Parenting Tips: अपने बेटे को सिखाएं यह जरूरी पाठ

आज के समय में यह जरूरी है कि हम अपने बेटों को जरूरी पाठ सिखाएं। जिससे कि वह अपने जीवन में एक अच्छा आचरण बना सके। आईए जानते हैं कि अपने बेटों को किन बातों को बताना जरूरी होता है?

author-image
Anshika Pandey
New Update
Children's Personality

(Image Credit: File Image)

Teach Your Son These Important Lessons: अक्सर देखा जाता है कि महिलाओं को लेकर के लोगों के मन में एक अलग प्रकार की छवि बनी रहती है। बचपन से ही उन्हें बहुत कुछ सिखाया जाता है और 100 पाठ पढ़ाए जाते हैं पर लोग अक्सर अपने बेटों को लोग कोई पाठ नहीं पढ़ाते।जिसके कारण उन्हें एक Misogyny कैरेक्टर आ जाता है। जिससे कि वह महिलाओं को हेट करने लग जाते हैं और उनकी इज्जत भी कम करते हैं। महिलाओं को सम्मान देना सर्वोपरि होना चाहिए। महिलाओं से ही यह पूरी संसार की संरचना हुई है। आज के समय में यह जरूरी है कि हम अपने बेटों को जरूरी पाठ सिखाएं। जिससे कि वह अपने जीवन में एक अच्छा आचरण बना सके। आईए जानते हैं कि अपने बेटों को किन बातों को बताना जरूरी होता है?

अपने बेटे को सिखाएं यह जरूरी पाठ 

1. घर का काम सबका होता है

Advertisment

किचन और घरेलू कामों को अक्सर महिलाओं का नाम दे दिया जाता है जैसे कि वह घर सिर्फ उनका ही है। जिम्मेदारी तो उस घर में रहने वाले हर एक व्यक्ति के होनी चाहिए कि घर साफ-सुथरा हो या किचन का कोई काम हो। अपने बेटे को बचपन से ही यह पाठ सिखाना बहुत जरूरी होता है। यह पाठ अपने दोनों बच्चों को बचपन में ही समझाना बहुत आवश्यक होता है। 

2. रोना कोई बुरी बात नहीं

अक्सर देखा जाता है कि लड़के अपने इमोशंस और बातों को छुपा ले जाते हैं। इसका कारण यह होता है कि लोग अक्सर रोने को कमजोरी मानते हैं पर अपने बातों और इमोशंस को बाहर निकाला कमजोरी नहीं ताकत होती है। उन्हें यह बताना बहुत आवश्यक होता है। 

3. महिलाओं को सेफ कैसे फील कराएं? 

यह जरूरी है कि आप अपने बेटों को यह पाठ सिखाएं कि उनके आसपास जो भी महिला है उन्हें कैसे सेफ फील कराना है क्योंकि अक्सर देखा जाता है कि महिलाएं कई आचरणों से अनसेफ फील करती हैं। चाहे वह जानबूझकर हो या अनजाने में। उन्हें यह सब बातें सीखना काफी आवश्यक है। 

4. महिलाओं को लेकर सम्मान और इज्ज़त 

Advertisment

महिलाएं कोमल और कठोर दोनों होती हैं। कई बार महिलाओं को इज्जत का पात्र नहीं बनाया जाता क्योंकि उन्हें कमज़ोर समझा जाता है जो कि एक नाइंसाफी है। उन्हें सम्मान और इज्जत देना बहुत आवश्यक होता है। अपने बेटों को बचपन से ही यह बातें बताएं। 

5. पीरियड्स की जानकारी 

अक्सर घरों में देखा जाता है कि पीरियड की बात को लड़कों से छुपाया जाता है पर यह तो एक नेचुरल प्रोसेस है। इसमें छुपाने वाली कोई बात नहीं। यह जरूरी है कि इस नेचुरल प्रोसेस के बारे में सभी को पता हो चाहे वह लड़का हो या लड़की। अपने बेटे को इस बारे में समझाएं और पीरियड के दौरान एक लड़की को कैसे पैंपर करना है यह भी बताएं।

Life Lesson