Advertisment

Period Facts: क्या पीरियड्स हाईट पर रोक लगा देते हैं?

author-image
New Update
Periods

अक्सर लोगों को कहते सुना गया है कि पीरियड्स शुरू हो जाने के बाद लड़कियों की हाईट या लंबाई पर स्टोपेज लग जाता है। लेकिन कुछ का ये भी मानना होता है कि पीरियड्स शुरू होने के कुछ सालों बाद तक थोड़ी-सी लंबाई बढ़ती है पर उसके बाद बॉडी पार्ट्स डेवलप होने लगते हैं। तो , आईये जानते है कि असल में पीरियड्स होने के कितने साल बाद तक लंबाई बढ़ती है और वाकई क्या पीरियड्स हाईट पर रोक लगा देते हैं?

Period Facts: क्या पीरियड्स हाईट पर रोक लगा देते हैं?

  • लड़कियों में 12 से 18 साल की उम्र तक हड्डियों और जोड़ों के बीच में एक कार्टिलेज या नरम हड्डी रहती है। जो हमारी हड्डियों को बढ़ने देती है, और लंबा होने देती है। लेकिन 12 से 18 साल की उम्र में ये नरम हड्डी या कार्टिलेज खत्म हो जाता है। 
  • अगर किसी ने आपसे ये कहा है कि पीरियड्स के बाद लंबाई नही बढ़ती तो उन्हें टोके और बताएं कि लंबाई बढ़ती है। लड़कियों को जब पहली बार पीरियड्स होते हैं तब उनका सेक्शुअल हॉर्मोन या एस्ट्रोज़न हॉर्मोन अक्टिव हो जाता है। और इस वजह से जो हड्डी हमारी हाईट के लिए रिसेपॉसिबल होती है वो कठोर होना शुरू हो जाती है। 
  • लेकिन इस प्रोसेस में लगभग 2 साल का टाईम तो लग ही जाता है। तो इस तरह से देखा जाए तो जिस लड़की को अभी पीरियड्स होने शुरू हुए हैं उसकी हाईट लगभग 2 साल तक तो बढ़ेगी ही।
  • कुछ रिसर्च में ये भी पाया गया है कि लड़कियों के पीरियडमस होने के 4-5 साल तक भी हाईट बढ़ी है। लड़कियों की हाईट 12 साल से लेकर 18 साल तक में बढ़ती ही है।
  • हमारा शरीर अलग-अलग साइज़ की हड्डियों से मिलकर बना है, जैसे हाथ की उंगलियों की बात करें तो उसमें छोटी हड्डियां होती है लेकिन हमारे हाथ और पैर में लंबी हड्डियां होती हैं। अगर हमारे हाथों की हड्डियां बढ़े तो उससे हमारे हाथ लंबें होंगे लेकिन पैरों की हड्डियां लंबी होती है तो उससे हमारे शरीर की भी लंबाई बढ़ेगी। 
  • अपने डाईट में ऐसी चीजें खाए जो पोषक तत्वों से भरपूर हो. विटामिन, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट्स, मिनरल्स, कैल्शियम, जिंक, मॅग्नीज़ियम जैसे पोषक तत्व लंबाई बढ़ाने में काफी उपयोगी हैं।
  • हाईट बढ़ाने में डाईट का सबसे अहम् योगदान होता हैं, दही, दूध, दालें, बींस, मूँगफली, गाजर, पालक, चकुंदर और सेब जैसे डाईट हाईट बढ़ाने में हेल्पफुल रहते हैं। .
increasing height periods ke baad height kaise badhaye Period Facts
Advertisment