Menopause Health: मेनोपॉज के दौरान जानिए किन जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए

मेनोपॉज एक प्राकृतिक चरण है, जो हर महिला को 40 की उम्र के बाद जरूर होती है। मेनोपॉज के समय हार्मोनल बदलाव शरीर में कई तरह के बदलाव लाते हैं।

author-image
Tamnna Vats
New Update
menopause

Know the important things to take care of during menopause: मेनोपॉज एक प्राकृतिक चरण है, जो हर महिला को 40 की उम्र के बाद जरूर होती है, जब उनके पीरियड्स और प्रजनन क्षमता खत्म हो जाते है। मेनोपॉज के समय हार्मोनल बदलाव शरीर में कई तरह के बदलाव लाते हैं और ऐसे में महिलाओं को खास ध्यान रखना बेहद जरूरी है।

Advertisment

Menopause Health: मेनोपॉज के दौरान जानिए किन जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए

शारीरिक बदलावों को पहचाने और सलाह लें 

मेनोपॉज के दौरान अक्सर महिलाओं को कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ता है जैसे गर्मी लगना, रात को ज्यादा पसीना आना, थकावट महसूस करना, नींद में कमी, और वजन बढ़ना आदि, और ये समस्याएं शरीर में Estrogen और Progesterone जैसे हार्मोन का स्तर कम होने के कारण होती है। इन बदलावों को सामान्य समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।ऐसे में यह जरूरी हो जाता है, कि महिलाएं अपने शरीर में आने वाले बदलवों को जाने और सही समय पर डॉक्टर की सलाह ले। 

Advertisment

मानसिक स्वास्थ्य पर इसका असर और उपाय 

मेनोपॉज के दौरान महिलाओं को मानसिक समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है, जैसे मूड स्विंग्स, चिड़चिड़ापन, अकेलापन और डिप्रेशन आदि। ऐसे में परिवार और दोस्तों का साथ बहुत जरूरी हो जाता है। यदि ऐसे में मानसिक तनाव या अधिक परेशानी हो तो psychiatrist या counselor की सलाह जरूर लें।

डाइट का खास ध्यान रखना जरूरी है

Advertisment

मेनोपॉज के दौरान संतुलित और पौष्टिक भोजन करना सबसे जरूरी है। भोजन जो कैल्शियम और विटामिन D से भरपूर हो, जैसे दूध, दही, पनीर, बादाम और हरी पत्तेदार सब्जियां हड्डियों को मजबूत बनाए रखने में मदद करती हैं। साथ ही आयरन, फाइबर और प्रोटीन युक्त भोजन भी शरीर को मजबूत बनाए रखने में सहायक होते हैं। प्रोसेस्ड फूड, तला-भुना और मीठे से परहेज करें।  

सही आदत अपनाए और नियमित व्यायाम करें

मेनोपॉज में शरीर में काफी सुस्ती और भारीपन महसूस करने लगता है, ऐसे में प्रकृति की देन, जैसे योग, ध्यान और हल्का व्यायाम काफी फायदेमंद साबित होता है। इससे न केवल शरीर की ऊर्जा बनी रहती है साथ ही तनाव और चिंता भी कम होती है। ऐक्टिविटी जैसे वॉक, स्विमिंग या साइकलिंग रोजाना करने से हड्डियां मजबूत रहती हैं और दिल की सेहत भी बेहतर होती है।

Advertisment

नियमित जांच करवाने से समस्याओं से बचाव 

महिलाओं को अक्सर मेनोपॉज के बाद हृदय रोग, Osteoporosis यानी हड्डियों का कमजोर हो जाना और कुछ प्रकार के कैंसर जैसी बीमारियों का सामना करना पड़ता है। इसीलिए ये जरूरी हो जाता है कि, महिलाएं अपने स्वास्थ्य का नियमित जांच कराती रहें। मैमोग्राफी, बोन डेंसिटी टेस्ट और हार्मोन लेवल की जांच समय पर करवाने से कई समस्याओं को शुरुआत में ही पहचान कर समय पर इलाज कराया जा सकता है। 

मेनोपॉज Care health menopause