना है। इसमें दिन के दौरान नींद और रेस्ट का समय दोनों ही शामिल हैं। एनर्जी के लेवल को बढाने के लिए इम्यून सिस्टम का सपोर्ट करने और फिजिकल हेल्थ को बढ़ावा देने के लिए पर्याप्त नींद लेना बहुत ही जरूरी है।

Advertisment

2. मेंटल रेस्ट 

मेंटल रेस्ट में आपके दिमाग को कांसिटेंट स्टिमुलेसन और कोग्निटिव एक्टिविटीज से आराम देना शामिल होता है। इसे ध्यान, माइंडफुलनेस या बस काम या स्टडी के दौरान छोटे ब्रेक लेने जैसी एक्टिविटीज के द्वारा प्राप्त किया जा सकता है।

3. इमोशनल रेस्ट  

Advertisment

भावनात्मक आराम इमोशनल स्ट्रेस और टेंशन को ठीक करने और रिलीज करने के लिए समय लेने के बारे में है। इसमें किसी फ्रेंड या डॉक्टर से बात करना खुश रहने वाली एक्टिविटीज में शामिल होना या बस अकेले समय बिताना शामिल हो सकता है।

4. सेंसरी रेस्ट 

बहुत ज्यादा तेज रौशनी आवाज या अन्य प्रकार की चीजों से दूरी बनाना इस रेस्ट का हिसा होता है। इसक प्रमुख तौर पर अर्थ है जानबूझकर तेज शोर, चमकदार रौशनी और अन्य सेंसिटिव चीजों से सम्पर्क कम करना है। शांत वातावरण में समय बिताने से आपको सेंसनरी रेस्ट के फायदे होते हैं। 

Advertisment

5. स्पिरिचुअल रेस्ट 

कुछ लोगों के लिए आध्यात्मिक आराम में उन्हें उनके विश्वास, मूल्यों और पावर से जुड़ने का मौका मिलता है। प्रार्थना करना, ध्यान करना या प्रकृति के साथ समय बिताना इसके सबसे अच्छे आप्शन हैं। इससे आपकी फिजिकल और मेंटल दोनों ही हेल्थ को फायदा होता है।

6. टाइम रेस्ट

Advertisment

टाइम रेस्ट हर व्यक्ति के लिए आवश्यक है इसका सामान्य तौर पर इसका अर्थ है खुद को अपने बिजी टाइम सिड्यूल से समय देना और निरंतर बने दबाव को कम कर देना होता है। इसमें स्लो वर्किंग या अपने काम समय में भी उस पल में मौजूद रहना या फिर हर समय हड़बड़ी जैसा महसूस ना करना आदि है। 

7. सोशल रेस्ट 

इस रेस्ट में व्यक्ति के लिए बाउंड्रीज बनाना और सामाजिक मेलजोल से समय निकालना शामिल है। ऐसा भी होता है कि मेलजोल अच्छा फील करा सकता है, लेकिन यह थका देने वाला भी हो सकता है खास कर के ऐसे लोगों के लिए जो एंट्रोवर्ट हैं। कुछ समय सोसाइटी से दूर होकर अकेले रहने से सोशल रिलेशन अच्छे होने के भी चांसेज होते हैं।

8. क्रिएटिव रेस्ट  

क्रिएटिव रेस्ट में उन एक्टिविटीज से ब्रेक लेना शामिल है जिनके लिए निरंतर एनोवेशान और प्रॉब्लम सोल्विंग की आवश्यकता होती है। क्रिएटिव रेस्ट लेना या प्रकृति में समय बिताना आपको बेहतर परिणाम दे सकता है।

Types Of Rest Rest टाइप्स ऑफ़ रेस्ट मेंटल रेस्ट
Advertisment