Puberty In Girls: लड़कियों में पुबर्टी के दौरान आते हैं ये बदलाव

प्यूबर्टी जीवन का एक ऐसा पड़ाव है जहां पर और लड़की दोनों में ही शारीरिक और मानसिक बदलाव आने शुरू हो जाते हैं। इनके बारे में उनसे बात करना बहुत अहम है। इससे हम उनके इस पड़ाव में उनका साथ और इस सफर को आसान बना सकते हैं।

author-image
Rajveer Kaur
New Update
Puberty In Girls (Freepik)

Puberty In Girls (Image Credit: Freepik)

Changes In Girls During Puberty Age: प्यूबर्टी जीवन का एक ऐसा पड़ाव है जहां पर लड़का और लड़की दोनों में ही शारीरिक और मानसिक बदलाव आने शुरू हो जाते हैं। इनके बारे में उनसे बात करना बहुत अहम है। इससे हम उनके उस पड़ाव में उनका साथ देकर इस सफर को और भी आसान बना सकते हैं। इस सफर में बच्चे बहुत सारी अफवाहों का भी सामना करते हैं और एक दूसरे के साथ खुद को कंपेयर भी करते हैं। ऐसे में बच्चों को सही एजुकेशन देना और बातचीत के साथ करना बहुत जरूरी है। आज हम आपके साथ लड़कियों में प्यूबर्टी में जो बदलाव आते हैं उनके बारे में बात करेंगे।

Puberty In Girls: लड़कियों में पुबर्टी के दौरान आते हैं ये बदलाव

प्यूबर्टी क्या है?

Advertisment

अमेरिकन अधिकारित वेबसाइट Medline Plus के अनुसार, "प्यूबर्टी लाइफ का वह समय है जब  लड़का या लड़की सेक्सुअली मेच्योर हो जाते हैं। लड़कियों में प्यूबर्टी आमतौर पर से 14 साल की उम्र के आसपास शुरू होती है। इसके कारण शारीरिक परिवर्तन होते है"।

Periods

प्यूबर्टी के दौरान तकरीबन 12 साल की उम्र के बाद पीरियड्स आने शुरू हो जाते हैं। यह हर महीने आते हैं। पीरियड्स के दौरान बहुत सारे लक्षण दिखाई देते हैं जैसे क्रैंप्स, सिर दर्द, पेट के नीचे दर्द, कमर दर्द और टांगों में दर्द आदि। पीरियड्स में आपकी Vagina  में से 5 से 7 दिन के लिए ब्लीडिंग होती है। इसके साथ ही  वेजाइनल डिसचार्ज भी शुरू हो जाता है जिसे आप अपनी अंडरवियर में देख  और महसूस कर सकते हैं। इस दौरान लड़कियां tampon, पैड और मेंस्ट्रूअल कप का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Breast Devolopment

प्यूबर्टी के दौरान लड़कियों की ब्रेस्ट भी बढ़नी स्टार्ट हो जाती है। आमतौर पर इस दौरान लड़कियों की उम्र 9 से 11 साल के बीच होती है। जब ब्रेस्ट बढ़नी स्टार्ट होती है तब निप्पल और एरोला के नीचे एक स्मॉल बंप बढ़ना स्टार्ट होता है जिसे ब्रेस्ट bud कहा जाता है। इस दौरान दर्द, खारिश महसूस हो सकती है

Puberty Hair

Advertisment

प्यूबर्टी के आते ही प्यूबिक हेयर आने लग जाते हैं यह बिल्कुल नॉर्मल है इस दौरान आपके  पेट और ब्रेस्ट के आसपास बाल बढ़ने लग जाते हैं। इसके साथ ही लड़कियों के वजाइना के ऊपर भी बाल आने शुरू हो जाते हैं। यह बाल कर्ली होते हैं और इन्हें विकसित होने में 1 साल से ज्यादा का समय लग सकता है

Acne

प्यूबर्टी में चेहरे पर मुंहासे और पिंपल्स भी आने शुरू हो जाते हैं। इसका कारण बॉडी में हो रहे हार्मोनल चेंजेज है इससे आयल ग्लैंड उत्तेजित हो जाते हैं जिससे   इसके साथ ही स्किन काफी ऑयली हो जाती है। इसके ट्रीटमेंट के लिए लड़किया सनस्क्रीन जरूर लगाएं। इसके साथ मास्क लगाना और चिहरे को अच्छे से साफ जरूर करना चाहिए।  इस समय में आपको स्किन टाइप के बारे में भी पता चलता है उस हिसाब से आप प्रोडक्ट भी चुन सकती हैं। 

Height

पुबर्टी में हाइट भी बढ़ती है। NIH के अनुसार लास्ट हाइट तक पुबर्टी वृद्धि का योगदान लड़कों में लगभग 30 से 31cm है, जो लास्ट हाइट का 17% से 18% है, और लड़कियों में 27.5 से 29 cm है, जो लास्ट हाइट का 17% है।