Advertisment

Monsoon Food: 6 ऐसे फूड जो बरसात में बिल्कुल नहीं खाने चाहिए

मानसून में बहुत ही सोच समझकर चीजें खानी चाहिए क्योंकि यह हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद नहीं होती हैं। मानसून के मौसन में अक्सर हमें कुछ चीजों को ना खाने की सलाह दी जाती है क्योंकि इससे हमारी हेल्थ में समस्या हो सकती है। अधिक पढ़ें इस हैल्थ ब्लॉग में-

author-image
Priya Singh
New Update
Monsoon Food(Healthsots)

6 Foods That Should Not Be Eaten In Monsoon (Image Credit - Healthsots)

Monsoon Food: मानसून का मौसम बहुत ही खूबसूरत और सुहावना होता है लेकिन इस मौसम में बरसात की वजह से कई सारी समस्याएं भी पैदा हो जाती हैं। चारों तरफ पानी बारिश और कीचड़ कई तरह के बैक्टीरिया को जन्म देता है। ऐसे में हेल्थ को लेकर ज्यादा से ज्यादा सावधानी बरतने की आवश्यकता होती है। क्योंकि इस मौसम में कई तरह की बीमारियाँ फैलने लगती हैं। इन बीमारियों के फैलने की वजह कई बार आपका खाना भी सकता है। मानसून में बहुत ही सोच समझकर चीजें खानी चाहिए क्योंकि यह हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद नहीं होती हैं। मानसून के मौसन में अक्सर हमें कुछ चीजों को ना खाने की सलाह दी जाती है क्योंकि इससे हमारी हेल्थ में समस्या हो सकती है। आइये आज जानते हैं कि कौन से फूड मानसून में खाने से अवॉयड करने चाहिए।

Advertisment

मानसून में नही खाने चाहिए ऐसे फ़ूड 

1. तला हुआ और ऑयली खाना

बहुत ज्यादा तला हुआ और ऑयली खाना खाने से पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं और मानसून के दौरान फ़ूड पॉइजनिंग का खतरा बढ़ सकता है। ज्यादा नमी शरीर के लिए भारी और चिकने खाद्य पदार्थों को पचाना मुश्किल बना देती है इसलिए हल्के, आसानी से पचने वाले खाने को चुनना बेहतर है।

Advertisment

2. पत्तेदार सब्जियाँ

मॉनसून के दौरान नमी बढ़ने के कारण पालक, पत्तागोभी और सलाद जैसी पत्तेदार सब्जियाँ दूषित हो जाती हैं। उनमें बैक्टीरिया, परजीवी या कीड़े हो सकते हैं। यदि आप इनका सेवन करते हैं, तो इस बात का ध्यान रखें कि वे अच्छी तरह से धोए गए हों और ठीक से पकाए गए हों।

3. स्ट्रीट फ़ूड

Advertisment

स्ट्रीट फ़ूड हालाकि अच्छे लगते हैं, मानसून के दौरान खाने का मन भी बहुत होता है लेकिन इससे बचना चाहिए। स्ट्रीट फूड की स्वच्छता और क्वालिटी अच्छी नहीं हो सकती है, जिससे खाने से रिलेटेड बीमारियाँ हो सकती हैं। इस मौसम में घर पर बना ताज़ा भोजन चुनना हेल्थ के लिए अच्छा होता है।

4. मांसाहारी खाना 

मानसून के दौरान मांस, मुर्गी और अंडे सहित मांसाहारी खाने का सेवन सावधानी से करना चाहिए। मोइस्चर और ह्यूमिडिटी बैक्टीरिया के विकास में सहायता कर सकती है, जिससे खाने से होने वाले इन्फेक्शन होने का खतरा अधिक रहता है। 

Advertisment

5. स्प्राउट्स 

स्प्राउट्स आमतौर पर फ़ूड पॉइजनिंग से जुड़े होते हैं और मानसून के मौसम में खतरा ज्यादा बढ़ जाता है। अंकुरण के लिए अच्छी गर्म और नम स्थितियाँ खतरनाक बैक्टीरिया के विकास को बढ़ावा दे सकती हैं। मानसून के दौरान कच्चे या अध पके हुए स्प्राउट्स को खाने से बचना हेल्थ के लिए बेहतर है।

6. समुद्री खाना 

मानसून के दौरान मछली और अन्य समुद्री जीवों के प्रजनन का मौसम होता है इसलिए उनकी क्वालिटी से समझौता हो सकता है। इसके अलावा समुद्री भोजन अत्यधिक खराब होने वाला होता है और इसके खराब होने का खतरा होता है। खाने से रिलेटेड बीमारियों के खतरे को कम करने के लिए इस मौसम में सीफूड के सेवन से बचना।

चेतावनी: प्रदान की जा रही जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्य से है। कुछ भी प्रयोग में लेने से पूर्व चिकित्सा विशेषज्ञ से अवश्य परामर्श लें।

फ़ूड स्ट्रीट फूड मानसून Monsoon Food
Advertisment