Advertisment

क्या Menopause के दौरान Masturbation कर सकते हैं?

अगर हम मास्टरबेशन की बात करें तो महिलाएं अपनी बेरंग हुई जिंदगी में मास्टरबेशन से रंग भर सकती हैं। यह एक मिथ है कि महिलाएं मेनोपॉज के दौरान मास्टरबेशन नहीं कर सकती हैं। आपको एक बात को समझना होगा कि यह आपकी सेक्सुअल लाइफ पर विराम नहीं है।

author-image
Rajveer Kaur
New Update
Maturbation

(Image Credit: iStock)

Can Women Still Masturbate During Menopause: मास्टरबेशन एक नॉर्मल और हेल्थी तरीका है जिससे आप सेक्सुअल प्लेजर हासिल कर सकते हैं। यह महिलाओं के लिए सशक्तिकरण का एक जरिया है जिससे कारण महिलाएं अपने प्लेजर की जिम्मेदारी खुद ले सकती हैं। उन्हें किसी के ऊपर निर्भर होने की जरूरत नहीं है। इसके महिलाओं को बहुत सारे फायदे भी मिलते हैं। इसका उनकी शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य के ऊपर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।  अब बहुत सारी महिलाओं को यह कंफ्यूजन रहती है कि मेनोपॉज के दौरान वो मास्टरबेशन कर सकती हैं या नहीं। आज के आर्टिकल में हम इस बात को ही डिस्कस करेंगे-

Advertisment

क्या Menopause के दौरान Masturbation कर सकते हैं?

मेनोपॉज महिलाओं की जिंदगी में एक ऐसा समय है जिसमें महिलाओं की एजिंग भी हो रही होती है और इसके कारण बहुत सारे शारीरिक और मानसिक बदलाव भी हो रहे होते हैं। उन्हें बहुत सारे लक्षणों में से गुजरना पड़ता है जैसे हॉट फ्लैशेस, रात को पसीना आना, मूड स्विंग्स और हार्मोनल इंबैलेंस आदि। इन सब के कारण उनकी डेली लाइफ भी प्रभावित होती है। इसके साथ ही इसका असर उनकी सेक्स लाइफ पर भी देखने को मिलता है।

अगर हम मास्टरबेशन की बात करें तो महिलाएं अपनी बेरंग हुई जिंदगी में मास्टरबेशन से रंग भर सकती हैं। यह एक मिथ है कि महिलाएं मेनोपॉज के दौरान मास्टरबेशन नहीं कर सकती हैं। आपको एक बात को समझना होगा कि यह आपकी  सेक्सुअल लाइफ पर विराम नहीं है। आप मेनोपॉज के दौरान और इसके बाद भी सेक्स लाइफ को इंजॉय कर सकते हैं। इसके कारण वजाइनल ड्राइनेस की भी समस्या कम होती है। इसके साथ ही वजाइना की साइज में भी ज्यादा बदलाव नहीं आते हैं जब आप नियमित तौर पर शारीरिक गतिविधियों में शामिल होते है।

Advertisment

मेनोपॉज के कारण महिलाओं को स्ट्रेस और डिप्रेशन भी रहता है। इसके कारण उनका स्वभाव भी चिड़चिड़ा हो जाता है, धैर्य की बिल्कुल कमी आ जाती है म, बात-बात पर गुस्सा आने लग जाता है क्योंकि रात में नींद की समस्या भी रहती है जिस कारण वो ज्यादातर समय खुश नहीं रहती हैं। वहीं जब आप मास्टरबेशन के साथ जुड़ते हैं तो इन सबके कारण आपकी हैप्पी हारमोंस रिलीज होते हैं जिसके कारण आपका मूड बेहतर होता है और स्ट्रेस भी कम होता है।

आईए जानते हैं कुछ टिप्स जिनका आपको ध्यान रखना चाहिए

  • मेनोपॉज के कारण महिलाओं को वजाइनल ड्राइनेस की समस्या अक्सर ही हो जाती है जिसके कारण सेक्सुअल एक्टिविटी काफी पेनफुल हो जाती है। ऐसे में मास्टरबेशन करते समय लुब्रिकेंट का इस्तेमाल करना बिल्कुल मत भूलें।
  • मास्टरबेशन आपके पास एक ऐसा तरीका है जिससे आप खुद को एक्सप्लोर कर सकते हैं। इसके लिए आप अलग-अलग पोजीशंस और टेक्निक्स का इस्तेमाल जरूर करें ताकि आप खुद के बारे में जान पाएं।
  • मास्टरबेशन की प्रक्रिया को और भी मजेदार बनाने के लिए आप सेक्स टॉयज का इस्तेमाल कर सकते हैं जैसे वाइब्रेटर या फिर डिलडो। यह सब आपको ऑर्गेज्म तक पहुंचने में मदद कर सकते हैं।
  • मास्टरबेशन के कारण आपकी शारीरिक मानसिक और भावनात्मक सेहत प्रभावित होती है। ऐसे में आप सेल्फ केयर जरूर करें और अपने प्लेजर और वेलबींइग का ध्यान रखें।
  • मेनोपॉज के कारण आपको ऑर्गेज्म तक पहुंचने में देरी लग सकती है. ऐसे में आप स्ट्रेस मत फील करें कि मुझे ऐसा क्यों नहीं हो रहा है. आप जल्दी मत करें, चीजों को धीरे-धीरे होने दें।
Advertisment

Disclaimer: इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।

Masturbation Menopause ऑर्गेज्म मेनोपॉज मूड स्विंग्स सेक्स टॉयज वजाइनल ड्राइनेस
Advertisment