Advertisment

Marital Growth: शादी में ग्रोथ का होना क्यों जरूरी?

शादी एक ऐसा बंधन है जिस पर दो लोग अपनी शादी के बाद की बची हुई जिंदगी को साथ में रहने का फैसला लेते हैं। अगर किसी दो लोगों की शादी अच्छी नहीं है या अब वह दोनों एक दूसरे के साथ रहना नहीं चाहते है तो हम लोग ऐसा नहीं होने देते हैं।

author-image
Rajveer Kaur
New Update
Marriage

Why Marital Growth Is Important: शादी एक ऐसा बंधन है जिस पर दो लोग अपनी शादी के बाद की बची हुई जिंदगी को साथ में रहने का फैसला लेते हैं।  अगर किसी दो लोगों की शादी अच्छी नहीं है या अब वह दोनों एक दूसरे के साथ रहना नहीं चाहते है तो हम लोग ऐसा नहीं होने देते हैं। अभी भी समाज में शादी तोड़ने को अच्छा नहीं माना जाता है।

Advertisment

डिवोर्स से जुड़े स्टिग्मा अभी भी समाज में मौजूद है। अगर कोई महिला सिर्फ इसलिए शादी तोड़ रही है क्योंकि उसे व्यक्तिगत तौर पर और साथ में ग्रोथ नजर नहीं आ रही है तो डाइवोर्स लेना बिल्कुल ओके है। ऐसा जरूरी नहीं है कि सिर्फ एब्यूज या फिर हिंसा हुई है तब ही हम डाइवोर्स ले सकते हैं-

Marital Growth: शादी में ग्रोथ का होना क्यों जरूरी? 

आपको ऐसा न लगे फंस गए है

Advertisment

शादी हमें बोझ तब लगने लगती है जब उसमें ग्रोथ रुक जाती है। ऐसा औरतों के साथ ज्यादा होता है। मान लीजिए एक महिला का अच्छा करियर था लेकिन शादी के बाद उसे करियर पर रोक लग गई। अब उसकी पर्सनल ग्रोथ खत्म हो गई। उसे महसूस होगा कि मेरी शादी ना हुई होती तो मैं अपने करियर में बहुत आगे बढ़ती। शादी करके मैं फस गई क्योंकि मेरे तो सपनों को मारने की कोशिश की जा रही है। इसलिए शादी में ग्रोथ  होना बहुत जरूरी है ताकि हमें ऐसा ना लगे कि हम शादी करके फंस गए हैं।

Individuality खत्म नहीं होनी चाहिए

महिलाओं के साथ इंडिविजुअल खत्म होने का सिलसिला सदियों में चलता ही रहता है। सबसे पहले जब शादी होती है महिला को पति के सरनेम के साथ जोड़ दिया जाता है। उसके बाद उसका करियर छूट जाता है। बच्चे होने के बाद वह मां और पत्नी बन के रह जाती है। खुद कौन हैं, इस बात को भूल जाती है। मेल और फीमेल पार्टनर में यह चीज कभी नहीं खत्म होनी चाहिए। दोनों की व्यक्तिगत पहचान बरकरार रहनी चाहिए।

रिश्ता मजबूत बनता है

ग्रोथ किसी भी चीज की बहुत जरूरी है चाहे रिलेशनशिप हो या फिर करियर। आपने देखा होगा कि उसके लिए हमें कितने प्रयास डालने पड़ते हैं। ग्रोथ ऐसे नहीं होती है। अगर किसी पौधे में हम पानी डालना बंद कर देंगे तो उसकी ग्रोथ रुक जाएगी। वह कुछ समय में मर जाएगा। ऐसा ही रिश्तो के साथ होता है। जब आप उसमें प्यार और एफर्ट डालना बंद कर देते हैं तब वह रिश्ता भी खत्म होने की कगार पर आ जाता है। आप चाहे आप साथ में रहते हैं लेकिन वह साथ नहीं होता है। इसलिए अगर आप अपने रिश्ते को मजबूत बनाना चाहते हैं तो उसमें ग्रोथ होना बहुत जरूरी है। इससे एक दूसरे को गहराई से समझने लगेंगे। आप उन चीजों के बारे में जानना चाहेंगे जो आपके रिश्ते को और मजबूत बनाएं।

रिलेशनशिप औरतों Marital
Advertisment