Advertisment

Unsafe Street Foods: गोल गप्पे सहित जानें 5 असुरक्षित स्ट्रीट फूड

हैल्थ: क्या आप जानते हैं की गोल गप्पे के हमारे स्वास्थ्य पर कई दुष्प्रभाव पड़ते हैं? ज्यादा गोलगप्पे खाने से आपके शरीर में पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए अगर आप स्वस्थ और फिट रहना चाहते हैं तो रोज गोलगप्पे न खाएं। आगे पढ़िए

author-image
Debopriya
New Update
street food

unsafe indian street food

Unsafe Street Foods: ज्यादातर लोग स्ट्रीट फूड खाना बहुत पसंद करते हैं। खासकर युवा पीढ़ी स्ट्रीट फूड खाना पसंद करती है। यह सच है की स्ट्रीट फूड खाने में बहुत स्वादिष्ट होते हैं और यह हमारी भूख को बहुत जल्दी पूरा करने का तरीका है। ऐसा कोई भी व्यक्ति नहीं होगा जो स्ट्रीट फूड खाना पसंद नहीं करेगा। ऐसे बहुत से लोग हैं जो रोजाना स्ट्रीट फूड खाते हैं क्योंकि वे उन तैलीय और मसालेदार खाद्य पदार्थों को खाना पसंद करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं की ये ऑयली और स्पाइसी स्ट्रीट फूड आपकी सेहत पर बहुत बुरा असर डाल सकते हैं? बच्चों को हमेशा स्ट्रीट फूड खाने से हमेशा बचना चाहिए क्योंकि यह विशेष रूप से उनके स्वास्थ्य पर बहुत बुरा प्रभाव डाल सकता है। 

Advertisment

बहुत से लोग खराब पाचन स्वास्थ्य से पीड़ित हैं, क्या आप अत्यधिक मात्रा में स्ट्रीट फूड खाने से आपके शरीर में यह समस्या बढ़ सकती है? कुछ स्ट्रीट फूड आपकी सेहत के लिए बेहद खराब होते हैं जिन्हें आपको खाने से बचना चाहिए। अगर आप सच में स्वस्थ और फिट रहना चाहते हैं तो आपको आज से ही स्ट्रीट फूड खाना बंद कर देना चाहिए। यहां जानिए कुछ ऐसे स्ट्रीट फूड्स के बारे में जो आपकी सेहत पर बहुत बुरा असर डाल सकते हैं और आपको आज से ही इसे खाना बंद कर देना चाहिए।

भारत के असुरक्षित स्ट्रीट फूड क्या हैं

street foods indian1. गोल गप्पे

Advertisment

गोलगप्पे खाना ज्यादातर लोगों को पसंद होता है खासकर महिलाओं को गोल गप्पे खाना बहुत पसंद होता है ,ऐसी कोई भी महिला नहीं होगी जिसे गोल गप्पे खाना पसंद न हो। गोल गप्पे महिलाएं दिन में कभी भी खा सकती हैं। यह बात बिल्कुल सही है कि गोल गप्पे का स्वाद बहुत ही अच्छा होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं की गोल गप्पे के हमारे स्वास्थ्य पर कई दुष्प्रभाव पड़ते हैं? ज्यादा गोलगप्पे खाने से आपके शरीर में पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए अगर आप स्वस्थ और फिट रहना चाहते हैं तो रोज गोलगप्पे न खाएं, क्योंकि यह आपकी सेहत के लिए हानिकारक है।

2. छोले भटूरे

छोले भटूरे बहुत ही ऑयली और फेमस स्ट्रीट फूड है। अधिकतर लोग छोले भटूरे खाना पसंद करते हैं। ऐसा कोई नहीं होगा जिसे छोले भटूरे खाना पसंद नहीं होगा। आप छोले भटूरे खाना बहुत पसंद करते होंगे लेकिन क्या छोले भटूरे आपकी सेहत के लिए अच्छे नहीं होते हैं। यह बहुत ऑयली फूड है  जो आपके स्वास्थ्य में समस्या पैदा कर सकता है। सेहत को दुरुस्त रखने के लिए छोले भटूरे अधिक मात्रा में न खाएं।

Advertisment

3. पाव भाजी

पाव भाजी एक बहुत प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड है, जब भी हम भारतीय स्ट्रीट फूड पाव भाजी के बारे में सोचते हैं तो सबसे पहले हमारे दिमाग में यही ख्याल आता है। आपको पाव भाजी खाना बहुत पसंद होगा लेकिन यह आपकी सेहत के लिए बहुत हानिकारक हो सकता है। पाव भाजी में बहुत सारा मक्खन और मसाला मौजूद होता है जो आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं हो सकता है।

4. समोसा

Advertisment

कई घरों में समोसे के बिना हमारी शाम की चाय अधूरी होती है। कई लोगों को समोसा खाना बहुत पसंद होता है, लेकिन समोसा खाने से आपके शरीर में अपच की समस्या हो सकती है। रोजाना समोसा न खाएं क्योंकि यह आपकी सेहत के लिए बहुत खराब होता है। जिस तेल में समोसे को फ्राई किया जाता है उस तेल को कई बार दोबारा इस्तेमाल किया जाता है जो आपकी सेहत के लिए बहुत हानिकारक होता है।

5. फ्रूट जूस

आप सोच रहे होंगे की  फ्रूट जूस आपकी सेहत के लिए कैसे खराब हो सकता है? क्योंकि हम सभी जानते हैं की फ्रूट हमारे स्वास्थ्य के लिए अच्छे होते हैं तो उनका जूस कैसे अच्छा नहीं हो सकता। फ्रूट जूस आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है, लेकिन आप सड़क से जो फ्रूट जूस खरीदते हैं वह आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है क्योंकि वह फ्रूट जूस रसायनों से बने होते हैं जो आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छे नहीं होते हैं।

चेतावनी : प्रदान की जा रही जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्य से है। कुछ भी प्रयोग में लेने से पूर्व चिकित्सा विशेषज्ञ से अवश्य परामर्श लें।

foods भारत street स्ट्रीट फूड unsafe असुरक्षित
Advertisment