PCOS & Diet: क्या सही खानपान से PCOS के लक्षणों को कम किया जा सकता है?

PCOS & Diet: पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (PCOS) एक हार्मोनल विकार है, जो अनियमित मासिक धर्म, वजन बढ़ना, अनचाहे बाल, मुंहासे और गर्भधारण में कठिनाई जैसे लक्षणों के साथ आता है।

author-image
Tamnna Vats
New Update
Healthy

PCOS & Diet: पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (PCOS) एक हार्मोनल विकार है, जो अनियमित मासिक धर्म, वजन बढ़ना, अनचाहे बाल, मुंहासे और गर्भधारण में कठिनाई जैसे लक्षणों के साथ आता है। इसका सटीक कारण स्पष्ट नहीं है, लेकिन यह हार्मोनल असंतुलन और इंसुलिन प्रतिरोध से जुड़ा हुआ है। हालांकि, सही खानपान और जीवनशैली में बदलाव से इसे नियंत्रित किया जा सकता है। संतुलित और पोषक आहार न केवल वजन नियंत्रित करने में मदद करता है, बल्कि हार्मोन संतुलन और इंसुलिन सेंसिटिविटी सुधारने में भी सहायक होता है।

Advertisment

क्या सही खानपान से PCOS के लक्षणों को कम किया जा सकता है?

Can a healthy diet help reduce PCOS symptoms?

PCOS के लिए सही खानपान

Advertisment

1. कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) वाले खाद्य पदार्थ

PCOS से पीड़ित महिलाओं के लिए इंसुलिन लेवल को स्थिर रखना बहुत जरूरी होता है। ऐसे में कम GI वाले खाद्य पदार्थ जैसे दलिया, क्विनोआ, साबुत अनाज, दालें, हरी पत्तेदार सब्जियां और नट्स का सेवन फायदेमंद होता है। यह खाद्य पदार्थ धीरे-धीरे पचते हैं और ब्लड शुगर को नियंत्रित रखते हैं।

2. फाइबर युक्त आहार

Advertisment

फाइबर से भरपूर भोजन पाचन को बेहतर बनाता है और शरीर में इंसुलिन प्रतिरोध को कम करने में मदद करता है। ब्रोकली, पालक, गाजर, खीरा, टमाटर, सेब, नाशपाती, और ओट्स जैसे खाद्य पदार्थ आहार में शामिल करने से PCOS के लक्षणों को कम किया जा सकता है।

3. प्रोटीन से भरपूर आहार

प्रोटीन युक्त आहार मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और वजन बढ़ने से रोकता है। अंडे, मछली, चिकन, पनीर, दही, सोया और दालों का सेवन PCOS प्रबंधन में मदद कर सकता है।

Advertisment

4. हेल्दी फैट्स का सेवन

अच्छे वसा जैसे ओमेगा-3 फैटी एसिड हार्मोनल संतुलन बनाए रखने में मदद करते हैं। इसके लिए मछली, अलसी के बीज, अखरोट और जैतून के तेल का सेवन लाभकारी होता है।

5. एंटीऑक्सीडेंट युक्त आहार

Advertisment

एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर में सूजन को कम करने में मदद करते हैं, जो PCOS में एक महत्वपूर्ण समस्या होती है। हरी चाय, बेरीज, गाजर, टमाटर और हल्दी जैसे खाद्य पदार्थ एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं।

चीजें जिनसे बचना जरूरी है 

1. अधिक चीनी और प्रोसेस्ड फूड

Advertisment

बेकरी उत्पाद, सॉफ्ट ड्रिंक्स, पैकेज्ड स्नैक्स और अधिक मीठे खाद्य पदार्थ इंसुलिन लेवल को बढ़ा सकते हैं, जिससे PCOS के लक्षण और गंभीर हो सकते हैं।

2. ट्रांस फैट और अधिक तले हुए खाद्य पदार्थ

जंक फूड, डीप फ्राइड चीजें और पैकेज्ड स्नैक्स में मौजूद ट्रांस फैट शरीर में सूजन और हार्मोनल असंतुलन को बढ़ा सकते हैं।

Advertisment

3. डेयरी और ग्लूटेन युक्त भोजन

कुछ शोधों के अनुसार, डेयरी और ग्लूटेन इंसुलिन प्रतिरोध को बढ़ा सकते हैं, जिससे PCOS के लक्षण बढ़ सकते हैं। हालांकि, यह प्रभाव हर व्यक्ति पर अलग-अलग हो सकता है, इसलिए इसे व्यक्तिगत अनुभव के आधार पर आहार से हटाने या सीमित करने का निर्णय लेना चाहिए।

खान पान के साथ, सही दिनचर्या 

योगा, मेडिटेशन और नियमित व्यायाम से शरीर फिट रहता है। खान पान के साथ साथ यदि सही दिनचर्या और सही नींद से शरीर को तनाव मुक्त और स्वस्थ बनाया जा सकता है साथ यह PCOS को नियंत्रित करने में अहम भूमिका निभाते हैं। 

Healthy हेल्दी diet PCOS