Advertisment

Marriage: क्या शादी औरतों की सभी समस्याओं का समाधान है?

भारतीय समाज में सभी चीजों का समाधान शादी है। जब एक महिला जवान हो जाती है तब से ही उसके ऊपर शादी का एक अजीब तरीके का दबाव बनने लग जाता है। महिलाओं को अपने लिए सोचने का मौका नहीं दिया जाता।

author-image
Rajveer Kaur
New Update
arrange marriage (Pinterest)

(Image Credit: Pinterest)

Is Marriage Solution To All Problems Of Women?: भारतीय समाज में सभी चीजों का समाधान शादी है। जब एक महिला जवान हो जाती है तब से ही उसके ऊपर शादी का एक अजीब तरीके का दबाव बनने लग जाता है। महिलाओं को अपने लिए सोचने का मौका नहीं दिया जाता। उनकी पढ़ाई पूरी होने के बाद ही उन्हें कहा जाता अब तुम्हारी शादी की उम्र हो गई है।  वह किसी भी फंक्शन के बीच में जाएगी तब उसे हर वक्त एक ही सवाल पूछा जाएगा बेटा शादी कब कर रही हो? क्या शादी इतनी जरुरी है? हर चीज़ का समाधान शादी ही है ।चलिए जानते हैं-

Advertisment

भारतीय लोग शादी से ऑबसेस्ड हैं

जी हां, आपने ठीक सुना, भारतीय लोग शादी से ऑबसेस्ड हैं। यहां हर चीज का एक ही समाधान है, शादी। मां-बाप लड़कियों को शुरू से ही कहना शुरू कर देते हैं जो करना है शादी के बाद करना। अब हम ने तुम्हें पढ़ा दिया है। इस काबिल बना दिया है कि तुम अपने पैरों पर खड़ी हो सकती हो लेकिन जो भी करना है, शादी के बाद ही करना है। इसके पहले हम कुछ भी करने की इजाजत नहीं देंगे। तुम्हारा पति जैसा कहेगा वैसा ही कर लेना। जब शादी हो जाती है उसके बाद ना कैरियर रहता है और ना ड्रीम्स। लड़कियों को हाउसवाइफ बनाकर छोड़ दिया जाता है। यह कहना गलत होगा कि हाउसवाइफ होना छोटा काम है। हाउसवाइफ एक चॉइस है। अगर कोई महिला अपनी मर्जी से  हाउसवाइफ है, वह बिल्कुल ठीक है और इज्जत की हकदार है। अगर कोई महिला जॉब करना चाहती है। अपने सपनों को फॉलो करना चाहती है लेकिन उसे नहीं करने दिया जाता, फिर उसके साथ अन्याय हो रहा है। उसकी सिर्फ एक गलती है कि वो महिला है। ऐसे कितनी ही लड़कियों के सपने शादी के कारण मार दिए जाते हैं। 

शादी कोई नेगेटिव वर्ड नहीं है

Advertisment

शादी कोई नेगेटिव चीज नहीं है जिससे आज की जनरेशन भागती है। आज की जनरेशन अपनी चॉइस से शादी करना चाहती है। वे दूसरों के फैसलों को अपने ऊपर नहीं थोपना चाहती। उन्हें लगता है कि मानसिक और आर्थिक तौर पर तैयार होने के बाद ही एक महिला हो या पुरुष को शादी करनी चाहिए। इससे पहले अगर शादी करते हैं तो रिश्ता निभाने में उन्हें तकलीफ होती है क्योंकि निभाना उन दोनों ने है। बच्चों की समस्या कुछ और होती है लेकिन मां-बाप  उसे शादी से जोड़ने लग जाते हैं जो कई बार उनकी फ्रस्ट्रेशन का कारण बनती है। 

हर चीज का समाधान शादी नहीं है 

मान लीजिए, किसी महिला या पुरुष का करियर अटक गया है, सभी इसका समाधान शादी कहने कहने लग जाएंगे। बेटा शादी कर लो क्या पता तुम्हारा करियर ही आगे बढ़ जाए।  तुम्हारी जिंदगी में नया मोड़ आ जाएगा। हर चीज का समाधान शादी नहीं है। अगर करियर आगे नहीं बढ़ रहा इसके लिए उसे उसे एक साथ चाहिए कि वह मुश्किल दौर से निकल सके। इसके बाद अगर लड़की ने खुलकर जिंदगी जीनी शुरू कर दी, समाज वाले कहेंगे इसके पर निकल आए है, इसकी शादी कर देनी चाहिए। शादी एक बहुत खूबसूरत रिश्ता है जिसका मजा तब आता है जब दो व्यक्ति जो शादी कर रहे हैं, वह एक दूसरे के साथ रहने के लिए तैयार हो और खुश हो। इसके साथ ही दोनों आर्थिक और मानसिक रूप से आजाद हो। 

marriage
Advertisment