Advertisment

Difficult Friendship: जानिए मुश्किल फ्रेंडशिप से कैसे डील करें

इंसान के लिए रिश्ते बहुत मायने रखते हैं। इन्हीं में से एक अहम रिश्ता होता है दोस्ती का। परंतु कभी-कभी इंसान को एक मुश्किल फ्रेंडशिप से भी गुजरना पड़ता है। ऐसे में उसके साथ डील करना बहुत मुश्किल हो सकता है।

author-image
Shruti
New Update
toxic friendship freepik.

(Image Credit - Freepik)

How To Deal With Difficult Friendship: इंसान के लिए रिश्ते बहुत मायने रखते हैं। इन्हीं में से एक अहम रिश्ता होता है दोस्ती का। परंतु कभी-कभी इंसान को एक मुश्किल फ्रेंडशिप से भी गुजरना पड़ता है। ऐसे में उसके साथ डील करना बहुत मुश्किल हो सकता है। जानिए यह टिप्स जो आपको एक मुश्किल फ्रेंडशिप से डील करने में मदद करेंगी 

Advertisment

जानिए मुश्किल फ्रेंडशिप से कैसे डील करें

1. जाने आपको उसे फ्रेंडशिप के बारे में क्या पसंद है

अक्सर हर इंसान में कुछ खूबियां और कुछ खामियां होती है। ऐसे में यदि आप एक मुश्किल फ्रेंडशिप से गुजर रहे हैं तो यह जानने की कोशिश करें कि आपको उसे फ्रेंडशिप में क्यों रहना है या अभी तक आप क्यों उसे फ्रेंडशिप में हैं। क्या ऐसी बातें हैं जो आपको उनके बारे में अच्छी लगती है। ऐसा करने से आप अपने इस फ्रेंडशिप के बारे में ज्यादा अच्छी तरीके से समझ पाएंगे और चीजों को सकारात्मक दृष्टि से भी देख पाएंगे।

Advertisment

2. इंटरैक्शन करने के लिए बेस्ट टॉपिक निकाले

जब भी आप किसी से बाते कर रहे हैं। जिसके साथ आप डिफिकल्ट फ्रेंडशिप महसूस करते हैं तो उनसे बात करने के लिए कोई ऐसा टॉपिक निकाले जिसके बारे में आप दोनों को रुचि है। जिससे कि आपको बात करने में आसानी हो और आप अपनी बात को अच्छे से सामने रख भी पाए।

3. बातें करने से पहले अपने आप को तैयार करें

Advertisment

बात करने से पहले कभी भी किसी चीज के बारे में पहले से बातें ना सोचे। जो भी इंसान जैसा है उसको उसी तरीके से एक्सेप्ट करें। वह अचानक से जादू से नहीं बदल सकता। ऐसे में लोगों से एक्सपेक्ट करना छोड़ दें। दूसरों से बिना बात के आशा लगाना और ज्यादा एक्सपेक्टेशन रखना निराशा का एक अहम कारण हो सकता है।

4. खुद को एक्सप्रेस करने से ना डरे

कभी भी किसी भी फ्रेंडशिप में अपने आप को चेंज ना करें। अपने अंदर हमेशा केवल  पॉजिटिव चेंज ही लाएं। किसी के कुछ भी कहने पर खुद को हीन दृष्टि से देखने की कभी भी जरूरत नहीं है। खास करके किसी और इंसान के लिए खुद को कभी भी ना बदलें।

Advertisment

5. लिमिट सेट करें

यदि आपको किसी के साथ असहज महसूस होता है या कोई फ्रेंडशिप आपको  मुश्किल लगती है तो उसके लिए हमेशा अपनी एक लिमिट सेट करें। जरूरी नहीं है कि आप हमेशा उस इंसान से मिले। आप अपनी कुछ पर्सनल बाउंड्रीज सेट कर सकते हैं।

मुश्किल फ्रेंडशिप Difficult Friendship
Advertisment