Camphor Benefits: गर्मियों में ठंडक देती है कपूर के तेल की मालिश

हैल्थ: कपूर दो तरह की होती हैं : एक प्राकृतिक और एक रासायनिक। रासायनिक कपूर को बनाया जाता है। कपूर का प्रयोग कई शारीरिक समस्याओं, जैसे आंख, नाक और त्वचा संबंधित समस्याओं में किया जाता है। गर्मियों में इसका प्रयोग बहुत लाभकारी है।

author-image
Prabha Joshi
New Update
कपूर

स्वास्थ्यवर्धक है कपूर का प्रयोग

Camphor Benefits: आयुर्वेद में कपूर को शारीरिक उपचार के लिए बहुत अहम् माना गया है। कपूर हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है। कपूर देखने में सफेद पारदर्शी होती है जो उड़ भी सकती है। मुख्य रूप से कपूर का प्रयोग पूजा-पाठ में किया जाता है लेकिन इसका प्रयोग दवाई बनाने और अन्य प्रोडक्ट्स में भी किया जाता है।

Advertisment

कपूर दो तरह की होती हैं : एक प्राकृतिक और एक रासायनिक। रासायनिक कपूर को बनाया जाता है। कपूर का प्रयोग कई शारीरिक समस्याओं, जैसे आंख, नाक और त्वचा संबंधित समस्याओं में किया जाता है। गर्मियों में इसका प्रयोग बहुत लाभकारी है।

eyes remedies

कपूर के क्या फायदे हैं

कपूर के फायदे निम्नलिखित समस्याओं में हैं :-

  1. त्वचा संबंधी परेशानियों को दूर करे : कपूर त्वचा से जुड़ी समस्याओं को दूर करता है। इसमें एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो त्वचा में इसे लगाने पर त्वचा को साफ रखते हैं। कपूर का प्रयोग त्वचा में लगाने के लिए उसको नारियल तेल में मिलाकर किया जा सकता है।
  2. सिर दर्द में राहत दे : कपूर का प्रयोग नारियल तेल में मिलाकर करने से सिर दर्द से जुड़ी परेशानियां दूर होती हैं। इसकी सिर पर मालिश करने से बालों में मौजूद रूसी दूर होती है और साथ ही मानसिक तनाव भी दूर होता है। कपूर और नारियल तेल की सिर पर मालिश करने से खून का संचार बेहतर होता है और सिर को ठंडक मिलती है।
  3. नाक से खून आने पर लाभप्रद : कपूर का इस्तेमाल नाक से खून आने पर भी किया जा सकता है। अक्सर किसी न किसी कारण से नाक से खून आने संबंधी परेशानी हो जाती है जिसको कपूर के सेवन से दूर किया जा सकता है।
  4. आंखों को तेज करे : प्राचीन काल में कपूर का इस्तेमाल काजल के रूप में किया जाता था। कपूर का प्रयोग करने से आंखों का स्वास्थ्य बेहतर रहता है।
  5. मक्खी-मच्छर दूर करे : घर में कपूर को जलाने से घर में मौजूद मक्खी-मच्छर दूर होते हैं। यही कारण है कि पूजा-पाठ में कपूर का इस्तेमाल किया जाता है।
  6. दांत दर्द में दे राहत : दांत और मसूड़ों के दर्द में भी कपूर का सेवन लाभप्रद है। कपूर को प्रभावित क्षेत्र में रख देने से दांत और मसूड़ों से जुड़ी समस्या दूर हो जाती है।
  7. सूजन दूर करे : कपूर में एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण भी पाए जाते हैं। चोट के लग जाने पर जब सूजन आ जाए तो प्रभावित क्षेत्र में कपूर का प्रयोग करने से चोट वाले स्थान में आई सूजन दूर हो जाती है।
  8. ठंडक देता है : कपूर को नारियल के तेल में मिलाकर किसी भी स्थान में मालिश करने से ठंडक मिलती है। यही कारण है कि कपूर का इस्तेमाल तेलों और प्रोडक्ट्स में किया जाता है।

इस तरह देखा जा सकता है कि कपूर का प्रयोग हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में बहुत कारगर है। इसका प्रयोग सूंघकर और अन्य तेलों मेें मिलाकर किया जा सकता है।

Advertisment

चेतावनी : प्रदान की जा रही जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्य से है। कुछ भी प्रयोग में लेने से पूर्व चिकित्सा विशेषज्ञ से अवश्य परामर्श लें।

मालिश कपूर Camphor Benefits गर्मियों