Advertisment

Pregnancy: गर्भावस्था के दौरान एक महिला के शरीर में होने वाले बदलाव

गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के शरीर में कई परिवर्तन हो सकते हैं। ये परिवर्तन सामान्यत: गर्भावस्था के पहले तिमाही में ज्यादा दिखाई देते हैं। ऐसा होना नार्मल है।

author-image
Kavya Gupta
New Update
Pregnancy(freepik)

(Image Source: freepik)

Changes Occurs During Pregnancy: गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के शरीर में कई परिवर्तन होते हैं। यह परिवर्तन सामान्यत: गर्भावस्था के पहले तिमाही में ज्यादा दिखाई देते हैं, जैसे कि बढ़ी हुई पेट, तेजी से वजन बढ़ना, हार्मोनल परिवर्तन आदि। इसके अलावा, गर्भावस्था के दौरान स्तनों का आकार बढ़ सकता है, त्वचा में तेल या पिम्पल्स की समस्याएं हो सकती हैं, और कई महिलाओं को उल्टी, सुस्ती, सिरदर्द और पेट में दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

Advertisment

गर्भावस्था के दौरान एक महिला के शरीर में होने वाले बदलाव

1. पैरों में सुजन बढ़ना

प्रेगनेंसी के दौरान कुछ महिलाओं के पैरों में सुजन बढ़ सकती है। इसे गर्भावस्था का एक सामान्य परिणाम माना जाता है। इसकी वजह हो सकती है वजन बढ़ना, शारीरिक दबाव बढ़ना, या गर्भाशय की दबाव के कारण। सुजन को कम करने के लिए, अधिक पानी पीना, पैरों को ऊपर उठाना, और योग या व्यायाम करना सहायक हो सकता है।

Advertisment

2. शरीर का टेंपरेचर बढ़ना या घटना

कुछ महिलाओं को प्रेगनेंसी के शुरूआती दिनों में थोड़ी तापमान की वृद्धि हो सकती है, जबकि कुछ को थोड़ी तापमान की कमी हो सकती है। इसमें हार्मोनल परिवर्तन, मेटाबोलिज्म में परिवर्तन, और शारीरिक प्रक्रियाओं में बदलाव की वजह से हो सकता है। 

3. कुछ हिस्सों में अधिक दर्द

Advertisment

यह दर्द मां और बच्चे  के शारीरिक परिवर्तन के साथ संबंधित होता है। कुछ महिलाओं को पेट में दर्द हो सकता है जो गर्भावस्था के लक्षणों के कारण होता है, जैसे कि गर्भाशय की संतुलन में परिवर्तन या गर्भाशय की बाहरी दीवार के बढ़ने के कारण कमर और पीठ का दर्द। कुछ महिलाओं को उनके स्तनों में भी दर्द हो सकता है, जो स्तनों के विकास के साथ संबंधित हो सकता है। 

4. स्तन का दर्द बढ़ना

प्रेगनेंसी के दौरान, स्तनों का आकार और आकार में वृद्धि हो सकती है। इसका कारण हार्मोनल परिवर्तन और स्तनों के टिश्यू में हरकते हो सकती है। इसके अलावा निपल्स का रंग और स्थान बदल सकता है और उनमें रैशेज पढ़ सकते हैं। गर्भावस्था के दौरान कॉलोस्ट्रमा बढ़ जाता है और यह शिशु को दूध प्रदान करने में मदद करता है जिसके कारण कुछ महिलाओं को स्तनों में दर्द और असहजता हो सकती हैं।

Advertisment

5. बेली बटन में बदलाव

कुछ महिलाओं के बेली बटन के चारों ओर की त्वचा में रंग में बदलाव हो सकता है, जैसे कि यह गहरा हो जाता है या बाहर की ओर निकल सकता है। यह गर्भावस्था के दौरान होता है और परमानेंट नहीं होता है। आमतौर पर गर्भावस्था के आखिर तीन महीने में होता है, जब पेट और अधिक विकसित होता है और उसका दबाव बेली बटन के आस-पास को बदल देता है। इस बदलाव के साथ-साथ, कुछ महिलाओं को अपने बेली बटन के आसपास खुजली भी महसूस हो सकती है। 

6. त्वचा में बदलाव

Advertisment

इसकी वजह हो सकती है हार्मोनल परिवर्तन और शारीरिक परिवर्तन जो गर्भावस्था के साथ आते हैं। कुछ महिलाओं को प्रेगनेंसी के दौरान त्वचा पर एक नया चमक या ग्लो प्राप्त होता है तो कुछ महिलाओं को प्रेगनेंसी के दौरान एक्ने या पिम्पल्स की समस्या हो सकती है। प्रेगनेंसी के दौरान कुछ महिलाओं को चेहरे और अन्य शरीर के हिस्सों में पिगमेंटेशन या रंग के बदलाव की समस्या हो सकती है। इसे मेलेस्मा या प्रेगनेंसी मास्क कहा जाता है और यह हार्मोनल परिवर्तन के कारण होता है। इसके अलावा कुछ महिलाओं को त्वचा की सूखापन की समस्या हो सकती है। यह सभी परिवर्तन सामान्य होते हैं और गर्भावस्था के दौरान त्वचा पर प्रभाव डाल सकते हैं। 

7. नाखूनों और बाल का बढ़ना

हार्मोनल परिवर्तन और पोषण की बढ़ती आवश्यकता के कारण, कुछ महिलाओं को प्रेगनेंसी के दौरान नाखूनों और बालों का तेजी से बढ़ने का अनुभव हो सकता है। यह बदलाव सामान्य हैं और आमतौर पर प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं के साथ देखा जाता है।

Disclaimer: इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।

Pregnancy
Advertisment