Advertisment

Sense Of Humor कैसे आपके रिश्ते को प्रभावित करता है?

सेंस ऑफ़ ह्यूमर से आपकी लाइफ बहुत ही हसीन बन जाती है। आप छोटी-छोटी चीजों में ही खुशियां ढूंढ लेते हैं। इसे आपकी मेंटल हेल्थ भी बहुत अच्छी होती है। आज के इस आर्टिकल में जानेंगे कि सेंस ऑफ ह्यूमर का आपके रिलेशनशिप के ऊपर क्या असर पड़ता है?

author-image
Rajveer Kaur
New Update
Sense Of Humor

(Image Credit: Freepik)

How Sense Of Humor Affects Relationship: जिंदगी में खुशियां और हंसी बनी रहनी चाहिए। इससे आप अपने रिश्तों में ताजगी महसूस करते हैं। आपका स्ट्रेस कम हो जाता है और आप अपनी समस्याओं को भूल जाते हैं। ऐसे ही सेंस ऑफ़ ह्यूमर है। इससे आपकी लाइफ बहुत ही हसीन बन जाती है। आप छोटी-छोटी चीजों में ही खुशियां ढूंढ लेते हैं। इसे आपकी मेंटल हेल्थ भी बहुत अच्छी होती है और लोगों का झुकाव आपकी तरफ बढ़ता है। आप अपनी जिंदगी की समस्याओं को भी अलग तरीके से देखते हैं। आज के इस आर्टिकल में जानेंगे कि सेंस ऑफ ह्यूमर का आपके रिलेशनशिप के ऊपर क्या असर पड़ता है?

Advertisment

Sense Of Humor कैसे आपके रिश्ते को प्रभावित करता है?

खुली बातचीत (Open Communication)

रिश्ते में सेंस ऑफ़ ह्यूमर के कारण आपकी बातचीत में एक खुलापन आता है। आप बहुत ही हल्के तरीके से पार्टनर के साथ बात करते हैं और बात करते समय कोई काफी हैवी माहौल नहीं पैदा होता है जिसके कारण दोनों पार्टनर्स बहुत ही अच्छे तरीके से एक दूसरे से बात कर पाते हैं। उनके ऊपर किसी तरह का कोई प्रेशर नहीं होता है। इसकी मदद से आप किसी भी नाजुक मुद्दे के ऊपर बात कर सकते हैं जिसके ऊपर आमतौर पर बात करना कई बार मुश्किल हो जाता है।

Advertisment

बांड स्ट्रांग होता है (Stronger Bond)

सेंस ऑफ़ ह्यूमर के कारण आप दोनों के रिश्ते में एक बॉन्ड बनता है। आप एक दूसरे के करीब आने लगते हैं।  आप साथ में मजाक करते हैं और हंसते हैं जिसके कारण आप दोनों के बीच एक कनेक्शन पैदा होता है जो आपके रिलेशनशिप के लिए बहुत अच्छा है। इसके कारण आपका रिलेशनशिप लंबा चलने के चांसेस बढ़ जाते हैं। अगर आपके रिश्ते में बॉन्डिंग बन जाती है तो आप दोनों को लगता है कि आपकी वैल्यू हो रही है और आपको सुना जा रहा है जो आपके रिश्ते के लिए बहुत अच्छी बात है।

ज़िन्दगी के प्रति नजरिया बदल जाता है (Positive Approach to Problems)

Advertisment

आपका प्रॉब्लम के साथ डील करने का तरीका बदल जाता है। आप उन्हें बर्डन की तरह नहीं लेते हैं बल्कि उन्हें अपनी जिंदगी का एक पार्ट समझते हैं और उनके साथ डील करते हैं जिसके कारण आप दोनों के बीच में झगड़ा भी काम होते हैं। आपका फोकस प्रॉब्लम से शिफ्ट होकर सॉल्यूशन के ऊपर चला जाता है। इसके साथ ही आप दोनों की टेंशन भी कम हो जाती है। आप मानते कि आप दोनों अलग हो सकते हैं लेकिन आप एक बात पर राजी हो जाते हैं जो दोनों कर सकते हैं।

इमोशनल इंटेलिजेंस (Emotional Intelligence)

रिश्ते में खुद के और दूसरों के इमोशन समझने के लिए इमोशनल इंटेलिजेंस बहुत होना जरूरी है और सेंस ऑफ ह्यूमर इसमें आपकी बहुत मदद करता है। इससे आपके अंदर इमोशनल इंटेलिजेंस पैदा होती है जिसके कारण आप कठिन स्थितियों में भी शांत रहते हैं और  उनका हल ढूंढ लेते हैं। इसके कारण आप दोनों बिल्कुल ही सीधे और स्पष्ट रूप से एक दूसरे से बात कर लेते हैं। आप दोनों एक दूसरे से कुछ छुपाते नहीं है। आप अपने पार्टनर की स्थिति को भी बड़े संजीदगी  से समझने की कोशिश करते हैं जो कि बहुत बड़ी बात है।

relationship emotional intelligence Open Communication Sense Of Humor How Sense Of Humor Affects Relationship
Advertisment