Advertisment

Benefits Of Garlic: महिलाओं के लिए लहसुन के 5 फायदे

लहसुन एक ऐसी चीज़ है जिसका उपयोग भारतीय खाने में किया जाता है। लहसुन का तड़का जब खाने में डालता है तो खाने का स्वाद और ज्यादा बढ़ जाता है। लहसुन की स्मेल अक्सर अच्छी नहीं लगती है। लहसुन हमारी बॉडी के लिए बहुत फायदेमंद होता है। अधिक पढ़ें इस हैल्थ ब्लॉग में-

author-image
New Update
Garlic

5 Benefits Of Garlic For Women (Image Credit - MishryHindi.in)

Benefits Of Garlic: लहसुन एक ऐसी चीज़ है जिसका उपयोग भारतीय खाने में किया जाता है। लहसुन का तड़का जब खाने में डलता है तो खाने का स्वाद और ज्यादा बढ़ जाता है। इसलिए ज्यादातर सब्जियों में लहसुन का उपयोग किया जाता है। लहसुन की गंध लोगों को अक्सरअच्छी नहीं लगती है। पर लहसुन हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लहसुन में एंटी बैक्टिरियल और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। इसके अलावा लहसुन में कैल्शियम, कॉपर, आयरन, विटामिन - C भी पाया जाता है। लहसुन कई प्रकार से फायदा करता है आइये जाने अधिक इस ब्लॉग में।

Advertisment

महिलाओं के लिए लहसुन के 5 फायदे

1.सेक्सुअल स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण 

जिन महिलाओं को  सेक्सुअल स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या होती है। उनके लिए लहसुन का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें एफ्रो डीसी गुण पाया जाता है। यह पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं के सेक्सुअल स्वास्थ्य को बढ़ाने में मदद करता है। इसके अलावा शारीरिक क्षमता को बढ़ाने के लिए भी महिलाएं इसका सेवन कर सकती हैं।

Advertisment

2. त्वचा के लिए लाभदायक 

महिलाओं की त्वचा संक्रमण से बचाव के लिए लहसुन फायदेमंद होता है। क्योंकि लहसुन में एलिसिन सल्फर पाया जाता है। यह हानिकारक जीवाणुओं को ख़त्म कर त्वचा को स्वस्थ और बेहतर बनाता है। इसके अलावा लहसुन का पेस्ट चोट या घाव पर इस्तेमाल करने से दर्द से राहत और घाव को भरने में मदद करता है। 

3. प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए लाभकारी

Advertisment

अक्सर सर्दियों के मौसम में महिलाओं को सर्दी खांसी और बुखार की परेशानी हो जाती है। लहसुन का सेवन करने से इस समस्या को दूर करने में मदद मिलती है। यह महिलाओं की इम्यूनिटी सिस्टम को भी मजबूत बनाता है। इसके अलावा वायरल संक्रमण को दूर करने में भी काफी मदद मिलती है। जिन महिलाओं की इम्यूनिटी सिस्टम कमजोर है। उन्हें डेली लहसुन का सेवन करना चाहिए। 

4. ब्रेस्ट कैंसर से बचाव में उपयोगी 

महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर और सर्विक्स कैंसर का रोग उम्र बढ़ने के साथ-साथ बढ़ जाता है। ऐसे में डेली कच्चे लहसुन का सेवन करना काफी फायदेमंद होता है। क्योंकि कच्चे लहसुन में हेल्दी कंपाउंड पाए जाता है। जो कैंसर को बढ़ने से रोकता है। इसके अलावा लहसुन में एक खास प्रकार का एंजाइम एंटी - कैंसर नामक पाए जाता है। जो कैंसर के चोट को कम करता है।

Advertisment

5. वजन घटाने में मददगार 

वजन बढ़ने की समस्या से परेशान रहते हैं। तो डेली कच्चे लहसुन का सेवन करने पर यह समस्या दूर हो सकती है। क्योंकि कच्चे लहसुन में थर्मोजेनिक पदार्थ पाया जाता है। जो शरीर में गर्मी को पैदा करता है, इसके अलावा यह मेटाबॉलिज्म को भी तेज करता है। जिस कारण वजन कम करने में मदद करता है।

6. हाई ब्लड प्रेशर में उपयोग 

जो महिलाएं हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रही हैं उनके लिए डेली कच्चे लहसुन का सेवन फायदेमंद हो सकता है। डेली एक कली लहसुन का सेवन करने से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या नही होती है।

Benefits Of Garlic त्वचा ब्रेस्ट कैंसर सेक्सुअल
Advertisment