Fatigue से निपटने के लिए महिलाएं अपनाएं ये तरीके

जब शरीर में एनर्जी की कमी होती है तो उसे फटीग बोला जाता है और महिलाओं में यह आम समस्या है क्योंकि वे अपनी सेहत का ध्यान नहीं रखती हैं। फटीग सिर्फ शारीरिक नहीं बल्कि मेंटल एक्टिविटीज से भी हो सकता है।

author-image
Rajveer Kaur
New Update
PNG 73

File Image

Ways To Manage Fatigue For Women: जब शरीर में एनर्जी की कमी होती है तो उसे फटीग बोला जाता है और महिलाओं में यह आम समस्या है क्योंकि वे अपनी सेहत का ध्यान नहीं रखती हैं। फटीग सिर्फ शारीरिक नहीं बल्कि मेंटल एक्टिविटीज से भी हो सकता है। यह कोई हेल्थ कंडीशन नहीं है बल्कि किसी बीमारी का लक्षण हो सकता है। महिलाओं में फटीग के कई कारण हो सकते हैं जैसे पीरियड्स, प्रेगनेंसी या फिर मेनोपॉज। फटीग का एक कारण बर्नआउट भी हो सकता है। चलिए आज फटीग को मैनिज करने के कुछ तरीके जानते हैं-

Advertisment

Fatigue से निपटने के लिए महिलाएं अपनाएं ये तरीके

1. संतुलित आहार

महिलाओं को पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थ खाने चाहिए और इस बात को सुनिश्चित करना चाहिए कि उनके आहार में अलग-अलग प्रकार के पोषक तत्व शामिल हों जैसे आयरन, मैग्नीशियम, विटामिन बी12 और फोलेट आदि। इसके साथ ही तीन बार खाना खाने कि बजाय तीन से चार घंटे के बाद पौष्टिक आहार खाना चाहिए। ऐसे में बॉडी को हाइड्रेट रखना भी बहुत जरूरी है क्योंकि डिहाइड्रेशन के कारण भी थकावट हो सकती है। इसलिए महिलाओं को खूब पानी पीना चाहिए।

Advertisment

2. नियमित नींद

जब हमारी नींद पूरी नहीं होती है तब भी हमें थकावट महसूस होने लग जाती है। इसलिए हमें नींद का एक रूटीन बनाना चाहिए और इसे फॉलो करना चाहिए। इसके साथ ही 7 से 8 घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए और बेडरूम में अंधेरा, शांत और ठंडा वातावरण बनाए रखें। ब्लू लाइट से अपने स्लीप साइकिल को डिस्टर्ब होने से बचाने के लिए सोने से पहले स्क्रीन से बचें।

3. फिजिकल एक्टिविटी

Advertisment

शारीरिक गतिविधियां करने से आप एक्टिव रहते हैं और इससे थकावट भी दूर होती है। इसलिए आपको नियमित रूप से फिजिकल एक्टिविटी जरूर करनी चाहिए जैसे चलना, तैरना या योग ओवरऑल फिटनेस और नींद की गुणवत्ता में सुधार करके समय के साथ ऊर्जा के स्तर को बढ़ा सकते हैं। एक्सरसाइज करते समय अपनी बॉडी को जरूर सुने क्योंकि ज्यादा फिजिकल एक्टिविटी करने से भी थकावट हो जाती है।

4. स्ट्रेस मैनेजमेंट

मेंटल समस्याओं के कारण भी थकावट हो जाती है जैसे जब आप बहुत ज्यादा तनाव में होते हैं तो आप एनर्जेटिक महसूस नहीं करते हैं। इसलिए आपको स्ट्रेस मैनेजमेंट के ऊपर भी ध्यान देना चाहिए। तनाव को प्रबंधित करने के लिए माइंडफुलनेस, ध्यान या गहरी साँस लेने के व्यायाम का अभ्यास करें, जो थकान का एक सामान्य कारण है।

Advertisment

5. दूसरों के साथ बाउंड्रीज बनाएं

दूसरों के साथ बाउंड्रीज बनाएं ताकि आपको जरूर से ज्यादा ना काम करना पड़े। महिलाओं की यह आम समस्या होती है। उनके आसपास का माहौल ऐसा होता है जहां पर सभी कामों की अपेक्षा उनसे ही की जाती है या फिर उनकी जिम्मेदारियां ज्यादा रहती हैं। बर्नआउट से बचने के लिए 'नहीं' कहना सीखें और अपने कार्यभार को प्रबंधित करें।

6. टाइम मैनेजमेंट

Advertisment

आपको अपने काम को प्राथमिकता के हिसाब से बांट लेना चाहिए। अपने समय का सही और प्रभावी ढंग से उपयोग करने के लिए आप कुछ टेक्निक्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपका वर्कलोड भी कम हो जाएगा और आपके जरूरी काम भी नहीं छूटेंगे। काम के बीच ब्रेक लेना बहुत जरूरी है। मानसिक और शारीरिक थकान को रोकने के लिए अपने दिन में छोटे ब्रेक शामिल करें।

7. सप्लीमेंट और विटामिन

संतुलित खाने के साथ-साथ सप्लीमेंट और विटामिन लेने पर विचार करें क्योंकि कई बार हमें अपने खाने से पर्याप्त पौष्टिक तत्व नहीं मिलते हैं। डॉक्टर की सलाह के साथ, आयरन, विटामिन डी या बी विटामिन जैसे सप्लीमेंट की सिफारिश की जा सकती है।

fatigue Superfoods For Fatigue Battling Fatigue Compassion Fatigue