Advertisment

महिलाओं को Gold Digger क्यों समझा जाता है?

जी हां, लड़कियां बहुत बड़ी गोल्ड डिगर होती है! समाज का मानना तो यही है, लेकिन सच्चाई कोसों दूर है। हमारे समाज में लड़कियों को बहुत रोक कर रखा जाता है।

author-image
Rajveer Kaur
New Update
gold digger (Pinterest)

Why People Labeled Women As Gold Digger (Image Credit: Pinterest)

Why People Labeled Women As Gold Digger: हमारे समाज में लड़कियों को गोल्ड डिगर कहा जाता है। हमेशा समझा जाता है कि लड़कियां को लड़कों में सिर्फ एक चीज दिखती हैं, पैसा। लड़के तो लड़कियों में प्यार देखते हैं। इस बात में कितनी सच्चाई है, चलिए जानते हैं। आज इस विषय के बारे में बात करते हैं-

Advertisment

महिलाओं को Gold Digger क्यों समझा जाता है?

क्या महिलाएं गोल्ड डिगर होती हैं?

जी हां,  लड़कियां बहुत बड़ी गोल्ड डिगर होती है! समाज का मानना तो यही है, लेकिन सच्चाई कोसों दूर है। हमारे समाज में लड़कियों को बहुत रोक कर रखा जाता है। उन्हें पुरषों के मुकाबले उतने अवसर नहीं मिलते। उन्हें आजादी भी मर्दों से कम मिलती है। वे अपनी मर्जी से लाइफ को एंजॉय नहीं कर सकती, बाहर नहीं जा सकती, परमिशन लेनी पड़ती है या फिर अगर अपने हिसाब से जिंदगी जीनी है तो परिवार और समाज के साथ लड़ना भी पड़ता है।

Advertisment

लड़कियों के संघर्षों की अगर बात करूं तो शब्द खत्म हो जाएंगे लेकिन संघर्ष की कहानी खत्म नहीं होगी। अगर एक लड़की लड़के से मिलती है , उसस अगर कुछ चीजों की डिमांड कर लेती है तो इसमें क्या गलत है?  लड़कियों को लगता है कि लड़का हमारी इच्छाओं को पूरा कर सकता है। बदले में भी लड़के भी लड़कियों से बहुत कुछ चाहते हैं जैसे की सेक्सुअल रिलेशनशिप।

लड़के भी दहेज मांगते हैं 

भारतीय समाज में जितना बलिदान लड़कियां करती  है उतना शायद ही पुरुष अपने जीवन में कर सकते हैं। जब से लड़की जवान होने लगती है सिर्फ एक ही चीज सिखाई जाती है, कैसे अपनी खुशियों को मार कर दूसरों के लिए जिंदगी को व्यतीत करना है। 

Advertisment

ऐसे ही एक प्रथा सदियों से चली आ रही है जिस कारण आज भी लड़कियां अपनी जान दे देती है क्योंकि लड़के के द्वारा परिवार की दहेज की मांग इतनी ज्यादा होती है कि लड़की के परिवार वाले उसे पूरा नहीं कर पाते। क्या इस पॉइंट पर लड़के गोल्ड डिगर नहीं होते? क्यों सिर्फ लड़कियों को ही इन चीजों के लिए बदनाम किया जाता है?

समाज की आदत

अगर लड़की आपके साथ पैसे के लिए शादी कर रही है तो इसमें कोई बुराई नहीं है। इसके बदले में वह आपके घर को संभालेंगी, परिवार की सेवा करेगी, अपने परिवार को छोड़कर आपके पास आएगी। उसे हर चीज के लिए आप से परमिशन भी लेनी पड़ सकती है। अगर आप किसी लड़की से पैसे के लिए शादी कर रहे हो आप उसके लिए क्या कर रहे हैं? आप तो हक से लड़कियों से दहेज मांगते हैं और फिर भी समाज में अच्छे बने फिरते हैं। समाज की आदत हो गई है कि हर जगह लड़की को ब्लेम कर दिया जाए। लड़के कुछ भी करें, चाहे उसकी वजह से लड़की की जान ही चली जाए उसे गलत नहीं माना जाता।

Advertisment