Advertisment

Benefits Of Sleep Divorce: महिलाओं के लिए स्लीप डिवोर्स  के लाभ

स्लीप डिवोर्स को पार्टनर्स के लिए रात में अलग-अलग सोने की व्यवस्था के रूप में भी जाना जाता है। जहां कपल्स अपनी नींद की क्वालिटी और ओवरऑल हैल्थ में सुधार के लिए अलग-अलग बेड्स या कमरों में सोना पसंद करते हैं। अधिक पढ़ें इस हैल्थ ब्लॉग में -

author-image
Priya Singh
New Update
Benefits Of Sleep Divorce

Benefits Of Sleep Divorce For Women ( Image Credit - Today )

Benefits Of Sleep Divorce: स्लीप डिवोर्स को पार्टनर्स के लिए रात में अलग-अलग सोने की व्यवस्था के रूप में भी जाना जाता है। जहां कपल्स अपनी नींद की क्वालिटी और ओवरऑल हैल्थ में सुधार के लिए अलग-अलग बेड्स या कमरों में सोना पसंद करते हैं। जबकि स्लीप डिवोर्स को अक्सर कपल्स के साथ जोड़ा जाता है, लेकिन इसके लाभ महिलाओं के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं। स्लीप डिवोर्स महिलाओं की हेल्थ और उनके समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। यह महिलाओं की हेल्थ में सुधार करेगा साथ ही पीरियड्स के दौरान महिलाओं को आराम का मौका देगी और इसके साथ ही उनका उनके पार्टनर के साथ अच्छे संबंध स्थापित करने में मदद करेगी। यह महिलाओं के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को भी बेहतर करेगा। स्लीप डिवोर्स से महिलाओं को उनका स्पेस मिलेगा। 

Advertisment

जानिए स्लीप डिवोर्स के महिलाओं के लिए क्या फायदे हो सकते हैं 

1. बेहतर नींद प्राप्त होती है 

महिलाओं की यूनिक स्लीप नीड्स और प्रेफरेंसेज होते हैं। जैसे तापमान नियंत्रण, शोर का स्तर या अलह-अलग़ पोजीशन में सोना आदि। ऐसे में किसी ऐसे पार्टनर के साथ बिस्तर शेयर करना जिसकी नींद की अलग-अलग आदतें हों, महिलाओं की नींद में खलल डाल सकती हैं। अलग सोने से, महिलाएं एक ऐसा वातावरण बना सकती हैं जो उनकी नींद की जरूरतों के हिसाब से हो।

Advertisment

2. कम नींद की गड़बड़ी कम होती है 

नींद के दौरान पार्टनर अनजाने में एक-दूसरे को परेशान कर सकते हैं, जैसे कि खर्राटे लेना, करवट बदलना या बार-बार उठना। ये गड़बड़ी नींद की क्वालिटी को प्रभावित कर सकती हैं, जिससे महिलाओं को थकान महसूस होती है। स्लीप डिवोर्स महिलाओं को अपने साथी की हरकतों या आदतों के कारण होने वाली नींद की गड़बड़ी को कम करने में सहायता देता है।

3. शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहता है 

Advertisment

अच्छी नींद फिजिकल और मेंटल हेल्थ के लिए महत्वपूर्ण है। अपनी खुद की नींद की जरूरतों को प्राथमिकता देकर, महिलाएं कई तरह के लाभ का अनुभव कर सकती हैं, जिनमें बेहतर मूड, एनर्जी लेवल में वृद्धि, काम करने में बेहतर महसूस करना और स्ट्रोंग इम्यून सिस्टम शामिल हैं। पर्याप्त नींद भी हार्मोन रेगुलेशन पर पॉजिटिव इफ़ेक्ट डालती है, जो महिलाओं के समग्र हार्मोन्स के बैलेंस में हेल्प करता है।

4. व्यक्तिगत स्पेस मिलता है 

पार्टनर के साथ बेड शेयर करने का अर्थ है व्यक्तिगत स्थान के साथ कॉम्प्रोमाइज़ करना और सोने से संबंधित मामलों, जैसे सोने के समय, लाइट व्यवस्था या इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के उपयोग सम्बन्धी प्रॉब्लम आदि।

Advertisment

5. नाराज़गी और रिश्ते के टकराव में कमी आती है 

नींद में प्रॉब्लम और कम नींद एक रिश्ते में नाराज़गी, चिड़चिड़ापन और तनाव की समस्या पैदा कर देती है। स्लीप डिवोर्स के माध्यम से इन मुद्दों को ठीक करके, महिलाएं नींद से संबंधित समस्याओं से उत्पन्न होने वाले संघर्षों की संभावना को कम कर सकती हैं। 

benefits महिलाओं Sleep Divorce स्लीप डिवोर्स
Advertisment