Advertisment

Morning Habits: इन 5 मॉर्निंग हैबिट्स को अपना कर आसानी से घटाएं अपना वजन

स्वस्थ रहना सभी का बेसिक नीड है और अगर आप ओवर वेट हैं तो खुद को स्वस्थ रखने के लिए आपको अपने जीवन शैली में कुछ जरुरी बदलाव करने होंगे जिससे आप आसानी से अपने बॉडी वेट पर कंट्रोल कर सकें।

author-image
Khushi Jaiswal
New Update
lose weight .png

( Image credit : NDTV)

Morning Habits: स्वस्थ रहना सभी का बेसिक नीड है और अगर आप ओवर वेट हैं तो खुद को स्वस्थ रखने के लिए आपको अपने जीवन शैली में कुछ जरुरी बदलाव करने होंगे जिससे आप आसानी से अपने बॉडी वेट पर कंट्रोल कर सकें। एक व्यक्ति के लिए जरुरी है कि वो खुद का एक हेल्थी वेट मेन्टेन करें  वरना उसे मोटापे के कारण कई गंभीर बीमारिया हो सकती हैं। अगर आप अपने वेट लॉस जर्नी पर हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए है, यहाँ मौजूद कुछ मॉर्निंग हैबिट्स से आप टिप्स लेकर जल्द से जल्द अपना वजन कम कर सकते हैं। 

Advertisment

इन मॉर्निंग हैबिट्स को जरूर अपनाएं 

1. सुबह उठकर करें खुद को हाइड्रेट 

पानी में बिलकुल भी कैलोरी मौजूद नहीं होता इसलिए अगर आपको अपना वजन कम करना है, तो रोज सुबह उठकर हल्का गरम पानी जरूर पियें। आप चाहे तो साथ में शहद, नींबू आदि भी डालकर खुद के लिए मॉर्निंग डिटॉक्स ड्रिंक भी तैयार कर सकते हैं। नाश्ते से पहले अगर आप भरपूर पानी पीते हैं तो ये आपके पेट को भरा रखता है, जिसके कारण आपको भूक कम लगती है और आप अपने दिन की शुरुवात लाइट ब्रेकफ़ास्ट से कर सकते हैं। पानी आपके मेटाबोलिज्म को बूस्ट करता है, जिससे आप ज्यादा कैलोरी लूज़ करते हैं।   

Advertisment

2. नाश्ते से पहले करें व्यायाम 

जाहिर सी बात है बिना वर्कआउट के वेट नहीं लूज़ किया जा सकता है। इसलिए जरुरी है कि रोज सुबह आप अपने ब्रेकफास्ट से पहले 1 घंटे व्यायाम करें। रोज सुबह खाली पेट व्यायाम करने से आपका अधिक फैट बर्न होता है, जिससे आसानी से आप अपना अधिकतर वेट मॉर्निंग वर्कआउट से लूज़ कर सकते हैं। सुबह का वर्कआउट आपको दिन भर फ्रेश करता है,आपका मूड सही रखता है, साथ ही इससे आपका मेटाबोलिज्म भी बढ़ता है। 

3. सुबह का धूप आपके लिए है जरुरी 

Advertisment

रोज सुबह की धूप आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होगी। इससे आपके शरीर को जरुरी मात्रा में विटामिन - डी प्राप्त होगा। साथ ही रोज सुबह धूप सेकने से ये आपको कैलोरीज लूज़ करने में भी काफी सहायक साबित होता है। सुबह की धूप से आपके बॉडी में मेटाबोलिज्म भी बूस्ट होता है और आपकी नींद की क्वालिटी भी इम्प्रूव होती है।  

4. रोज सुबह करें ध्यान 

अगर आपका मानसिक स्वास्थ बेहतर होगा तो आपका शारीरक स्वास्थ भी इससे काफी इम्प्रूव होगा इसलिए जरुरी है रोज सुबह आप खुद के लिए वक्त निकाल कर ध्यान करें। शुरुवात में आप इसे सिर्फ 10 मिनट करें और फिर धीरे -धीरे आप अपना समय सीमा को बढ़ाते जाए। मेडिटेशन करने के इतने फायदे हैं कि गिनते - गिनते आपकी उंगलिया कम पड़ जाएगी। मेडिटेशन आपके स्ट्रेस लेवल को कम करता है, जिससे आप कई बुरी ईटिंग हैबिट्स को पीछे छोड़ सकते हैं और आसानी से वेट लूज़ कर सकते हैं। 

Advertisment

5. रोज सुबह करें अपना मील प्लान 

आप रोज सुबह अपने दिनचर्या के हिसाब से खुद का डाइट प्लान कर सकते है,जिससे आप बैलेंस्ड ईटिंग कर पाएंगे जोकि आपको वजन घटाने में सहायता करेगी। इस आदत से आप अपना कैलोरी इन्टेक को ध्यान में रख कर सही डाइट खा सकते है। कोशिश करें की आप जो भी खाए वो आपके घर पर बना हो जिससे आपको वजन कम करने में आसानी होगी। 

Disclaimer: इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।

Advertisment
    वेट मेन्टेन Morning Habits
    Advertisment