Advertisment

Heart Health : दिल के अच्छे स्वास्थ्य के लिए खाएं ये बेहतरीन फल

आज भी कार्डियोवैस्कुलर डिजीज डेथ की सबसे बड़ी वजह है। आजकल की लाइफस्टाइल में दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ते जा रहा है। आजकल यंग लोगों को भी हार्ट अटैक और हार्ट की बीमारियां होने लगी हैं। ऐसे में बहुत जरूरी है कि लोग अपने दिल का खास ख्याल रखें।

author-image
Shruti
New Update
fruits

(Image Credit - Freepik)

Best fruits for heart health : आज भी कार्डियोवैस्कुलर डिजीज डेथ की सबसे बड़ी वजह है। आजकल की लाइफस्टाइल में दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ते जा रहा है। आजकल यंग लोगों को भी हार्ट अटैक और हार्ट की बीमारियां होने लगी हैं। ऐसे में बहुत जरूरी है कि लोग अपने दिल का खास ख्याल रखें। ऐसे में यह कुछ फल है जिन्हें खाकर आप अपने दिल के स्वास्थ्य को अच्छा रख सकते हैं

Advertisment

खाएं दिल के स्वास्थ्य के लिए ये बेहतरीन फल

1. सेब

सेब अपने आप में एक सुपर फूड कहलाता है। सेब आपके दिल के स्वास्थ्य को अच्छा रखने में बहुत ही मददगार है। इसमें सॉल्युबल फाइबर होता है जो कि कोलेस्ट्रॉल को कम रखने में भी मदद करता है। साथ ही साथ इसमें पॉलीफेनॉल होता है जिससे कि ब्लड प्रेशर और स्ट्रोक के चांसेस कम होते हैं। साथ ही साथ सेब आपके पाचन तंत्र को भी अच्छा रखता है।

Advertisment

2. केला

अपने आहार में केला भी ज़रूर शामिल करें केले में विटामिन बी6 और सी होता है। इसमें प्रचुर मात्रा में फाइबर, मैग्नीशियम और पोटेशियम भी होता है जो कि ब्लड प्रेशर को मेंटेन रखने में मदद करता है।

3. बेरीज

Advertisment

अपने आहार में ब्लूबेरी, रास्पबेरी, स्ट्रॉबेरी, ब्लैकबेरी इत्यादि जरूर शामिल करें। इन बेरीज में विटामिन सी और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। फाइबर खाने से आपका कोलेस्ट्रॉल कम रहता है साथ ही साथ दिल की बीमारियों का खतरा भी कम होता है। आप बाजार से फ्रोजन बेरीज भी खा सकते हैं यह भी उतने ही फायदेमंद होते हैं जितने की ताज़ा बेरीज।

4. अंगूर

अंगूर में हाई विटामिन सी, फाइबर और पोटेशियम होता है। एक स्टडी के अनुसार अंगूर के जूस में अच्छा कोलेस्ट्रॉल(एचडीएल)होता है और साथ ही साथ यह ट्राईग्लिसराइड्स को भी कम करते हैं।

Advertisment

5. नारंगी

नारंगी दिल की सेहत के लिए बहुत ही लाभदायक होती है। नारंगी में एंटीऑक्सीडेंट्स प्रचुर मात्रा में होते हैं। साथ ही साथ इसमें एंटी इन्फ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज भी होती है। यह ब्लड प्रेशर को मेंटेन रखने में मदद करती है। नारंगी में पोटेशियम और फाइबर भी होता है जो कि सेहत के लिए लाभदायक है।

Disclaimer: इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।

स्वास्थ्य Heart Health दिल का स्वास्थ
Advertisment