Advertisment

Reasons For Having Pimples: चेहरे पर पिम्पल्स होने के 5 कारण

महिला हो या पुरुष सभी को चेहरे पर पिम्पल्स होते हैं। पिम्पल्स होने की कई वजहें हो सकती हैं। यह कभी-कभी धूप, धूल, गन्दगी और इन्फेक्शन के कारण हो जाते हैं । ज्यादा पिंपल्स होने पर चेहरा खराब दिखता है। अधिक पढ़ें इस हैल्थ ब्लॉग में-

author-image
Priya Singh
New Update
Pimpals

5 Reasons For Having Pimples On The Face (Image Credit - POPxo)

Reasons For Having Pimples: आज कल के समय में फेस पर दाने कील मुहांसे की समस्या बहुत अधिक मात्रा में देखने को मिलती है। आज कल बहुत कम उम्र के बच्चों से लेकर बड़ों तक को पिंपल्स की समस्या होती है। इससे छुटकारा पाने के लिए हम सभी तमाम तरह के उपाय करते हैं लेकिन कभी-कभी यह उपाय भी हमारे लिए बहुत बुरे साबित हो सकते हैं। चहरे पर पिंपल्स की समस्या बहुत ही ज्यादा मात्रा में होती है जिसके कारण कभी-कभी चेहरा भी बहुत बुरा दिखने लगता है पर ऐसा होने के कई कारण हो सकते हैं।

Advertisment

जानिए चेहरे पर पिंपल्स होने के कारण

1. पॉल्यूशन 

पिंपल्स होने का एक मेन रीज़न पॉल्यूशन और धूल मिट्टी है। जिसके कारण फेस पर गंदगी और डर्ट जमा हो जाती है। जिससे चेहरे पर कील मुहांसे हो जाते हैं। इसलिए अगर आप बाहर कहीं जाते हैं तो अपने फेस को ठीक तरह से कवर करके जाएं। रेगुलर अपने फेस को अच्छे से क्लीन करें।

Advertisment

2. स्किन बैक्टीरिया

चेहरे पर पिंपल्स होने का एक बहुत बड़ा कारण स्किन बैक्टीरिया भी हो सकता है। जिन लोगों की स्किन बहुत सेंसेटिव होती है, उन्हें स्किन से रिलेटेड प्रॉब्लम्स बहुत अधिक होती हैं। ऐसे लोगों को दाने, पिंपल्स, व्हाइट हेड्स और ब्लैक हेड्स की प्रॉब्लम्स अधिक होती है। इसके अलावा जिन लोगों की स्किन बहुत ड्राई या बहुत ऑयली होती है उन्हें भी पिंपल्स की प्रॉब्लम फेस करनी पड़ती है उनकी स्किन में एक प्रकार का बैक्टीरिया एक्टिव हो जाता है। जो दानों और पिंपल्स की प्रॉब्लम का एक बहुत बड़ा रीज़न है। इसलिए अगर  आपको लगातार पिंपल्स की प्रॉब्लम्स हो रही हैं तो इसका रीज़न स्किन बैक्टीरिया भी हो सकता है। ऐसे में आपको स्किन स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना चाहिए।

3. स्ट्रेस भी होता है पिंपल्स का कारण

Advertisment
मेंटल स्ट्रेस की वजह से भी हमारे फेस पर पिंपल्स होने लगते हैं। मेंटल स्ट्रेस व्यक्ति की पूरी बॉडी के एनर्जी लेवल को डाउन कर देता है स्ट्रेस की वजह से व्यक्ति की बॉडी में हैप्पी हॉरमोन रिलीज होना कम हो जाता है। डोपामाइन और एंडोर्फिन नाम के हार्मोन्स हमारे माइंड को खुश और रिलैक्स रखने में मुख्य भूमिका निभाते हैं। स्ट्रेस की वजह से इन हार्मोंस का बनना काम हो जाता है जिसकी वजह से शरीर का हार्मोनल संतुलन बिगड़ जाता है। इसी के परिणामस्वरूप हमारे फेस पर पिंपल्स हो जाते हैं।

4. मेडिसिंस का रिएक्शन

फेस पर आने वाले पिंपल्स का कारण मेडिसिंस का रिएक्शन भी है। अगर आप किसी टाइप की बीमारी को ठीक करने के लिए किसी प्रकार की मेडिसिंस ले रहे हैं तो इन मेडिसिंस की गर्मी और उनका रिएक्शन आपकी बॉडी और चेहरे पर हो रहे पिंपल्स का बहुत बड़ा रीज़न हो सकता है। पिंपल से होने की ख़ास वजह दवाओं के कारण डिस्टर्ब हुआ हमारा डाइजेस्टिव सिस्टम भी होता है।

5. ज्यादा कॉफी और चाय

अगर आप कॉफी और चाय के शौकीन हैं तो आपको होने वाले पिंपल्स की प्रॉब्लम के लिए यह ज़िम्मेदार हो सकता है। अगर आप ज्यादा चाय या कॉफी पीते हैं तो आपकी बॉडी में सीरम बनने लगता है जो बाद में पिंपल्स की प्रॉब्लम्स को क्रिएट करता है।
pimples पिंपल्स Reasons For Having Pimples पॉल्यूशन
Advertisment