/hindi/media/media_files/PWG4lhnYO4VF18TYkFBy.png)
What Should Women Take Care of After Menopause?: मेनोपॉज महिलाओं के जीवन का एक अहम हिस्सा होता है, जो आमतौर पर 40 की उम्र के बाद से शुरू हो सकता है। जब महिलाओं के पीरियड्स बंद हो जाते हैं और प्रजनन क्षमता भी समाप्त हो जाती है, तब मेनोपॉज का खतरा पद जाता है। वैसे तो ये एक प्राकृतिक जैविक प्रक्रिया है, लेकिन इसके साथ शरीर, मन और भावनाओं में भी कई तरह के बदलाव आते हैं। इसलिए इस दौरान महिलाओं को अपनी सेहत पर खास ध्यान देना चाहिए।
Postmenopausal Health Tips: मेनोपॉज के बाद महिलाओं को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
संतुलित आहार लेना महत्वपूर्ण है
मेनोपॉज एक प्राकृतिक जैविक प्रक्रिया है, लेकिन मेनोपॉज के बाद हार्मोनल बदलाव आते है जिसके कारण शरीर में कमजोरी, हड्डियों की समस्या और वजन बढ़ने जैसी समस्याएं हो जाती हैं। इस समय महिलाओं को कैल्शियम, विटामिन डी, आयरन और प्रोटीन से भरपूर आहार लेना चाहिए। दूध, दही, पनीर, हरी सब्जियां, फल, सूखे मेवे और साबुत अनाज को अपने आहार में जरूर शामिल करना चाहिए।
हड्डियों की सेहत का भी खास ध्यान रखें
Menopause के बाद, Osteoporosis यानी हड्डियों का कमजोर होना एक आम समस्या बन जाता है। ऐसे में हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए कैल्शियम और आयरन से भरपूर खाने साथ, फिजिकल एक्सरसाइज, वॉकिंग, योगा, स्ट्रेचिंग आदि कर सकते है। सुबह की धूप से शरीर में विटामिन डी की कमी पूरी होती और ये हड्डियों के लिए बहुत अच्छा होता हैं।
मेनोपॉज के दौरान मानसिक स्वास्थ्य पर भी असर पड़ता है
मेनोपॉज के दौरान अक्सर महिलाएं मूड स्विंग, चिड़चिड़ापन, तनाव, अनिद्रा जैसी समस्याओं का सामना करती हैं। ये सब हार्मोनल असंतुलन के कारण होता है। ऐसे में महिलाओं को अपने मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए, ध्यान, योग और अपने मनपसंद शौक अपनाकर मन को शांत कर सकती है और ऐसी समस्याओं से बचाव कर सकती है।
जीवन में संतुलन बनाना बेहद जरूरी है
मेनोपॉज के बाद नींद में कमी आना एक आम समस्या है। इससे बचने के लिए समय पर सोना, दिन में आराम करना और सोने से पहले स्क्रीन से दूरी बनाना जरूरी है। किताब पढ़ना या ध्यान योग जैसी शांत एक्टिविटी करना सही नींद लेने के लिए मददगार साबित होता हैं। साथ ही धूम्रपान और शराब आदि का सेवन करने से हार्मोंस असंतुलित होते है और सेहत पर भी बुरा असर होता है, इसीलिए इन आदतों से जितना हो सके दूर रहें।
मेनोपॉज के बाद नियमित जांच करवाना बेहद जरूरी है
मेनोपॉज के बाद महिलाएं खुद को शारीरिक और मानसिक रूप से बदल हुआ महसूस करती है और इसीलिए महिलाओं को नियमित रूप से हेल्थ चेकअप करवाते रहना चाहिए। वैसे भी थायरॉइड, ब्लड प्रेशर, शुगर, कोलेस्ट्रॉल और बोन डेंसिटी की जांच समय-समय पर करवा लेने चाहिए। इससे बीमारियों का सही समय पर पता भी चल जाता है और समय रहते इलाज भी।