Advertisment

Late Periods Reasons: पीरियड लेट आने के 5 कारण

महिलाओं में अक्सर पीरियड्स को लेकर कई तरह की प्रॉब्लम होती हैं। कभी-कभी तो पीरियड लेट आना ही एक प्रॉब्लम बन जाता है। जिन महिलाओं के पीरियड्स समय पर नहीं आते हैं उन्हें अक्सर कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अधिक पढ़ें इस हैल्थ ब्लॉग में - 

author-image
New Update
5 Reasons for Late Periods

5 Reasons for Late Periods (Image Credit - IDiva)

Late Periods Reasons: महिलाओं को अक्सर उनके पीरियड्स को लेकर कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अक्सर ही उन्हें पीरियड्स टाइम पर नहीं आते हैं। ऐसा कई कारणों की वजह से हो सकता है। कुछ लोगों को यह समस्या ज्यादा नहीं होती जबकि कुछ महिलाओं को अक्सर ही इस समस्या का सामना करना पड़ता है। लेट पीरियड आने के कई कारण हो सकते हैं जिनमे से स्ट्रेस, अनहेल्दी डाइट या प्रेगनेंसी आम हैं। यदि पीरियड लेट आने की समस्या बार-बार हो रही है तो इसे इगनोर नहीं करना चाहिए। इसके लिए डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। नार्मल पीरियड साइकल 28 से 35 दिनों का होता है। लेकिन यदि यह 40 दिनों का हो तो आपको ध्यान देने की आवश्यकता होती है।

Advertisment

जानिए क्या हैं पीरियड लेट आने के कारण

1. गर्भावस्था

देर से पीरियड आने का एक प्रमुख कारण प्रेग्नेंसी भी होता है। इसलिए यदि आपने अनसेफ सेक्स किया है और आपको टाइम पर पीरियड्स नहीं आये तो आपको इसकी जाँच करा लेनी चाहिए। प्रेग्नेंसी में हार्मोन्स में बदलाव होता है इसलिए पीरियड रुक सकते हैं।

Advertisment

2. तनाव

इमोशनल और फिजिकल स्ट्रेस लेट पीरियड आने का प्रमुख कारण हो सकते हैं। इससे आपके पीरियड सायकल पर असर पड़ सकता है। स्ट्रेस शरीर के हार्मोन्स को ट्रिगर करता है। इससे पीरियड आने में समय लग सकता है।

3. हार्मोनल इम्बैलेंस

Advertisment

हार्मोनल असंतुलन जैसे पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम या थायरॉयड, अनियमित पीरियड्स या मिस्ड पीरियड्स की वजह हो सकते हैं। ये स्थितियां पीरियड साइकल को प्रभावित करती हैं जिससे पीरियड्स आने में समय लग सकता है।

4. वजन में उतार-चढ़ाव

आपके शरीर में वजन बढ़ना या कम होना आपके  पीरियड सायकल को प्रभावित कर सकता है। ज्यादा व्यायाम, खाने की समस्या या शरीर के वजन में अचानक बदलाव होता तो शरीर में हार्मोनल असंतुलन की समस्या होती है और इसकी वजह से पीरियड आने में समय लग सकता है। 

5. दवाएं और मेडिकल कंडीशंस

कुछ मेडिसिन्स आपके हार्मोन्स के बैलेंस को बिगाड़ देते हैं जिसकी वजह से पीरियड में लेट हो जाता है। इसके अलावा पेल्विक इंफ्लेमेंटरी डिजीज या गर्भाशय फाइब्रॉएड जैसी कुछ मेडिकल कंडीशन की वजह से पीरियड्स देरी से या अनियमित हो सकते हैं। 

Periods प्रेगनेंसी पीरियड Late Periods
Advertisment