दूसरों की जिंदगी को Kindness से कैसे भरें?

काइंडनेस का हमारे जीवन में होना बहुत ज्यादा जरूरी है। हमें खुद के साथ भी काइंड रहना चाहिए और दूसरों की जिंदगी को भी इससे भरना चाहिए क्योंकि हम नहीं जानते हैं कि कोई व्यक्ति किस स्थिति से गुजर रहा है।

author-image
Rajveer Kaur
New Update
Self Love

File Image

What Kindness Can You Show Others: काइंडनेस का हमारे जीवन में होना बहुत ज्यादा जरूरी है। हमें खुद के साथ भी काइंड रहना चाहिए और दूसरों की जिंदगी को भी इससे भरना चाहिए क्योंकि हम नहीं जानते हैं कि कोई व्यक्ति किस स्थिति से गुजर रहा है। कई बार हम दूसरों को बुरा महसूस करवा देते हैं लेकिन हमारा इरादा गलत नहीं होता है। इसलिए हमें हमेशा ही माइंडफुल रहना चाहिए कि हम क्या कर रहे हैं या फिर क्या बोल रहे हैं। हम लोग अपनी जिंदगी के बारे में तो बहुत सोचते हैं कि हमें क्या अच्छा लगता है या फिर हमें किन चीजों का बुरा लगता है लेकिन शायद जब बात दूसरों की आती है तो हम इन चीजों को भूल जाते हैं। इसलिए हमें हमेशा ही काइंडनेस को अपनी जिंदगी में अपनाना चाहिए ताकि हम दूसरों की जिंदगी को बेहतर बना सकें। चलिए जानते हैं कि कैसे हम छोटे-मोटे काम से भी दूसरों की जिंदगी को काइंडनेस से भर सकते हैं-

दूसरों की जिंदगी को Kindness से कैसे भरें?

कंप्लीमेंट देना

Advertisment

किसी को कंप्लीमेंट देना भी काइंड एक्ट हो सकता है। आजकल के समय में ज्यादातर लोग इनसिक्योरिटी से भरे हुए हैं। उन्हें लगता है कि शायद वो सुंदर नहीं है या फिर उनमें कोई कमी है। वह दूसरों की तरह दिखना चाहते हैं जिसके लिए अनरियलिस्टिक ब्यूटी स्टैंडर्ड को भी फॉलो करते हैं। ऐसे में अगर आप किसी के लिए प्यार भरे बोल कहते हैं तो इससे किसी का दिन बन सकता है या फिर उसका अपने लिए नजरिया बदल सकता है। 

दूसरों का धन्यवाद करें

कई बार हम दूसरों का धन्यवाद करना बहुत भूल जाते हैं। हम अपने लिए बहुत कुछ करते हैं लेकिन हमारे आसपास के लोग भी हमारे लिए बहुत एफर्ट्स करते हैं जिसका हमें उन्हें धन्यवाद जरूर करना चाहिए क्योंकि वे भी प्यार के हकदार हैं। जब आप किसी को आभार व्यक्त करेंगे तो उससे उन्हें जो खुशी मिलेगी, उसका आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते हैं। 

किसी के साथ जानकारी बांटना

आप दूसरों के साथ उन चीजों को शेयर कर सकते हैं जो आप जानते हैं। इससे आप किसी की जानकारी में इजाफा कर सकते हैं और उनकी मदद भी हो सकती है। जब आप अपना ज्ञान किसी के साथ बांटते हैं तो उससे आपको बहुत कुछ जानने का मौका मिलता है। यह बहुत छोटा एक्ट है लेकिन इसका असर बहुत बड़ा हो सकता है।

दूसरों को सुनें

Advertisment

आजकल के समय में किसी के पास दूसरों को सुनने का समय नहीं है लेकिन अगर आप किसी की बातें सुन सकते हैं या फिर उनके दर्द को कम कर सकते हैं तो इससे बड़ा काइंडनेस एक्ट कुछ नहीं हो सकता है। इसके लिए आपको एफर्ट्स लगाने पड़ेंगे और शायद आपका समय भी खर्च हो सकता है। 

साथ देना

अगर कोई व्यक्ति मेंटल हेल्थ समस्याओं से जूझ रहा है तो आप उस व्यक्ति का सपोर्ट कर सकते हैं। ऐसे में आपको उनकी प्रॉब्लम को सही करने की जरूरत नहीं बल्कि आप उनकी जर्नी का हिस्सा बन सकते हैं। अगर उन्हें किस चीज की जरूरत होती है या फिर उन्हें आपका साथ चाहिए तो आप उन्हें जरूर दे सकते हैं। इससे उन्हें ऐसा लगेगा कि उनकी भी कोई केयर करता है और वह भी प्यार डिजर्व करते हैं।

दूसरों की जिंदगी में काइंडनेस भरने के लिए आपके पास पैसा होना जरूरी नहीं है। आपके एक्शंस बहुत ज्यादा मैटर करते हैं कि आप दूसरों को साथ कैसा व्यवहार करते हैं या फिर उनके साथ कैसे पेश आते हैं। अगर आप किसी की लाखों की मदद कर देते हैं लेकिन बाद में उन्हें बार-बार यह सुनाते हैं कि आपने उनके लिए यह किया है तो इसका कोई भी फायदा नहीं है। काइंडनेस का मतलब होता है कि आप खुद को खुश करने के लिए किसी को की मदद करते हैं या फिर उन्हें सपोर्ट करते हैं।

Kind Be Kind With Yourself