Advertisment

Genius Kid: क्या आपका बच्चा जीनियस है? जाने ये निशानियां

हर बच्चे में कुछ खास टैलेंट्स, एबिलिटीज और क्वालिटीज होती है। कभी-कभी माता-पिता उन एबिलिटीज को समझ पाते हैं, तो कभी-कभी वह नहीं भी समझ पाते। ऐसे में अपने बच्चों की इन एक्सेप्शनल क्वालिटीज को समझना जरूरी है

author-image
Shruti
New Update
genius kid freepik

(Image Credit - Freepik)

Signs of a genius kid: हर बच्चा अपने आप में यूनीक होता है। हर बच्चे में कुछ खास टैलेंट्स, एबिलिटीज और क्वालिटीज होती है। कभी-कभी माता-पिता उन एबिलिटीज को समझ पाते हैं, तो कभी-कभी वह नहीं भी समझ पाते। ऐसे में अपने बच्चों की इन एक्सेप्शनल क्वालिटीज को समझना जरूरी है और सही टाइम पर उन्हें सही गाइडेंस और सपोर्ट देना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। खासकर की जीनियस लोगों की निशानियां बचपन में ही दिख जाती है। ऐसे में आप इन बातों से पता कर सकते हैं कि आपके बच्चों में भी क्या अद्भुत बातें हैं

Advertisment

जानिए क्या आपका बच्चा जीनियस है

1. अच्छी याददाश्त

एक अद्भुत और जीनियस बच्चे की याददाश्त बहुत ज्यादा तेज होती है। उनके चीजों की याद करने की क्षमता बहुत ही असाधारण होती है। वे अपनी पढ़ाई की बाते, भाषाओं की कठिन वोकैबलरी इत्यादि को अच्छे से याद करने में सक्षम होते हैं।

Advertisment

2. जिज्ञासु

गिफ्टेड बच्चे बहुत ही ज्यादा जिज्ञासु होते हैं। उनको हर चीज को लेकर मन में एक जिज्ञासा जागती है। वह हर चीज के पीछे यह जानना चाहते हैं कि चीज कैसे और क्यों हो रही है। उनको कई विषयों में बहुत रुचि आती है। वह वातावरण को लेकर भी बहुत जिज्ञासु होते हैं। वह अलग-अलग लोगों से सवाल पूछते हैं। साथ में उत्तर ढूंढने की कोशिश करते हैं और किसी भी सब्जेक्ट में डीप जाते हैं। यह सब एक जीनियस बच्चे की निशानी हो सकती है।

3. फास्ट लर्निंग 

Advertisment

गिफ्टेड बच्चे बहुत ही आसानी से नए कांसेप्ट सीख लेते हैं। उन्हें नई चीज़ सीखने  में ज्यादा समय नहीं लगता। धीरे-धीरे वह अपनी स्किल्स पर मास्टरी भी हासिल कर लेते हैं। वह किसी भी चैलेंज को आराम से एक्सेप्ट करते हैं। उन्हें रीडिंग में भी बहुत दिलचस्पी होती है। छोटी उम्र  से ही उनकी रीडिंग स्किल्स विकसित होने लगती है और साथ ही साथ वह कठिन वोकैबलरी भी सीखने लगते हैं।

4. क्रिएटिव

गिफ्टेड बच्चे बहुत ही ज्यादा क्रिएटिव होते हैं। उनकी आउट ऑफ़ द बॉक्स इमेजिनेशन होती है। वह अपने विचारों को ड्राइंग, कविता, गाने इत्यादि बनाकर व्यक्त कर सकते हैं। यदि आपका बच्चा भी ऐसा करता है तो वह जीनियस होने की निशानी है। ऐसे में उन्हें रोके या टोके नहीं बल्कि नई-नई चीजे सीखने और बनाने का मौका दें।

5. प्रॉब्लम सॉल्विंग

जो बच्चे बहुत ही ज्यादा इंटेलिजेंट होते हैं उनकी प्रॉब्लम सॉल्विंग स्किल्स बहुत अच्छी होती है। वे आसानी से किसी भी समस्या का हल निकालने में सक्षम होते हैं। वह सिर्फ एकेडमिक में ही नहीं बल्कि रीयल लाइफ के प्रॉब्लम सॉल्व करने में भी बहुत सक्षम होते हैं।

पेरेंटिंग स्किल्स जीनियस Genius Kid
Advertisment