Advertisment

हेवी फ्लो से मिसड पीरियड तक जानिए Abnormal Menstruation के 8 प्रकार

माहवारी में औरतों को मानसिक और शारीरिक स्वास्थ में काफी उतार-चढ़ाव देखना पड़ता है लेकिन यह नॉर्मल है। समस्या तब आती जब आपके पीरियड के फ्लो में गड़बड़ी आती है। आज के इस हैल्थ ब्लॉग में हम जानेंगे कौन कौन से असंतुलित पीरियड होते है।

author-image
Rajveer Kaur
New Update
Risk Of Irregular Periods(Family Education)

Abnormal Menstruation:- माहवारी में औरतों को मानसिक और शारीरिक स्वास्थ में काफी उतार-चढ़ाव देखना पड़ता है लेकिन यह नॉर्मल है। समस्या तब आती जब आपके पीरियड के फ्लो में गड़बड़ी आती है। आज के इस हैल्थ ब्लॉग में हम जानेंगे कौन कौन से असामान्य पीरियड होते है।

हेवी फ्लो से मिसड पीरियड तक जानिए असामान्य मासिक धर्म के 8 प्रकार

  • हेवी फ्लो (Heavy flow)

    हेवी फ्लो में महिलाएं बहुत परेशान होती है। उन्हें बार बार अपने टैंपून और पैड को बदलना पड़ता है। इसके साथ फ्लो के भारी होने की वजह से उन्हे कमजोरी भी आ जाती है। इस स्थिति में आपको डॉक्टर के पास जाना चाहिए। घबराने की जरूरत नहीं आप ट्रीटमेंट से ठीक हो जाएगी।
  • अल्प प्रवाह (Scanty flow)

    हेवी फ्लो के विपरीत महिलाओं में अल्प प्रवाह  (scanty flow)या ऑलिगोमेनोरिया कहते है।  यह ऐसी स्थिति है जैसे आपका पीरियड लुका-छिपी खेल रहा हो।  यदि आपके मासिक धर्म इतने हल्के हैं कि वे मुश्किल से ही दिखाई देते हैं, तो इसका कारण पता लगाना आवश्यक है। यह कभी-कभी हार्मोनल असंतुलन या अन्य  समस्याओं के कारण हो सकता है।
  • पीरियड का मिस हो जाना (Missed Period)

    मिस्ड पीरियड्स, जिसे एमेनोरिया  भी जाना जाता है, इसके कई कारण   हो सकता है जैसे  तनाव, कोई भारी शारीरिक गतिविधि और हार्मोनल असंतुलन आदि।  कभी-कभी पीरियड का मिस होना  चिंता की  बात नहीं है लेकिन अगर यह समस्या आपको नियमित रूप से हो रही है डॉक्टर के साथ संपर्क करें।
  • अनियमित मासिक चक्र: (Irregular Cycle)

    इस स्थिति में पीरियड का कोई स्पेसिफिक समय नहीं होता है।  आपके  मासिक धर्म अघोषित रूप से बिना किसी चेतावनी के आ जाते हैं। यह किसी विशेष कार्यक्रम का पालन नहीं करते हैं। तनाव से लेकर और भी कई मेडिकल स्थितियों इस  उतार-चढ़ाव का कारण बन सकती हैं। इसलिए महिलाएं अपने चक्र के पैटर्न पर नजर रखें और इससे संभावित कारणों की पहचान करने में सहायता मिल सकती है।
  • दर्दनाक महावारी (Painful Periods)

    इस स्थिति में महिलाओं के पीरियड के दिनों में असहनीय दर्द होता जैसे मेंस्ट्रुअल क्रैंप्स। यह बहुत  ज्यादा असहजत करते है। इसे  डिसमेनोरिया कहा जाता है। इससे आराम के लिए आपओवर-द-काउंटर दर्द निवारक, हीटिंग पैड और आराम कर सकते है इससे दर्द को कम या मैनेज करने में मदद कर सकती हैं।
  • लम्बी अवधि (Prolonged Periods)

    यदि आपकी माहवारी एक सप्ताह से अधिक समय तक चलती है, तो यह  चिंता करने का समय है।  इसे मेनोमेट्रोरेजिया कहा जाता है, और यह गर्भाशय फाइब्रॉएड या हार्मोनल असंतुलन जैसी  स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत हो सकता है।  इसके लिए आप डॉक्टर से  बातचीत करें ।
  • पीरियड्स के बीच स्पॉटिंग:(Spotting B/w Periods)

    पीरियड्स के बीच स्पॉटिंग के कई कारण हो सकते है जैसे हार्मोनल उतार-चढ़ाव से लेकर दवा के गलत प्रभाव तक। यदि आपको मासिक धर्म के बीच लगातार स्पॉटिंग हो रही है, तो अपने डॉक्टर के साथ दोस्ताना बातचीत करना एक अच्छा विचार हो सकता है।
  • पेनफुल सेक्स (Painful Sex)

    यह भी असमान्य पीरियड का एक प्रकार है। इस स्थिति को dyspareunia कहा जाता है। हल्का या फिर नॉर्मल पेन  सामान्य हो सकती हैं, लेकिन गंभीर दर्द नहीं।  यह कभी-कभी एंडोमेट्रियोसिस या पेल्विक सूजन रोग जैसी  स्थितियों के कारण भी हो सकता है। अधिक आरामदायक और आनंददायक इंटीमेट जीवन के लिए अपने डॉक्टर से जरूर इस पर चर्चा करें।
Advertisment