/hindi/media/media_files/2025/05/24/8ImpdVCOVt9uf9hsxyI6.png)
Photograph: (freepik)
Causes Of Irregular Periods And Its Remedies: हर महिला का पीरियड्स साइकिल अलग-अलग होता है, लेकिन जब भी किसी महिला को पीरियड्स समय पर न आएं या बहुत ज्यादा या कम ब्लीडिंग हो, तो इसे Irregular Periods कहा जाता है। यह स्थिति कई महिलाओं में आम होती है, लेकिन लंबे समय तक अनियमित पीरियड्स महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए चिंताजनक हो सकती है। सही समय पर इसका कारण जानकर इलाज करना बहुत जरूरी है। आइए जानते हैं इसके मुख्य कारण और प्रभावी उपाय।
अनियमित पीरियड्स के कारण और इसके उपाय
1. अनियमित पीरियड्स के होने के सामान्य कारण
1. तनाव लेना
अधिक मानसिक तनाव आपके हार्मोनल को असंतुलन करता है, जिसके कारण पीरियड्स प्रभावित होते हैं।
2. हॉर्मोनल बदलाव होना
महिलाओं में हॉर्मोनल बदलाव जैसे थायरॉइड, प्रोलैक्टिन या इंसुलिन लेवल में गड़बड़ी यह सभी अनियमित मासिक धर्म का कारण हो सकती है।
3. पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (PCOS)
यह महिलाओं में होने वाला एक हार्मोनल डिसऑर्डर है जिसमें ओवरी में सिस्ट बनते हैं और पीरियड्स अनियमित हो जाते हैं।
4. वजन में अत्यधिक बदलाव होना
अचानक वजन बढ़ने लगना या फिर वजन का घटना यह भी पीरियड्स पर असर डालता है। अक्सर अधिक मोटापा भी पीरियड्स अनियमित का एक कारण है।
5. सही खानपान और नींद न लेना
शरीर में पौष्टिक आहार की कमी और नींद पूरी ना होना भी आपके हार्मोन को प्रभावित करती है।
6. शारीरिक गतिविधियों की कमी होना
महिलाओं को अपने पीरियड्स को सही रखने के लिए नियमित शारीरिक गतिविधि बहुत जरूरी है। इसमें बहुत ज्यादा या बहुत कम एक्सरसाइज भी आपके मासिक चक्र को बिगाड़ सकती है।
2. अनियमित पीरियड्स को सही करने के आसान उपाय
1. संतुलित आहार लें
पीरियड्स को नियमित रखने के लिए आयरन, कैल्शियम, विटामिन B व D से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करें। इसमें आपके लिए हरी सब्जियां, फल, मेवा और साबुत अनाज फायदेमंद होते हैं।
2. योग और ध्यान करें
मानसिक तनाव कम करने के लिए रोजाना योगासन जैसे, भुजंगासन, पश्चिमोत्तानासन और मेडिटेशन करना लाभकारी होता है।
3. वजन कंट्रोल में रखें
वजन घटाने या बढ़ाने की कोशिश खुद से करने की बजाय आप इसके लिए डॉक्टर की सलाह लें। मोटापा आपके लिए पीसीओएस और अनियमित पीरियड्स का मुख्य कारण बन सकता है।
4. शारीरिक रूप से एक्टिव रहें
नियमित वॉक, डांस, या हल्की एक्सरसाइज आपकी बॉडी को एक्टिव और पीरियड्स साइकिल को नियमित रखने में मदद करते है।
5. हॉर्मोनल जांच करवाएं
अगर किसी महिला को लंबे समय तक अनियमित पीरियड्स की समस्या है तो, ऐसे में ब्लड टेस्ट और हार्मोन जांच करवाना उसके लिए बहुत जरूरी होता है।
6. घरेलू उपाय भी अपना सकते है
अनियमित पीरियड्स की समस्या को सही करने के लिए आप कुछ घरेलू उपायों को अपना सकते हैं जैसे अदरक की चाय, दालचीनी, अलसी के बीज, और गुड़ का पानी यह उपाय मासिक धर्म को नियमित करने में आपकी मदद करते हैं।
7. डॉक्टर से सलाह लें
अगर अनियमित पीरियड्स की समस्या लंबे समय से बनी हुई है, तो इसके लिए आप किसी गाइनेकोलॉजिस्ट से अपना उचित इलाज जरूर करवाएं।