Tips For Women : महिलाओं की स्वच्छता के लिए 5 टिप्स

ब्लॉग | हैल्थ : जिस प्रकार से शरीर की साफ-सफाई जरूरी होती है, वैसे ही प्राइवेट पार्ट की भी हाइजीन मेंटेन करना जरूरी होता है। आज के युग में महिलाओं को वजाइना में इंफेक्‍शन होना कॉमन हो गया है। अपने शरीर को साफ सुथरा रखना बेहद जरूरी होता है।

author-image
Ayushi
New Update
Women Hygiene

5 Tips For Women Hygiene

5 Tips For Women Hygiene : जिस प्रकार से शरीर की साफ-सफाई जरूरी होती है, वैसे ही प्राइवेट पार्ट की भी हाइजीन मेंटेन करना जरूरी होता है। आज के युग में महिलाओं को वजाइना में इंफेक्‍शन होना कॉमन हो गया है। अपने शरीर को साफ सुथरा रखना बेहद जरूरी होता है। बहुत सी महिला इस विषय पर बात करने में शर्मिंदगी महसूस करती हैं। तो आइए इस ब्लॉग में हम जानें महिलाओं की स्वच्छता के लिए 5 टिप्स।

महिला स्वच्छता को कैसे मेंटेन कर सकती हैं

Advertisment

1. पीरियड्स से पहले अपने डिस्चार्ज का ख्याल रखें

यह बहुत सारी औरतों की कॉमन समस्या है की पीरियड्स के पहले उनको सफ़ेद डिस्चार्ज होता है। सफ़ेद डिस्चार्ज कुछ महिलाओं को ज्यादा होता है और कुछ महिलाओं को कम होता है। गर्मियों के मौसम में यह अधिकतर महिलाओं को सबसे इरिटेटिंग लगता है। कुछ औरतों को 'इंफेक्शन', 'रैसेज', 'स्किन इरिटेशन' और 'बैक्टीरियल इनफेक्शन' हो जाता है जब वे अपने वजाइना का अच्छे से ध्यान नहीं रखती। आप इससे बचने के लिए पीरियड्स के कुछ दिन पहले से ही पेंटीलाइनर पहन सकती हैं। आप पेंटीलाइनर को 8-12 घंटे तक पहन सकते हैं।

2. कपड़ों पर स्वैट पैच को कहें बाय-बाय

पेंटीलाइनर को इस्तेमाल करने का एक और तरीका है जो काफी लोगों के लिए हेल्पफुल हो सकता है। कभी-कभी पसीने और कपड़े के वजह से आपके अंडर आर्म्स में पसीना आता है जिसके कारण‌ पैच या फिर स्टेन नजर आने लगता है। बहुत से लोगों के लिए यह परेशानी का कारण भी होता है और आपके गारमेंट का लुक्स भी खराब कर सकता है। आप रेडीमेड पेट्स और पेंटीलाइनर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

3. अपने मेंस्ट्रुअल कप को सही तरीके से साफ करें

Advertisment

आप मेंस्ट्रुअल कप को 6-8 घंटे तक पहन सकती हैं अपने फ्लो के अकॉर्डिंग। आप दिन भर में दो बार अपना मेंस्ट्रुअल कप को बदले। पीरियड्स के बीच में आप मेंस्ट्रुअल कप को नल के पानी से अच्छे से धोएं और दोबारा से इस्तेमाल कर सकते हैं। मेंस्ट्रूअल कप को ठंडे पानी से ही धोएं।

4. पोंछने का सही तरीका जानें

वजाइना को आप आगे से पीछे 'वजाइना से आनेस' मैथड से साफ करें। क्योंकि अगर आप पीछे से आ गए मैथड से साफ करेंगे तो पीछे वाले जगह के बैक्टीरिया वजाइना में आ सकते हैं जिससे आपको इंफेक्शन का खतरा हो सकता है। इसलिए जरूरी है की वजाइना को सही तरीके से साफ करें।

5. सही अंडरवियर चुनें

सही अंडरवियर यानी सही मेटेरियल का कपड़ा। हमेशा कॉटन अंडरवियर का इस्तेमाल करें। रोजाना कॉटन अंडरवियर ही पहने जिससे आपको इंफेक्शन होने का खतरा नहीं होगा।

Advertisment
media widget
women hygiene Tips For women वजाइन पीरियड्स