Advertisment

Advantages of Early Rising: सुबह अपनाएं ये आदतें, बनाए खुद को अंदर से स्ट्रॉन्ग

जल्दी उठने से सेहत को बहुत से फायदे मिलते है, जो बहुत कम लोग जानते हैं। इस समय, हमारा स्ट्रेस कम होता है और नई एनर्जी का एहसास होता है। आज इस आर्टिकल के माध्यम से जानें कुछ टिप्स जो आपको बना सकती है अंदर से स्ट्रॉन्ग।

author-image
Niharikaa Sharma
New Update
Must wake up early and include these things in your rour

Image Credit- Freepik

Adopt these habits in the morning, make yourself strong from inside: सुबह के सूरज को देखना बहुत से लोगों की पसंद होती है। इसमें दिल को एक शांति मिलती है। इस समय, हमारा स्ट्रेस कम होता है और नई एनर्जी का एहसास होता है। इसी कारण, बहुत से लोग जल्दी उठने की आदत को पसंद करते हैं, चाहे वे बड़े हों या हेल्थ विशेषज्ञ। जल्दी उठने से सेहत को बहुत से फायदे मिलते है, जो बहुत कम लोग जानते हैं। यह एक अच्छी आदत है, जो आपके जीवन में स्वास्थ्य और एनर्जी को सुनिश्चित करती है। हालांकि आपने कई बार अपने घर के बड़ो को भी कहते सुना होगा के सुबह जल्दी उठना चाहिए मगर आज की युवा पीड़ी शायद ही इन बातों को सीरियसली लेती है। सिर्फ जल्दी उठना ही नहीं, अन्य भी कुछ आदतें हैं जो जीवन में शामिल करने पर आपको लंबे समय तक फायदा पहुंचाती है। आज इस आर्टिकल के माध्यम से जानें कुछ टिप्स जो आपको बना सकती है अंदर से स्ट्रॉन्ग।

Advertisment

सुबह अपनाएं ये आदतें, बनाए खुद को अंदर से स्ट्रॉन्ग

जल्दी उठें सुबह (Wake Up Early)

सुबह के बीच 4 से 5 बजे तक ब्रह्म मुहूर्त को शुभ माना जाता है। इस समय में जागने से न केवल आप सूरज की सुंदरता का आनंद उठा सकते हैं, बल्कि यह आपको नेचुरल एनर्जी भी देता है। इसके अलावा, सुबह जल्दी उठने से आपके पास ज़्यादा समय होता है, जिससे आप अपने लिए विचार कर सकते हैं और पूरे दिन की योजना बना सकते हैं।

Advertisment

लक्ष्य और मेडिटेशन (Goal And Meditation)

हर रोज सुबह, शांति से बैठकर मेडीटेशन करें। मेडीटेशन के बाद, एक डायरी में खुद के लिए पॉजिटिव बातों को लिखें। उसके बाद, एक लक्ष्य तैयार करें कि आज आपको क्या करना है। यह आपके लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद करेगा और नई एनर्जी भी देने की कोशिश करेगा। अक्सर सुबह के समय हम जो बातें सोचते है वो मन में बैठ जाती है ऐसे में आप कोशिश करें की पॉजिटिव बातें सोचे और करें।

मोर्निंग वॉक और एक्सरसाइज (Morning Walk And Exercise)

Advertisment

सुबह का मोर्निंग वॉक और एक्सरसाइज न केवल आपके फिजिकल हेल्थ को बेहतर बनाता है, बल्कि इससे मेंटल हेल्थ को भी फायदा मिलता है। इससे फिजिकल एनर्जी बढ़ती है, चिंताओं का सामना करने की क्षमता बढ़ती है और मनोबल भी मजबूत होता है। मोर्निंग वॉक से आपको ताजगी का एहसास होता है, जिससे दिन की शुरुआत पॉजिटिव मन से होती है। एक्सरसाइज करने से फिजिकल फ्लेक्सिबिलिटी बनी रहती है और मांसपेशियों की मजबूती बढ़ती है।

सही ब्रेकफास्ट (Right Breakfast)

सही ब्रेकफास्ट खाने से आपका मेटाबोलिज्म तेज़ होता है, जिससे आपका वजन नियंत्रित रहता है। ज्यादातर लोग सुबह के ब्रेकफास्ट में प्रोटीन, फाइबर, अनाज, फल और दूध का सेवन करते हैं। इससे आपकी बॉडी को , ज़रूरी पोषक तत्व मिलते हैं जो आपको एक्टिव और चुस्त रखते हैं। सही ब्रेकफास्ट से आपका दिन अच्छी तरह से शुरू होता है।

Advertisment

हाइड्रेटेड रहें (Stay Hydrated)

सुबह उठने के बाद शरीर को पानी की जरूरत होती है क्योंकि आठ से बारह घंटे की नींद के दौरान शरीर पानी की जरूरत को पूरा नहीं कर पाता। अपने दिन को पानी पीकर शुरू करना बहुत जरूरी है। पानी पीने से बॉडी की एनर्जी बढ़ती है, टॉक्सिक पदार्थ निकालने में मदद मिलती है, और पानी स्किन को हेल्दी और चमकदार रखता है।

डिजिटल ब्रेक (Digital Break)

Advertisment

सुबह के समय डिजिटल ब्रेक लेना बहुत ज़रूरी है क्योंकि इससे आपके दिमाग को आराम मिलता है और आप अपने आसपास के वातावरण में पूरी तरह से प्रेसेंट हो सकते हैं। डिजिटल ब्रेक में आप किताब पढ़ सकते हैं, म्यूजिक सुन सकते हैं, योग या मेडीटेशन कर सकते हैं, या सिर्फ आराम कर सकते हैं। यह आपके रूटीन को लेजी नहीं करते हुए, ज्यादा प्रोडक्टिव बनाता है और आपको दिनभर के लिए ताजगी देता है।

Disclaimer: इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।

digital break मेडीटेशन पॉजिटिव स्ट्रेस एक्सरसाइज Wake Up Early ब्रेकफास्ट
Advertisment