Advertisment

वर्बल एब्यूज भी एब्यूज ही है, महिलाएं इसको बिलकुल न सहें

पुरुष हमेशा ही महिलाओं के साथ वर्बल एब्यूज करते हैं और इसे बहुत नॉर्मल माना जाता है। कई बार तो बात हिंसा पर भी आ जाती है लेकिन आसपास के लोगों की इतनी हिम्मत नहीं होती कि वह ऐसे व्यवहर को रोक सकें क्योंकि यह समाज 'मर्द प्रधान' है।

author-image
Rajveer Kaur
New Update
Verbal Abuse

Verbal Abuse Is Still Abuse, Women Shouldn't Bear It: पुरुष हमेशा ही महिलाओं के साथ वर्बल एब्यूज करते हैं और इसे बहुत नॉर्मल माना जाता है। चार लोगों के बीच पुरुष महिला को गाली बोल देते हैं और उनके साथ बुरा व्यवहार कर देते हैं। कई बार तो बात हिंसा पर भी आ जाती है लेकिन आसपास के लोगों की इतनी हिम्मत नहीं होती कि वह ऐसे व्यवहर को रोक सकें क्योंकि यह समाज 'मर्द प्रधान' है। यहां पर सिर्फ मर्दों की दादागिरी चलती है। महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और उनके ऊपर तेजाब फेंकने जैसी घटनाएं आम हैं। हमें लगता है कि औरतें, पुरुषों की जागीर है। आज हम बात करेंगे कि क्यों वर्बल एब्यूज को एब्यूज नहीं माना जाता है।

Advertisment

वर्बल एब्यूज भी एब्यूज ही है, महिलाएं इसको मत सहें

हम सब ने घरों में अपने पिता को माता के साथ बोलते हुए देखा होगा कि कैसे अगर खाना अच्छा नहीं बना या पिता का कोई काम नहीं किया तो माँ को अपशब्द बोल देते हैं और कभी इस शब्दावली को गलत नहीं ठहराया जाता है।  देसी हाउसहोल्ड में इसे नॉर्मलाइज माना जाता है लेकिन यह भी एब्यूज है जो महिलाओं की "मेंटल हेल्थ' को इफेक्ट करता है। यह बर्ताव महिलाओ के साथ बचपन से होता आया है जिस कारण उन्हें नॉर्मल लगता है। उनके लिए पुरुष ऐसे ही होते हैं जो महिलाओं के साथ ऐसे पेश आते हैं। इससे आगे उनके बच्चे खास तौर पर बेटे भी यह सब सीखते हैं। 

कैसा होता है वर्बल एब्यूज?

Advertisment

जब कोई पुरुष, महिला के साथ वर्बल एब्यूज करता है तब वह हर बात के लिए उसे ही दोष देगा। जब आसपास लोग होंगे, तब वह अच्छा व्यवहार करेगा लेकिन उनके जाते ही वह उसका बर्ताव बदल जाएगा। उनकी नजर में आपकी रिस्पेक्ट नहीं है। वह कभी नहीं मानेंगे कि उन्होंने आपके साथ कुछ गलत किया है। आपको उनसे भय आने लगेगा। मज़ाक अंदाज में वो आपको अपमानित और नीचा दिखाएंगे।

मानसिक सेहत पर असर

वर्बल एब्यूज में महिलाओं की मेंटल हेल्थ बहुत ज्यादा इफेक्टिव होती है जो डिप्रेशन, स्ट्रेस और एंजायटी जैसी समस्याओं का कारण बनती है. इससे महिलाओं का आत्मविश्वास भी कम होता है। उन्हें लोगों के बीच जाने से भी डर लगता है। उनके अंदर डर, शर्म,  गिल्ट और होपलेसनेस की भावनाएं पैदा होती है। इसके कारण वह कई बार किसी तरह का सब्सटेंस जैसे सिगरेट और शराब का सेवन शुरू कर देती हैं। इस बात को समझें कि यह नॉर्मल नहीं है। अगर आपका पार्टनर या आपके परिवार में कोई भी आपके साथ वर्बल एब्यूज कर रहा है तो आपको वहां से निकलने की जरूरत है क्योंकि यह सच में आपकी शारीरिक और मासिक सेहत पर असर कर रहा है।

#Women Verbal Abuse
Advertisment