Advertisment

Parenting: बच्चों के साथ कभी न करें यह 5 चीजें, हो सकता है गंभीर प्रभाव

सबकी एक अलग पर्सनालिटी होती है किसी को खुलकर जीना पसंद होता है तो किसी को शांत रहकर पर माता-पिता एक स्टैंडर्ड पर्सनालिटी को ही अच्छा मानते हैं जिससे उनके बच्चों की मेंटल दबाव पड़ता है। बच्चों के साथ इन व्यव्यारों को कभी नहीं करना चाहिए।

author-image
Anshika Pandey
New Update
Toxic Parenting

(Image Credit: File Image)

Never Do These Things With Children Which Can Harm Them Mentally: हर माता-पिता अपने बच्चों की परवरिश में जी जान लगा देते हैं। उन्हें हर चीज देने की कोशिश करते हैं। कई बार ऐसा देखा जाता है की माता-पिता अपने बच्चों से कुछ उम्मीद लगाते हैं और चाहते हैं कि उनकी इन उम्मीदों पर उनका बच्चा खरा उतरे। जिसमें वो अपने बच्चे को प्रेशराइज करना शुरू कर देते हैं। सबकी एक अलग पर्सनालिटी होती है किसी को खुलकर जीना पसंद होता है तो किसी को शांत रहकर पर माता-पिता एक स्टैंडर्ड पर्सनालिटी को ही अच्छा मानते हैं और ऐसे में कई बार वह कुछ ऐसे शब्द कह देते हैं या उनका व्यवहार करते हैं जिससे उनके बच्चों की मेंटल दबाव पड़ता है। बच्चों के साथ इन व्यव्यारों को कभी नहीं करना चाहिए।

Advertisment

बच्चों के साथ कभी न करें यह 5 चीजें, हो सकता है गंभीर प्रभाव

1. दूसरों से तुलना 

जरूरी नहीं की हर एक की काबिलियत एक जैसी हो या फिर एक ही क्षेत्र में हो। अपने बच्चों की तुलना किसी दूसरे से करना उनके ऊपर एक नकारात्मक प्रभाव डालता है। जिससे कि वह खुद को कम समझने लग जाते हैं साथ ही वह खुद को बेहतर बनाने की बजाय दूसरों को कॉपी करना शुरू कर देते हैं। 

Advertisment

2. उन्हें नजरअंदाज करना 

कई बार ऐसा होता है कि हम अपने बच्चों की बातों को इतना सीरियस नहीं लेते और उन्हें नजरअंदाज करते हैं। उनके ओपिनियन और डिसीजन को महत्व दें। नजरअंदाज करने से उनके अंदर सेल्फ डाउट की भावना आ जाती है। 

3. प्रायोरिटी ना देना

Advertisment

सभी अपने काम, रिश्ते और रिश्तेदारों को समय देते हैं पर कई बार इन सब चीजों में हम अपने बच्चों को प्रायोरिटी नहीं दे पाते। उनके स्कूल, खेल, दिनचर्या आदि पर ध्यान दें। कई बार ऐसा भी होता है कि पेरेंट्स अपने बच्चों की बातों को सच नहीं मानते और उन्हें प्रायोरिटी नहीं देते। यह उनके ऊपर नेगेटिव प्रभाव डालता है।

4. अप्रिशिएट ना करना

बच्चों को उनकी छोटी-छोटी जीत और अचीवमेंट पर अप्रिशिएट करना और इन चीजों को उनके साथ सेलिब्रेट करना बहुत आवश्यक है। कई पैरेंट्स अपने बच्चों की छोटी अचीवमेंट को नजरअंदाज कर देते हैं। जो कि उन्हें आगे बढ़कर कुछ और नया करने से पीछे हटा देता है।

Advertisment

5. उन्हें प्रेशराइज करना 

पेरेंट्स अपने बच्चों को एक सिलेक्टेड करियर चुनने के लिए बोलते हैं पर कई बार बच्चों के इंटरेस्ट अलग भी हो सकते हैं। उन्हें इन करियर चॉइस को लेकर के प्रेशराइज करना उनके ऊपर दिमागी प्रभाव डालता है। साथ ही यह प्रेशर उनकी पढ़ाई पर भी दिखाई देता है।

Tips For Parents Children Mental Health
Advertisment