Advertisment

Women's Health: महिलाओं को अक्सर परेशानी करने वाली बीमारियां

कई ऐसी बीमारियो का सामना अकसर महिलाओ को अपने जीवन में करना पड़ता है। यह बीमारियां न सिर्फ उनके शरीर बल्कि दिमाग पर भी बहुत गहरा असर डालता है और कभी कभी उनका आत्मविश्वास भी खो सा जाता है।

author-image
Kavya Gupta
New Update
Women Body(freepik)

(Image Source: freepik)

6 Health Issues That Can Affect Women More Offen: जीवन में किसी भी समय में बीमारी का सामना करने की संभावना बनी रहती है खासतौर पर महिलाओं को। इसीलिए उनको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना और नियमित चेकअप कराना बहुत महत्वपूर्ण है। अपनी सेहत की देखभाल स्वस्थ आहार लेकर, रोज़ एक्सरसाइज करना, और स्ट्रेस को कम करने के लिए प्रैक्टिस करना उन्हें फिट रहने में मदद कर सकता है। साथ ही समय-समय पर डॉक्टर की सलाह लेना और नियमित स्क्रीनिंग टेस्ट करवाना भी बीमारियों को पहचानने और समय रहित इलाज प्राप्त करने में मदद कर सकता है।

Advertisment

महिलाओं को अक्सर परेशानी करने वाली बीमारियां  

1. पीरियड की समस्याएं

 ज्यादातर महिलाओं को पीरियड्स से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। प्राकृतिक रूप से, पीरियड्स एक महिला के जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा होते हैं लेकिन कई महिलाएं इसके साथ सामान्य समस्याओं का सामना करती हैं। जैसे

Advertisment
  • पीरियड्स के दौरान होने वाले तेज दर्द
  • इरेग्गुलर पीरियड्स
  • हेवी पीरियड्स
  • पीरियड्स से पहले या बाद में मूड स्विंग्स जैसे चिढ़चिढ़ापन, गुस्सा अधिक इमोशनल होना।
  • पीरियड्स के समय में मस्तिष्क के दर्द

2. फर्टिलिटी 

फर्टिलिटी की समस्याएं कई कारणों से हो सकती हैं। इनमें शारीरिक जैसे कि हार्मोनल चेंज, लाइफस्टाइल फैक्टर्स जैसे कि खराब आहार, धूम्रपान, अत्यधिक पीना या नशे की लत, और मानसिक तनाव शामिल हो सकते हैं। लेकिन यह समस्याएं सुधारी जा सकती हैं। अच्छे लाइफस्टाइल और दवाओं से इसमें सुधार हो सकता है। फर्टिलिटी प्रॉब्लम जैसे कि

Advertisment
  • पोलिकिस्टिक ओवेरियन सिंड्रोम (PCOS) या अंडाशय के किसी अन्य समस्या
  • गर्भाशय ग्रीवा में गांठें
  • गर्भाशय की सूजन
  • गर्भाशय में अशुद्धि
  • हार्मोनल असंतुलन जैसे कि पीरियड का सही समय पर न आना या थायराइड समस्याएं
  • योनि में संक्रमण जो गर्भाधान की क्षमता को प्रभावित कर सकते हैं
  • गलत आहार और जीवनशैली 

3. थायराइड

थायराइड एक ग्रंथि है जो थायरॉक्सिन और ट्रायडोथायरोनिन नामक दो प्रमुख हार्मोन बनाती है। यह हार्मोन शरीर की ऊर्जा स्तर को कंट्रोल करते हैं, इसलिए थायराइड के इंबैलेंस से व्यक्ति का एनर्जी लेवल, वजन पर असर पड़ सकता है। कुछ सामान्य थायराइड समस्याएं जैसे

Advertisment
  • हाइपोथायराइडिज़म (Hypothyroidism) जिसमें थायरॉक्सिन हार्मोन की कमी होती है जिससे व्यक्ति को थकान, वजन बढ़ना, ठंड, और अन्य लक्षण होते हैं।
  • हाइपरथायराइडिज़म (Hyperthyroidism) जिसमें थायरॉक्सिन हार्मोन की ज्यादा मात्रा होती है जिससे व्यक्ति को तेज धड़कन, तेजी से वजन घटना, अधिक गर्मी का अनुभव होता है।
  •  गर्भावस्था में थायराइड समस्याएं जिसमें गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को थायराइड समस्याओं का सामना करना पड़ता है जो गर्भवती महिला और बच्चे दोनों के लिए खतरा हो सकता है।

4. ब्रेस्ट कैंसर

ब्रेस्ट कैंसर महिलाओं में सबसे आम देखा जाने वाला कैंसर है। ब्रेस्ट कैंसर एक ब्रेस्ट के किसी भी हिस्से में विकसित हो सकता है, लेकिन अधिकांश मामलों में यह मम्मारी के ऊपरी भाग में होता है। कुछ कारण जो ब्रेस्ट कैंसर के लिए जोखिम बढ़ाते हैं जैसे

Advertisment
  • उम्र एक महत्वपूर्ण वजह है, और उम्र के साथ ब्रेस्ट कैंसर का खतरा बढ़ जाता है।
  • ब्रेस्ट कैंसर के पिछले इतिहास या परिवार में इसका किसी को होना इसके होने की संभावना बढ़ा सकता है।
  • तंबाकू धूम्रपान, अधिक शराब पीना और गलत आहार या अधिक मोटापा कैंसर के खतरे को बढ़ा सकते हैं।

5. सेक्सुअल और ब्लैडर प्रॉब्लम 

महिलाओं को सेक्सुअल और ब्लैडर संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। इन समस्याओं के कुछ सामान्य कारण जैसे

Advertisment
  • योनि का सूखापन 
  • सेक्सुअल डिसफंक्शन जिसमे सेक्स की कम इच्छा होना
  • ब्लैडर समस्याएं जिसमे यूरीन का निकल जाना

6. डिप्रेशन

डिप्रेशन एक मानसिक स्वास्थ्य समस्या है जो व्यक्ति के भावनात्मक, मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है। औरतों में डिप्रेशन होने के कुछ मुख्य कारण जैसे

  • महिलाओं में हार्मोनल परिवर्तन, जैसे कि गर्भावस्था, बच्चें को जन्म देना, पीरियड, डिप्रेशन के लिए एक कारण हो सकते हैं।
  • महिलाओं को घर के काम, परिवार की देखभाल, और करियर के बीच सामाजिक दबाव का सामना करना पड़ता है, जो उनमें डिप्रेशन को बढ़ा सकता है।
  • कई बार, अन्य शारीरिक समस्याएं, जैसे कि थायराइड समस्याएं या अन्य आरोग्य समस्याएं, भी डिप्रेशन के कारक बन सकती हैं।

Disclaimer: इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।

महिलाओं Health Issues बीमारियां
Advertisment